Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IPL Auction : पहली बार आईपीएल में दिखेगा छत्तीसगढ़ के दो खिलाडियों का जलवा, एक की 40 तो दूसरे की 20 लाख में लगी बोली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेलछत्तीसगढ़देश

IPL Auction : पहली बार आईपीएल में दिखेगा छत्तीसगढ़ के दो खिलाडियों का जलवा, एक की 40 तो दूसरे की 20 लाख में लगी बोली

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/24 at 4:39 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
IPL Auction : पहली बार आईपीएल में दिखेगा छत्तीसगढ़ के दो खिलाडियों का जलवा, एक की 40 तो दूसरे की 20 लाख में लगी बोली
IPL Auction : पहली बार आईपीएल में दिखेगा छत्तीसगढ़ के दो खिलाडियों का जलवा, एक की 40 तो दूसरे की 20 लाख में लगी बोली
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। IPL Auction : छत्तीसगढ़ की सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया और अजय मंडल आईपीएल के 16वें सीजन के लिए दो अलग-अलग टीमों में चुन लिए गए हैं। हरप्रीत को पंजाब किंग्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा। जबकि अजय मंडल को धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइज में टीम में शामिल किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

हरप्रीत इसके पहले पुणे वॉरियर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मध्यप्रदेश से चुने गए हैं। लेकिन अजय मंडल पहली बार दमखम दिखाएंगे। दोनों ही खिलाड़ियों ने मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे में प्रदर्शन के दम पर ऑक्शन क्वालीफाई किया। वहीं, छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने 13 लोगों के नाम इस सीजन के लिए भेजे थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ये खिलाड़ी थे ऑक्शन लिस्ट में

छत्तीसगढ़ के स्टार ऑलराउंडर शशांक सिंह जो पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे का हिस्सा थे। हालांकि, प्रर्दशन अच्छा नहीं होने के चलते उन्हें रिलीज कर दिया। बैट्समेन अमनदीप खरे, सुभम अग्रवाल और बॉलर रवि किरण जैसे प्लेयर्स को ऑक्शन के लिए चुना गया था मगर इन पर किसी ने हाथ नहीं डाला।

 

ALSO READ : Free Ration : 81.3 करोड़ लोगों को मिलेगा फ्री राशन : केंद्र की तरफ से होगा बड़ा तोहफा

 

छत्तीसगढ़ के शशांक के फैन हो गए थे हरभजन

छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह का बल्ला आईपीएल 2022 में चल चुका है। गुजरात टाइटंस और हैदराबाद सनराइजर्स के बीच हुए मुकाबले में सिक्सर की हैट्रिक लगाकर शशांक ने ऐतिहासिक पारी खेली। 8 महीने पहले आईपीएल 2022 में अपना पहला मैच खेल रहे शशांक सिंह ने 20वें ओवर में दुनिया के तेज और शानदार बॉलर्स में शुमार लोकी फर्ग्यूसन की आखिरी तीन गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़े। शशांक ने छह गेंदों पर 25 रन बनाए।

 

मैच में बैक टू बैक 3 सिक्सर लगाने के बाद हरभजन सिंह भी शशांक सिंह के फैन हो गए। उन्होंने खुले दिल से कहा कि भाई मान गए शशांक सिंह ने यह साबित किया है कि भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है।उन्होंने इतने वक्त तक जो मेहनत की आखिरकार उसका फल मिला है, और इस खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैं तो इनका फैन हो गया हूं।

ALSO READ : IPL Auction 2023 : मिनी ऑक्शन खत्म, 167 करोड़ में बिके 80 खिलाड़ी, ऑलराउंडर सैम करन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर 

 

सबसे महंगा कौन

IPL 2023 में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोच्चि में शुक्रवार को हुए मिनी ऑक्शन में 24 साल के करन को 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। निकोलस पूरन अब तक के सबसे महंगे विकेटकीपर हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने 16 करोड़ में खरीदा।

 

मिनी ऑक्शन शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे शुरू हुआ और रात 8.30 बजे तक यानी 6 घंटे तक चला। टीमों के पास 206.5 करोड़ रुपए का टोटल पर्स था और अधिकतम 87 प्लेयर्स खरीदे जा सकते थे। हालांकि, सभी 10 टीमों ने मिलकर 167 करोड़ रुपए ही खर्च किए और 80 खिलाड़ी खरीदे। ऑलराउंडर्स सबसे ज्यादा डिमांड में रहे। उनपर 103.95 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यह नीलामी में खर्च की गई राशि का 62.25% है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, Harpreet Singh Bhatia and Ajay Mandal, ipl auction, Latest News In CG, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BREAKING : हेल्थ डायरेक्टर भीम सिंह बोले, छत्तीसगढ़ के लोगों को कोविड से घबराने की जरूरत नहीं
Next Article CG NEWS : रेपिस्ट पिता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठी थी माँ, पुलिस ने आधी रात को खदेड़ा  CG NEWS : छत्तीसगढ़ में रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने अपनी ही 9 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठी माँ 

Latest News

CG BREAKING :
CG BREAKING : बड़ी संख्या में अधीक्षक भू अभिलेख और तहसीलदारों का प्रमोशन, बने डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी 
Grand News May 13, 2025
CG NEWS : बार में डांस के दौरान भिड़े युवक, बाहर बुलाकर कार में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी भी दी 
Grand News May 13, 2025
जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत पीथमपुर, जो कि क्षेत्र की इकलौती निर्विरोध पंचायत मानी गई थी, अब विवादों के घेरे में है। सरपंच रूपांजलि उदासी को लेकर गांव में
CG : पीथमपुर गांव में सरपंच के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, विकास कार्यों में रुचि न लेने का आरोप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CG NEWS : दलदल में फसने से नन्हे हाथी शावक की मौत
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?