Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : ग्रीन आर्मी टीम 2023 का शपथ ग्रहण वृन्दावन हॉल में हुआ सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसामाजिक

RAIPUR NEWS : ग्रीन आर्मी टीम 2023 का शपथ ग्रहण वृन्दावन हॉल में हुआ सम्पन्न

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/26 at 3:13 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। RAIPUR NEWS : ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा वर्ष 2023 के लिये नये नेतृत्व का चयन कर विधिवत् रूप से शपथ ग्रहण समारोह वृन्दावन हॉल में वर्ष 2022 के अध्यक्ष एन.आर. नायडू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मिडिया प्रभारी शशीकांत यदु ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के एक मात्र उददेश्य के लिये विगत् 6 वर्षो से कार्यरत संस्था ग्रीन आर्मी ने प्रत्येक वर्ष टीम में नये सदस्यों को अवसर प्रदान करने हेतू , नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया को स्वीकार किया है।

- Advertisement -
Ad image

इसी कड़ी में वर्ष 2022 के अध्यक्ष एन.आर. नायडू ने वर्ष 2023 की टीम घोषणा कर उन्हें विधिवत शपथ दिलाया। जिसमें वर्ष 2023 हेतू संस्था अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी, ग्रीन विंग अध्यक्षा हरदीप कौर, ब्लूह विंग अध्यक्षा रात्री लहरी, वाईट विंग अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा, ब्राउन विंग- अध्यक्ष पृरूषोत्त चन्द्राकर, आदि। इसी के साथ ही संस्था में अलग-अलग कार्यो हेतू कमिटी चेयरमेन की भी घोषणा की गई. जिसमें मिडिया कमिटि चेयरमेन शशीकांत यदु, प्लांटनश विशेषज्ञ कमिटी-डॉ. विजय जैन, स्टूडेंट कमिटी (स्कूल) डॉ हितेश दिवान, गजराजबांध संरक्षण समिति- पी.के.साहू, समाज सहभागिता समिति- आशिष शर्मा को जिम्मेदारी सौपी गई। इस वर्ष 2023 के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण विशेषज्ञ रचना कपूर जी( नई दिल्ली) विशेष अतिथि-प्रसिद्ध समाज सेवी एवं अन्तराष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेश अग्रवाल एवं शपथ अधिकारी के रूप में ग्रीन आर्मी संस्था के संस्थापक अमिताभ दुबे उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े- Ration : गरीबों को अब दिसंबर के बाद भी मिलता रहेगा 5 किलो मुफ्त राशन, जानिए कैसे

कार्यक्रम में 2022 की संपूर्ण टीम को एन.आर. नायडू के शानदार कार्यो हेतू सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नायडू ने सबका आभार व्यक्त करते हुए भावूक मन से बिदाई भाषण दिया एवं नई टीम की तरफ से शपथ ग्रहण के उपरांत नये अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने अपना मिशन एवं विजन 2023 प्रस्तुत किया। जिसमें आगामी 5 वर्षों में 5 लाख पौधा रोपणकर ग्रीन रायपुर एवं बोरियाखुर्द स्थित रायपुर के विशाल तालाब गजराज बांध को गहरीकरण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि ने अपने उदबोधन में संस्था के कार्यो की सराहना की और पर्यावरण संबंधित विषय पर 247 होने पर सदस्यों को बधाई प्रेषित किया।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : रेपिस्ट पिता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठी थी माँ, पुलिस ने आधी रात को खदेड़ा  CG NEWS : रेपिस्ट पिता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठी थी माँ, पुलिस ने आधी रात को खदेड़ा 
Next Article CG NEWS : CM ने किसानों को दी कई बड़ी सौगात, 25 वर्षाें से लंबित मामले का किया त्वरित निराकरण

Latest News

ब्रेकिंग -भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 मैच रद्द, आयोजकों ने रद्द होने की पुष्टि की
Grand News July 20, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ के सिक्ख विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय सम्मान, गोल्ड-सिल्वर मेडल से नवाजे गए होनहार छात्र
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 19, 2025
CG Crime: प्रेमिका को दूसरे के साथ देख आगबबूला हुआ युवक, बस स्टैंड में ब्लेड से हमला, दोनों घायल, आरोपी गिरफ्तार
Grand News कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG NEWS: भूख हड़ताल ने दिलाया न्याय, 80 वर्षीय बुजुर्ग को मिला अपनी जमीन पर फिर से कब्जा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?