Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव नहीं लड़ेंगे 2023 का चुनाव ? बोले – मन नहीं है… 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़राजनीति

CG BIG NEWS : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव नहीं लड़ेंगे 2023 का चुनाव ? बोले – मन नहीं है… 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/29 at 7:42 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BIG NEWS : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव नहीं लड़ेंगे 2023 का चुनाव ? बोले - मन नहीं है... 
CG BIG NEWS : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव नहीं लड़ेंगे 2023 का चुनाव ? बोले - मन नहीं है... 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 रायपुर। CG BIG NEWS : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdev) गुरुवार को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार मेरा चुनाव लड़ने का मन नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक जितने चुनाव हुए हैं, चाहे वो 2008 का रहा हो, 2013 या 2018 का, हर बार चुनाव में पूरे मन से खड़ा होता था। हमेशा मन में रहता था कि हां चुनाव लड़ना है, लेकिन इस बार सही में चुनाव लड़ने का उस तरह से मन नहीं है, जैसा कि पहले रहता था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इधर सिंहदेव के इस बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वैसे तो एक हफ्ते पहले भी टीएस सिंहदेव ने सूरजपुर में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक खत्म होने के बाद कहा था कि वे चुनाव से पहले कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कहा था कि ‘मैं चुनाव से पहले अपने भविष्य के बारे में फैसला लूंगा’।

प्रदेश में मुख्यमंत्री के ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले को लेकर टीएस सिंहदेव नाराज बताए जा रहे हैं। सिंहदेव के पास राज्य पंचायत मंत्री का भी पद था, लेकिन इस साल उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा हमेशा जाहिर की। कई मौकों पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस मेरे खून में है, मैं कभी कांग्रेस नहीं छोडूंगा।

 

अंबिकापुर से लगातार तीसरी बार विधायक

टीएस सिंहदेव अंबिकापुर विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। 2013 में वो छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार किया था। इस घोषणा पत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया था। टीएस सिंहदेव के पिता मदनेश्वर शरण सिंहदेव भी मध्यप्रदेश शासन में चीफ सेक्रेटरी हुआ करते थे।

 

CM के पद को लेकर कही थी यह बात 

 

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था,कि कोई भी अपने से मुख्यमंत्री नहीं बनता, न ही बन सकता है। इसकी एक प्रक्रिया होती है। सब कुछ हाईकमान पर है वह जैसा निर्णय करे। कार्यकर्ताओं की बात को लेकर एक सवाल पर सिंहदेव ने कहा, वे चुनाव से पहले अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय लेंगे।

 

सिंवदेव ने कहा कि, चुनाव के पहले आते तक मैं अपने भविष्य को लेकर निर्णय लूंगा। मैंने अभी इसके बारे में सोचा नहीं है। बाद में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा, भविष्य तो सबका अनिश्चित रहता है। आगे क्या निर्णय करना है, समय आने पर फैसला होता है। यहां मुख्यमंत्री की चर्चा होती रही है। वह तो है ही। मैंने हमेशा कहा है और भूपेश जी ने भी कहा है कि वह हाईकमान के ऊपर रहता है। वह जैसा निर्णय करे। हम या भूपेश या दूसरा-तीसरा कोई भी अपने से मुख्यमंत्री नहीं बनता, ना ही बन सकता है, किसी भी दल में। वह हमारी प्रक्रिया होती है। एक प्रोटोकॉल है उस नाते तय होता है कि मुख्यमंत्री किसे बनना है। यह एक अलग बात होगी। कभी-कभी कुछ बातें ऐसी होती हैं जो नहीं होनी चाहिए लेकिन हो जाती हैं।

TAGGED: # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Health Minister TS Singhdev, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : पुलिसकर्मियों को नव वर्ष का तोहफा, बड़े पैमाने पर SI का हुआ प्रमोशन, कई सूबेदार बनाये गए निरक्षक, देखें पूरी सूची  CG Breaking : जनसंपर्क विभाग के 3 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, देखिए आदेश 
Next Article Bhilai News : भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव, अब 10 लाख की लागत से यादव समाज सेक्टर 7 में होगा अतिरिक्त कमरे का निर्माण

Latest News

June 9, 2025
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?