Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR CRIME : राजधानी में लाखों रूपए के नकली नोट के साथ दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, जाली नोट खपाने की कर रहे थे कोशिश 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR CRIME : राजधानी में लाखों रूपए के नकली नोट के साथ दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, जाली नोट खपाने की कर रहे थे कोशिश 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/05 at 5:51 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
RAIPUR CRIME: Police arrested two accused with fake notes worth lakhs of rupees in the capital, trying to get rid of fake notes
SHARE

रायपुर : RAIPUR CRIME : राजधानी में पुलिस ने नकली नोट चलने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धरदबोचा है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी शहर के चूनाभठ्ठी के पास जाली नोट खपाने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे थे। पुलिस को आरोपियों के पास से 2000 के 93 नग, 500 के 93 नग एवं 100 के 184 नग जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट मिला है। आरोपियों के कब्जे से करीब ढाई लाख रूपए जब्त किया गया है।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : Raipur Crime : मकान बेचने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत चूनाभठ्ठी स्थित बालाजी किराना स्टोर के पास 02 अज्ञात व्यक्ति जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट खपाने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिसपर पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पहचान कर धरदबोचा है।

- Advertisement -

- Advertisement -

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिव प्रसाद मनहरे और पराग रात्रे शक्ति का रहने वाला बताया। दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास 2000, 500 एवं 100 रूपये के जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2000 के 93 नग, 500 के 93 नग एवं 100 के 184 नग जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 05/2023 धारा 420, 34, 489(ई) भादवि. का अपराध दर्ज़ किया गया है। आरोपी शिवप्रसाद मनहरे पूर्व में भी थाना जैजैपुर से जाली नोट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपियों में

01. शिव प्रसाद मनहरे पिता परसराम मनहरे उम्र 29 साल निवासी रामकरौवाडीह थाना जैजैपुर जिला शक्ति हाल चूनाभठ्ठी बालाजी किराना स्टोर्स के पास थाना गंज रायपुर।

02. पराग रात्रे पिता हरीश कुमार रात्रे उम्र 24 साल निवासी मालखरौदा जिला शक्ती।

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur crime, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : विस अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने छेरछेरा पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
Next Article Shehnaaz Gill dating : सिद्धार्थ के बाद शहनाज गिल को मिला नया प्यार, कैमरे में कैद हुए ROMANTIC MOMENT

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?