Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सम्मेद शिखर को बचने चार दिन के अंदर दूसरे जैन मुनि ने त्यागे प्राण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
18+Grand NewsNATIONALदेशराजस्थानसामाजिक

सम्मेद शिखर को बचने चार दिन के अंदर दूसरे जैन मुनि ने त्यागे प्राण

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/06 at 2:21 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। NATIONAL NEWS : सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित का मुद्दा बढ़ता जा रहा है। पूरे देश में विरोध हो रहे हैं और कई जैन मुनि अनशन पर बैठे हैं। जयपुर में अनशन पर बैठे एक और जैन मुनि ने अपना प्राण त्याग दिया है। देर रात मुनि समर्थ सागर का निधन हो गया। सम्मेद शिखर को लेकर पिछले चार दिनों में दो जैन मुनियों ने अपने देह त्याग दिए। इससे पहले जैन मुनि सुज्ञेय सागर ने अपने प्राण त्याग दिए थे।

Contents
केंद्र सरकार का ऑर्डर गुमराह करने वालामांगें नहीं मानी तो जैन समाज देह त्यागने से पीछे नहीं हटेगा
- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुनि समर्थ सागर महाराज का गुरुवार की मध्य रात्रि 1.20 बजे निधन हो गया। वे मुनि सुज्ञेय सागर महाराज के निधन के बाद अन्न-जल का त्याग कर आमरण अनशन पर बैठ गए थे। शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे संघी जी जैन मंदिर से मुनिश्री की डोल यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुगण शामिल हुए और आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ सानिध्य में जैन परंपराओं के अनुसार उनके देह को पंचतत्व में विलीन किया गया। बता दें कि सांगानेर स्थित जैन समाज के मंदिर में सम्मेद शिखर को बचाने के लिए मुनि सुज्ञयसागर अनशन पर बैठ गए थे। नौ दिनों बाद यानी मंगलवार को मुनि सुज्ञयसागर का निधन भी हो गया था।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़े- CM भूपेश बघेल ने समाजसेविका पद्मश्री राजमोहिनी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -

 

केंद्र सरकार का ऑर्डर गुमराह करने वाला

अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा एकता संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि सम्मेद शिखर जैन तीर्थ जैन समाज और साधु समाज में कितना महत्व रखता है, इसका अंदाजा ना केंद्र सरकार लगा रही है और ना ही झारखंड सरकार लगा रही है। पिछले 4 दिनों में मुनि समर्थ सागर महाराज दूसरे मुनिराज हैं, जिन्होंने सम्मेद शिखर को लेकर अपना देह त्यागा है। गुरुवार को केंद्र सरकार ने जो ऑर्डर जारी किया है, वह केवल जैन समाज को गुमराह करने के लिए जारी किया है। जिसका फायदा सत्ता के बल पर उठाया जा रहा है।
अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि जो ऑर्डर जारी किया है, उससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। क्योंकि केंद्र सरकार ने ना 2 अगस्त 2019 का गजट नोटिफिकेश रद्द किया और ना ही ‘पर्यटक’ शब्द हटाया। ना ही तीर्थ स्थल की घोषणा की। इसके अलावा जो इको सेंसिटिव जोन घोषित किया था, केवल उस पर रोक लगाई है, जबकि उसे रद्द करना था। झारखंड और केंद्र सरकार पत्रबाजी कर केवल फुटबाल मैच खेल रही है किंतु जैन समाज इनके षड्यंत्रों से गुमराह नहीं होगा और आंदोलन यथावत जारी रहेगा।

मांगें नहीं मानी तो जैन समाज देह त्यागने से पीछे नहीं हटेगा

उन्होंने कहा कि मुनि सुज्ञेय सागर महाराज और मुनि समर्थ सागर महाराज के बलिदान को भुलाया नहीं जाएगा। सम्मेद शिखर जैन तीर्थ था, है और रहेगा। केंद्र और झारखंड सरकार को ‘तीर्थ स्थल’ हर हाल में घोषित करना ही होगा। अगर सरकार ने समाज की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो जैन समाज मुनिराजों के मार्गों पर चलकर अपने देह त्यागने से पीछे बिल्कुल भी नहीं हटेगा।
बता दें कि झारखंड के गिरिडीह जिले में अवस्थित पारसनाथ पहाड़ी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। पारसनाथ पहाड़ी दुनिया भर के जैन धर्मावलंबियों के बीच सर्वोच्च तीर्थ सम्मेद शिखरजी के रूप में विख्यात है।

TAGGED: # latest news, #National News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INDIA, NATIONAL NEWS JAYPUR, NATIONAL NEWS सम्मेद शिखर, जैन मुनि
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CM भूपेश बघेल ने समाजसेविका पद्मश्री राजमोहिनी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित दी श्रद्धांजलि
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के नववर्ष कैलेंडर का किया विमोचन

Latest News

RAIPUR BIG BREAKING : राजधानी के तेलीबांधा चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे दबने से हुई युवती की मौत
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
CG : नगर पंचायत डभरा में 10 करोड़ की लागत से बनी गौरव पथ सड़क निर्माण चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, जांच में पहुंची पांच सदस्यीय टीम
CG : नगर पंचायत डभरा में 10 करोड़ की लागत से बनी गौरव पथ सड़क निर्माण चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, जांच में पहुंची पांच सदस्यीय टीम
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 16, 2025
CG BREAKING: गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो वायरल...आरोपी आरोपी
CG BREAKING: गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो वायरल…आरोपी गिरफ्तार
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
CG: कलेक्टर ने खरीफ फसल के दृष्टिगत जिले में खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण के संबंध में ली बैठक
CG: कलेक्टर ने खरीफ फसल के दृष्टिगत जिले में खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण के संबंध में ली बैठक
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?