Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में यहाँ 2.6 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जमी बर्फ की सफेद चादर, ठंड से एक शख्स की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में यहाँ 2.6 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जमी बर्फ की सफेद चादर, ठंड से एक शख्स की मौत

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/07 at 5:20 PM
Neeraj Gupta
Share
7 Min Read
CG WEATHER ALERT : प्रदेश में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी, सभी जिलों में 10 डिग्री से कम हुआ पारा, ऐसे करें बचाव 
CG WEATHER ALERT : प्रदेश में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी, सभी जिलों में 10 डिग्री से कम हुआ पारा, ऐसे करें बचाव 
SHARE

 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा बदलने से इस सीजन की पहली बर्फ देखने को मिली। सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इसकी वजह से वहां घना कोहरा छाया है। ओस की बूंदे जम गई हैं। पेण्ड्रा रोड में भी पाला पड़ रहा है। वहीं कवर्धा के चिल्फी घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इसके अलावा सरगुजा में ठंड से एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

ALSO READ : CG Weather Update : अभी सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, हल्की बारिश के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

- Advertisement -

 

मौसम विज्ञान विभाग का कहना है, शनिवार को कोरिया प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जशपुर में यह 4 डिग्री और सरगुजा में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। बिलासपुर संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। वहीं रायपुर संभाग में बलौदा बाजार का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। रायपुर में पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़ककर थम गया। दुर्ग में कबीरधाम जिला सबसे ठंडा है।

 

ALSO READ : CG Weather Update : प्रदेश में मौसम ने करवट बदली, रायपुर समेत कई स्थानों पर हुई हल्की बारिश

 

राजनांदगांव में 10.6 और दुर्ग में 8.6 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। बस्तर संभाग में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कांकेर सबसे ठंडा है। नारायणपुर में 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है। तापमान में बड़ी गिरावट की वजह से पूरा सरगुजा और बिलासपुर संभाग सुबह घने और मध्यम स्तर के कोहरे की चपेट में आ गया था। कोरिया, चिल्फी घाटी और जशपुर के कुछ इलाकों में पानी जम गया है। इसकी वजह से लोगों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से दृश्यता एक दम कम हो गई। इसकी वजह से सुबह सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

 

दो दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान

मौसम विज्ञानियों का कहना है, बरसात के बाद हवा की दिशा बदली है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में यह गिरावट हुई है। तापमान में गिरावट का यह दौर दो दिनों तक रहेगा। इस बीच न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट संभावित है। बस्तर संभाग के जिलों में तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक कम हो सकता है।

 

ALSO READ : CG Weather Update : रिकॉर्ड तोड़ ठंड के साथ होगी नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

सरगुजा-बिलासपुर संभाग में अब शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के अधिकांश जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी है। प्रशासन को भेजी सूचना के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर,सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, पेण्ड्रा रोड, दुर्ग और उससे लगे जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। सामान्य तौर पर न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस होने अथवा सामान्य से 6.5 डिग्री कम होने पर मौसम विभाग शीतलहर की घोषणा करता है।

ALSO READ : CG Weather Update : रिकॉर्ड तोड़ ठंड के साथ होगी नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

सरगुजा के मैनपाट में एक अधेड़ की ठंड की वजह से मौत हो गई है। वहीं से एक दूसरे व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है। उसकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है, दोनों शराब पीकर बीती रात खुले में ही सो गये थे।शनिवार की सुबह दो लोग मैनपाट में दो दुकानों के बाहर जमीन पर सोए हुए मिले। ग्रामीणों की सूचना पर कमलेश्वर थाने की पुलिस वहां पहुंची तो उनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। दूसरे व्यक्ति की हालत भी खराब थी। उसे तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान उदयपुर के करमहा गांव निवासी बनवारी मझवार के तौर पर हुई है। उसी गांव के दूसरे व्यक्ति भोलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

रायपुर में पांच डिग्री तापमान का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के पास मौजूद रिकॉर्ड के मुताबिक रायपुर में जनवरी का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस है। इसे 18 जनवरी 1908 को रिकॉर्ड किया गया था। उसके पहले या उसके बाद कभी इतनी ठंड रिकॉर्ड नहीं हुई है। जनवरी महीने में रायपुर का सामान्य न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले 10 सालों में 2019 की जनवरी सबसे ठंडी रही है। उस बार एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज हुआ था। 2022 में जनवरी का सबसे कम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 2021 में इसे 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

 

ठंड बढ़ी है आपकाे भी रखना होगा ध्यान

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का ठंड के मौसम में लोगों को सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। शीतलहर के दौरान घर में रहें और कम से कम यात्रा करें। अपने आप को सूखा रखें और कई तह वाले ढीले ऊनी कपड़े अपने, सिर, गला, हाथ और पैरों को ढक कर रखें। अधिक बाहर न घूमें। डॉक्टरों का कहना है, ठंड में लोगों को ताजा और पौष्टिक भोजन करना चाहिए। साथ ही विटामिन-सी की प्रचुरता वाले फल और सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता तथा तापमान को नियंत्रित रखते हैं। नियमित अंतराल पर कुछ गर्म पीते रहें। शीतलहर के दौरान शरीर के तापमान को कम होने से बचाएं। बच्चों, बूढ़ों और बीमारों के साथ-साथ पड़ोस में अकेले रहने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखें। स्थिति बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल ले जाएं।

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, CG WEATHER UPDATE, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कुम्भकार समाज का सामाजिक संस्कार में महत्वपूर्ण योगदान, समाज के महाधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,
Next Article BIG NEWS : महिला कर्मचारियों को पीरियड्स के दौरान मिल सकता है वर्क फ्रॉम होम!

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?