Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HEALTH NEWS : विंटर सीजन में हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

HEALTH NEWS : विंटर सीजन में हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/01/07 at 6:55 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

High Blood Pressure: हाई बीपी आजकल सामान्य समस्या है। यह समस्या खराब दिनचर्या, गलत खानपान, अत्यधिक आराम और तनाव की वजह से होती है। इसके अलावा, शरीर में सोडियम के असंतुलन से भी हाई बीपी होती है। हाई बीपी से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए हाई बीपी को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। अगर आप भी हाइपरटेंशन के मरीज हैं और हाई बीपी को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन सब्जियों को जरूर शामिल करें।

- Advertisement -

टमाटर

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बढ़ते उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए टमाटर के जूस का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, जूस में नमक न मिलाएं। टमाटर में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम शरीर में सोडियम को संतुलित करता है। इसके लिए रोजाना टमाटर का जूस पिएं।

- Advertisement -

पालक

- Advertisement -

सर्दियों में पालक आसानी से मिल जाती है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व ल्यूटिन, पोटैशियम, फाइबर, फोलेट और विटामिन-इ पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। खासकर, पोटेशियम उच्च रक्तचाप के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए सर्दियों में पालक का सेवन जरूर करें।

गाजर

बढ़ते उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में गाजर को शामिल करें। गाजर में कई ऐसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। इसके लिए सर्दियों में गाजर का हलवा और सलाद का सेवन कर सकते हैं।

बीन्स

आप हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए डाइट में बीन्स को शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, पोटैशियम और विटामिन ए, सी, के और बी 6 पाए जाते हैं, जो हाई बीपी समेत कई अन्य बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई गुणकारी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ब्रोकली में हृदय को स्वस्थ रखने के लिए गुणकारी सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, ब्रोकली में पोटेशियम भी पाया जाता है। इसके लिए डाइट में ब्रोकली को शामिल कर सकते हैं।

TAGGED: BLOOD, blood pressure, blood pressure monitor, control high blood pressure, High Blood Pressure, high blood pressure causes, high blood pressure chart, high blood pressure control, high blood pressure cure, high blood pressure diet, high blood pressure in children, high blood pressure medication, high blood pressure symptoms, high blood pressure symptoms in men, high blood pressure treatment, how to lower blood pressure, pressure, what is high blood pressure
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : हाथियों से बचाव के लिए ट्रेनिंग की शुरुआत, प्रभावित गांव के लोगों को दिया जा रहा गुरूमंत्र CG NEWS : हाथियों से बचाव के लिए ट्रेनिंग की शुरुआत, प्रभावित गांव के लोगों को दिया जा रहा गुरूमंत्र
Next Article CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर की चर्चा  CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर की चर्चा 

Latest News

CG NEWS :बाहरी लोगों पर पुलिस की पैनी नजर, मरीन ड्राइव से हटाया गया डेरा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :“हैंड ग्लव्स के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :बिलासपुर रेलवे संभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का रायगढ़ रेलवे स्टेशन का किया दौरा, चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक और समय पर पूरा करने दिए निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
CG NEWS : पीएम आवास योजना काम में लापरवाही बरतने वाले दो आवास मित्रों पर बड़ा एक्शन, किए गये बर्खास्त
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?