Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सर्दी का टार्चरःगरियाबंद में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, शीतलहर और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, विजिबिलिटी 05 मीटर से कम, अलाव के सहारे ठंड से बचते नजर आए लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

सर्दी का टार्चरःगरियाबंद में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, शीतलहर और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, विजिबिलिटी 05 मीटर से कम, अलाव के सहारे ठंड से बचते नजर आए लोग

Vijay Sinha
Last updated: 2023/01/07 at 12:27 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद में आज सर्दियों के सीजन का सबसे ठंडा दिन (coldest day of this season in Gariaband ) रहा. शनिवार को तापमान 8 डिग्री सेल्सियास से भी नीचे चला गया, सुबह से ही हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। रात में न्यूनतम तापमान डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान था। दिन निकलने के बाद भी कुहासा छाया रहा। ठंड के प्रकोप अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह भी तापमान 8 डिग्री पर पहुँचा । जिससे सूर्य देव के दर्शन देर हुए । सड़कों पर शिख से नख तक गर्म कपडो से शरीर ढके होने के बावजूद भी लोगों की कंपकंपी थमने का नाम नहीं ले रही थी।

अलाव के सहारे जिंदगी

गरियाबंद के बस स्टैंड और देवभोग रोड में सबसे ज्यादा कोहरा दिखाई दिया। आधी रात ही सड़कों पर घना कोहरा दिखने लगा। सुबह होते-होते सड़कों पर सिर्फ कोहरे की सफेद चादर ही नजर आई। कुछ इलाकों में विजिबिलिटी महज 05 मीटर ही रही, जिसकी वजह से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही लोग अलग-अलग जगह ठंड से बचने के लिए अलाव के सहारे बैठे दिखे।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 8 जनवरी तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा।

दरअसल उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही जबरदस्त बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के साथ वहां से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग द्वारा सैटेलाइट पिक्चर भी जारी की गई है, जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि पूरा मध्य भारत के इस वक्त शीतलहर की चपेट में है.रायपुर मौसम विभाग वैज्ञानिको के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र मध्य अंडमान सागर और उसके आसपास स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आज प्रबल होकर और अवदाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है

अधिकांश लोगों ने घर के अंदर रखा और खुद को गर्म रखने के लिए स्पेस हीटर और गर्म चाय के कपों की ओर रुख किया,पूरा गरियाबंद जिला इस वक्त शीतलहर की चपेट में है. वहीं अगले दो-तीन दिन तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई : 52 पत्ती जुआ खेलने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार…
Next Article Petrol-Diesel Price : तेल की नई कीमतें हुई जारी, राजधानी में कम हुआ पेट्रोल का रेट, जाने बाकि शहरों का दाम

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?