Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : गाली देने से रोकना युवक को पड़ा भारी, युवक की इलाज के दौरान मौत 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़सक्ती

CG CRIME NEWS : गाली देने से रोकना युवक को पड़ा भारी, युवक की इलाज के दौरान मौत 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/08 at 9:57 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : गाली देने से रोकना युवक को पड़ा भारी, युवक की इलाज के दौरान मौत 
CG CRIME NEWS : गाली देने से रोकना युवक को पड़ा भारी, युवक की इलाज के दौरान मौत 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। उसने आरोपियों से कहा था कि गाली मत दो। बस इसी बात को लेकर वे नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने युवक को घर से निकाला और बेदम पीटा था। इसके अलावा उसके परिजनों से भी मारपीट की थी। मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हुआ था। अब इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

5 जनवरी को छेरछेरा पर्व मनाया जा रहा था। लहंगा गांव में भी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था। उसी दौरान सनी सतनामी(32) घर में मौजूद था। तभी उसी के पड़ोस में रहने वाले खोलबहरा कुर्रे,अजय कुर्रे उसके घर पहुंच गए और छेरछेरा मांगने लग गए। कुछ देर बाद उन्होंने सनी को गाली देना शुरू कर दिया था।

बताया गया कि उस वक्त दोनों शराब के नशे में थे। इसलिए सनी ने उनसे कहा कि शराब पीकर गाली मत दिया करो और ऐसे घर भी मत आया करो। तब दोनों भड़क गए और सनी को घर से बाहर ले गए। वहीं विवाद देख खोलबहरा के परिजन गुरुवार कुर्रे, रूपनारायण खूंटे और मुन्ना कुर्रे भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर सनी को पीटना शुरू कर दिया।

 

मां-बाप को भी पीटा

वहीं सनी के साथ मारपीट होता देखा। उसके माता-पिता और दूसरे परिजन भी मौके पर पहुंचे। मगर आरोपियों ने उन्हें भी जमकर मारा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। उधर, सनी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया था। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

5 आरोपी गिरफ्तार

पूरे घटना को लेकर सनी की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी रविवार को सामने आ सकी है। आस-पास के लोगों ने बताया कि जिस युवक की हत्या की गई है, वह खेती किसानी करता था। वहीं जिन आरोपियों ने उस वारदात को अंजाम दिया है, वह भी खेती किसानी और रोजी मजदूरी करते थे।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Government scheme for girl : नई उड़ान, अब बेटियों के सपने होंगे साकार, सरकार देगी 6000 रुपये, अभी उठाये लाभ
Next Article ACCIDENT NEWS : दो बसों के बीच जोरदार टक्कर, 40 लोगों की मौत  ACCIDENT NEWS : दो बसों के बीच जोरदार टक्कर, 40 लोगों की मौत 

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?