Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : ठंड से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, शराब के नशे में खुले में ही सो गए थे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : ठंड से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, शराब के नशे में खुले में ही सो गए थे

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/01/08 at 2:18 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

अंबिकापुर। अंबिकापुर के सरगुजा जिले के पर्यटन स्थल मैनपाट में बीती रात ठंड से एक ग्रामीण की मौत हो गई। उसके साथी की हालत गंभीर है। दोनों शराब के नशे में मैनपाट के रोपाखार में अंबिकापुर मुख्य मार्ग के किनारे सो गए थे। प्रथम दृष्टया दोनों कड़ाके की ठंड में हाइपोथर्मिया का शिकार हो गए। एक ग्रामीण को मेडिकल कालेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मैनपाट अंतर्गत करम्हा गांव के बनवारी राम (50) और उदयपुर निवासी भोलू राम (32) अपने एक अन्य साथी के साथ शुक्रवार को मैनपाट में सेंट्रल बैंक पहुंचे थे। वहां से पैसे निकालने के बाद तीनों ने मैनपाट में जमकर शराब पी। भोलू राम का करम्हा में ससुराल है। वह अपनी ससुराल आया था और अन्य लोगों के साथ मैनपाट पहुंचा था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सरगुजा में मनाए जा रहे छेरता त्योहार के कारण महुआ शराब उन्हें आसानी से उपलब्ध हो गई। तीनों शराब पीने के बाद मैनपाट-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर आए। रोपाखार पेट्रोल पंप के पास बनवारी राम और भोलू राम दोनों सड़क किनारे खुले में सो गए।

- Advertisement -

लोगों ने सुबह दो लोगों को सड़क किनारे पड़ा देखा। जब वो लोग पास पहुंचे तो भोलू की गंभीर हालत थी। वह ठंड से कांप रहा था। वहीं बनवारी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

- Advertisement -

ग्रामीणों की मदद से भोलू राम को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक ने बताया कि वह हाइपोथर्मिया का शिकार हो गया है।

ग्रामीण की मौत भी हाइपोथर्मिया के कारण हुई है। हालांकि दोनों ने गर्म कपड़े पहने थे, लेकिन ठंड में वो कपड़े अपर्याप्त थे। पुलिस उनके साथ करम्हा से आए तीसरे ग्रामीण की तलाश कर रही है।

TAGGED: all india lockdown, CG Lockdown, Cg Lockdown News, cg news, CORONAVIRUS, coronavirus infection, coronavirus infection 2020, coronavirus infection latest news, coronavirus latest news, coronavirus patient, coronavirus patient in india, coronavirus suspected, coronavirus update, COVID 19, covid 19 news, LOCKDOWN, lockdown in madhya pradesh, lockdown in mp, lockdown news in chhattisgarh, lockdown news in raipur, mp lockdown, Raipur lockdown news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: CM Baghel wrote a letter to PM Modi, urging him to take initiative to make it a mass movement to promote the production and consumption of millet crops BREAKING : सीएम बघेल ने PM मोदी को लिखा पत्र, मिलेट फसलों के उत्पादन एवं उपभोग को बढ़ावा देने इसे जन आंदोलन बनाने के लिए पहल करने का किया आग्रह
Next Article CRIME NEWS : बार नवापारा अभ्यारण्य में चीतल शिकार करने वाले 3 आरोपी चढ़ें,  पुलिस के हत्थें

Latest News

CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की गर्मी की छुट्टियां रद्द, अब नई तिथि घोषित
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
BIG NEWS : राजस्थान के 5 जिलों में अलर्ट घोषित, घर से बाहर निकलने पर लगी रोक, सामूहिक कार्यक्रम भी बैन
Grand News देश राजस्थान May 10, 2025
CG BREAKING : पत्नी ने शारीरिक संबंध करने से किया मना तो पति ने कर दी हत्या, पत्थर और लाठी डंडे से किया वार
CG BREAKING : पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया मना तो पति ने कर दी हत्या, पत्थर और लाठी डंडे से किया वार
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बलरामपुर May 10, 2025
CG NEWS : फोटो खिंचवाने महिला मंडल ने शुरू किया था प्याऊ, भारी गर्मी में अब यहां पानी नहीं, लोग परेशान
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?