Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER ALERT : प्रदेश में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी, सभी जिलों में 10 डिग्री से कम हुआ पारा, ऐसे करें बचाव 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER ALERT : प्रदेश में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी, सभी जिलों में 10 डिग्री से कम हुआ पारा, ऐसे करें बचाव 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/08 at 9:22 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
CG WEATHER ALERT : प्रदेश में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी, सभी जिलों में 10 डिग्री से कम हुआ पारा, ऐसे करें बचाव 
CG WEATHER ALERT : प्रदेश में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी, सभी जिलों में 10 डिग्री से कम हुआ पारा, ऐसे करें बचाव 
SHARE

 

Contents
ऐसे करे बचाव फसलों को ठंड से बचाने के लिए यह करना होगा
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में सरगुजा से बस्तर संभाग तक के जिलों में ठंडी हवाओं का असर दिखने लगा है। अभी कवर्धा में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। यह पूरे प्रदेश में सबसे कम है। हालात ऐसे हैं कि कवर्धा की चिल्फी घाटी में घर के बाहर बाल्टी में रखा पानी जमने लगा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

- Advertisement -

ALSO READ : CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में घने कोहरे की चेतावनी, प्रदेश के इन इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

 

मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के 9 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। चेतावनी के मुताबिक अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, दुर्ग और उससे लगे जिलों में एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले 9 जनवरी तक के लिए ऐसी ही चेतावनी जारी की थी। विभाग ने रविवार सुबह न्यूनतम तापमान के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक कबीरधाम का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

ALSO READ : CG WEATHER ALERT : प्रदेश में यहाँ बारिश की संभावना, वज्रपात की भी आशंका, जानिये कब होगी मानसून की विदाई !

 

 

शनिवार को सबसे ठंडा स्थान रहे कोरिया में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री, सरगुजा में 4.9 डिग्री, जशपुर में 6.5 डिग्री और कोरबा में 9.3 डिग्री तापमान रहा है। बस्तर संभाग में 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ नारायणपुर सबसे ठंडा स्थान रहा। कांकेर में 5.8 डिग्री, दंतेवाड़ा में 5.9 डिग्री और बस्तर में 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह बस्तर में इस सीजन का सबसे ठंडा रविवार रहा है। मौसम विभाग का कहना है, प्रदेश में न्यूनतम तापमान ने गिरावट की अपनी चरम स्थिति पर पहुंच चुका है, ऐसे में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 10 जनवरी तक यह स्थिति संभावित है।

ALSO READ : CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में घने कोहरे की चेतावनी, प्रदेश के इन इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

 

रायपुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस तापमान

राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह एक दिन पहले के न्यूनतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। यह सामान्य से भी दो डिग्री सेल्सियस कम है। रायपुर के आसपास महासमुंद और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस हो चुका है। वहीं राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और बलौदा बाजार का 6.8 डिग्री सेल्सयस मापा गया है। इन इलाकों में सुबह मध्यम से घने स्तर का कोहरा छा रहा है।

 

ALSO READ : CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में घने कोहरे की चेतावनी, प्रदेश के इन इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

 

ऐसे करे बचाव 

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का ठंड के मौसम में लोगों को सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। शीतलहर के दौरान घर में रहें और कम से कम यात्रा करें। अपने आप को सूखा रखें और कई तह वाले ढीले ऊनी कपड़े अपने, सिर, गला, हाथ और पैरों को ढक कर रखें। अधिक बाहर न घूमें। डॉक्टरों का कहना है, ठंड में लोगों को ताजा और पौष्टिक भोजन करना चाहिए।

 

साथ ही विटामिन-सी की प्रचुरता वाले फल और सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता तथा तापमान को नियंत्रित रखते हैं। नियमित अंतराल पर कुछ गर्म पीते रहें। शीतलहर के दौरान शरीर के तापमान को कम होने से बचाएं। बच्चों, बूढ़ों और बीमारों के साथ-साथ पड़ोस में अकेले रहने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखें। स्थिति बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल ले जाएं।

ALSO READ : CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में घने कोहरे की चेतावनी, प्रदेश के इन इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

 

फसलों को ठंड से बचाने के लिए यह करना होगा

 

  • फसलों को ठंड से बचाने के लिए प्रकाश की व्यवस्था करें, बार-बार सिंचाई करें।
  • बिना पके फलों के पौधों को सरकंडा, स्ट्रा, पॉलिथीन शीट्स अथवा गनी बैग से ढंक दें।
  • केले के गुच्छों को छेद वाले पॉलिथीन बैग से ढंक दें।
  • सरसो, राजमा, चना जैसी फसलों को पाले से बचाने के लिए सल्फ्यूरिक एसिड-0.1% को एक हजार लीटर पानी में एक लीटर की दर से अथवा थियोरिया-500 पीपीएम को एक हजार लीटर पानी में 500 ग्राम की दर से छिड़काव करें।
  • इस मौसम में फसल में पोषक तत्व न डालें। मिट्‌टी की गुड़ाई न करें। इसकी वजह से सतह के नीचे गर्मी कम हो जाती है।

 

बेजुबानों का भी रखना होगा ख्याल

ठंड से बचाने के लिए मवेशियों को रात के समय शेड में रखें। मवेशियों के आहार में प्रोटीन और मिनरल की मात्रा बढ़ा दें। ऊर्जा की जरूरत पूरी करने के लिए मवेशियों को नियमित रूप से नमक के साथ मिनरल का मिश्रण, गेहूं के दाने और गुड़ दें। पोल्ट्री में बल्ब लगाकर चूजों को गर्म रखने की कोशिश करें। सुबह के समय मवेशियों, खासकर बकरियों को चरने न दें।

TAGGED: # latest news, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CG WEATHER ALERT, CG WEATHER ALERT NEWS, CG Weather News, GRAND NEWS, Latest News In CG, Latest News In Raipur, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Mood Swings: बार-बार मूड स्विंग की समस्या से हैं परेशान, तो दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय
Next Article Accident Breaking : टायर पंक्चर होने से हुआ बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में 40 लोगों की मौत, 78 घायल

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?