Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR CRIME NEWS : सरिया व्यापारी से की लाखों की ठगी, केस दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

RAIPUR CRIME NEWS : सरिया व्यापारी से की लाखों की ठगी, केस दर्ज

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/01/08 at 6:22 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। राजधानी के सरिया व्यापारी से प्राइवेट कंपनी में इन्वेस्टमेंट पर मोटी रकम देने का झांसा देकर 48 लाख की ठगी कर ली गई। ठगों ने तेलीबांधा के एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लग्जरी ऑफिस खोला। वहां 3 माह तक लोगों से मिलना-जुलना करते रहे। अचानक दफ्तर में ताला लगाकर भाग निकले। पुलिस ने कंपनी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि लक्ष्मीनगर निवासी राकेश सिन्हा का सरिया का कारोबार है। उसकी मुलाकात दुर्ग में सारिका वर्मा से हुई। उसने खुद को टैक्स जीवन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एचआर हैड बताया।

उसने झांसा दिया कि उनकी कंपनी की पूरे देश में शाखा है। इसमें इन्वेस्टमेंट करने पर मोटी रकम दी जाती है। राकेश को कंपनी के ऑफिस बुलाया गया। कंपनी ने पिछले साल अगस्त में ही तेलीबांधा बेबीलोन टावर में किराया लेकर लग्जरी ऑफिस खोला था। वहां राकेश को बुलाया गया। राकेश ने कन्हैया चड्ढ़ा और जय नारा से मुलाकात की।

- Advertisement -
Ad image

दोनों ने राकेश को स्कीम बतायी। उसे हर माह डेढ़ लाख मुनाफे का झांसा दिया। राकेश ने रिश्तेदार और परिचितों से कर्ज लेकर कंपनी में 48 लाख जमा कर दिए। दिसंबर में अचानक में दफ्तर में ताला लगाकर आरोपी भाग निकले। आरोपियों का फोन भी बंद है। पुलिस को शक है कि कंपनी ने कई लोगों से ठगी की है। धीरे-धीरे इसमें पीडितों की संख्या बढ़ेगी। पुलिस ने दफ्तर को सील कर दिया है। आरोपियों के फोन नंबर और खाता के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, Breaking News, CHHATTISGARH NEWS, fake note in raipur, fake note in raipur news ibc24, Madhya Pradesh News, Raipur crime, Raipur Crime News, raipur crime news cg, raipur crime news latest update, raipur crime news today, raipur fake note case, RAIPUR NEWS, raipur news crime, raipur news today, raipur today news, Today news, युवक की हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : ठंड से बचने का उपाय बना जानलेवा, अंगीठी से जलकर एक शख्स की मौत CG NEWS : ठंड से बचने का उपाय बना जानलेवा, अंगीठी से जलकर एक शख्स की मौत
Next Article BREAKING : Changes made in the operating time of schools due to increasing cold, order issued BREAKING : छत्तीसगढ़ में बढ़ती ठंड के कारण स्कूलों के संचालन समय में किया गया परिवर्तन, आदेश जारी 

Latest News

CG NEWS : पंचतत्व में विलीन हुए पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार, पुत्र अभिषेक ने दी मुखाग्नि
Grand News June 27, 2025
RAIPUR NEWS : 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 55 किलो गांजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार,ईको वाहन और मोबाइल समेत 10 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त
Grand News June 27, 2025
Jagannath Rath Yatra In Raipur : राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM ने निभाई छेरा पहरा रस्म, सोने के झाडू़ से रास्‍ता किया साफ
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?