Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : तांत्रिक ने नहीं भगाया भूत, तो 5 लोगों ने मिलकर कर दी हत्या, जानिये पूरा मामला 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमगरियाबंदछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : तांत्रिक ने नहीं भगाया भूत, तो 5 लोगों ने मिलकर कर दी हत्या, जानिये पूरा मामला 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/09 at 8:53 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
CG CRIME NEWS : तांत्रिक ने नहीं भगाया भूत, तो 5 लोगों ने मिलकर कर दी हत्या, जानिये पूरा मामला 
CG CRIME NEWS : तांत्रिक ने नहीं भगाया भूत, तो 5 लोगों ने मिलकर कर दी हत्या, जानिये पूरा मामला 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

गरियाबंद। CG CRIME NEWS : जिले में एक तांत्रिक की हत्या कर दी गई है। उसे एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर इसलिए मार दिया, क्योंकि आरोपी को लगता था कि तंत्र-मंत्र करना सफल नहीं हुआ है। उसने तांत्रिक को बेवजह ही पैसे दे दिए हैं। इसलिए उसने पैसे वापस मांगे। मगर उसने नहीं लौटाए तब आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे इतना पीटा कि तांत्रिक की मौत हो गई है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

ALSO READ : CRIME NEWS : फिर राजधानी हुई शर्मसार, 7 महीने की गर्भवती महिला पर पेट्रोल डालकर पति ने जिंदा जलाया

- Advertisement -

 

घुमरापदर के रहने वाले पतिराम यादव(13) के बेटे की जुलाई महीने में मौत हो गई थी। इस पर पतिराम को लगा कि उसके घर में जरूर भूत प्रेत का साया है। इसलिए उसने तेतलपारा निवासी जयसिंह के मदद से ओड़िसा के झुलनबर निवासी तांत्रिक बिरोचरण(58) से संपर्क किया था।

ALSO READ : ACCIDENT NEWS : छूही मिट्टी मलबा धसने से 1 महिला की मौत, दो की हालत गंभीर…

 

तंत्र-मंत्र के बदले दिए 65 हजार

इसके बाद तांत्रिक बिरोचरण पतिराम के घर भी गया। वहां उसने तंत्र-मंत्र की क्रिया की थी। इसके बदले तांत्रिक ने पतिराम से 65 हजार रुपए भी लिए थे। मगर उसके कुछ दिन बाद पतिराम के घर वाले फिर बीमार पड़ने लगे। ऐसे में पतिराम को लगने लगा कि ये ठीक नहीं हो रहा है।

 

साथियों के साथ पैसे लेने पहुंचा

पतिराम ने इस बारे में अपने कुछ परिजनों से बात की थी। उन्हें ये भी कहा था कि अब उसे किसी भी तरह से तांत्रिक से पैसे वापस लेने हैं। इसके बाद उसे पता चला कि 2 जनवरी को तांत्रिक घुमरापदर आ रहा है। इस पर उसने ठान लिया कि उस दिन वह उससे पैसे लेकर रहेगा। फिर पूरे प्लान के तहत पतिराम, जयसिंह, दाखिल मांझी, सुंदर यादव, चरणसिंह यादव को लेकर मौके पर पहुंच गया और रात के वक्त तांत्रिक से पैसे मांगने लगा।

 

डंडे से पीट-पीटकर मारा

बताया गया कि तांत्रिक ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद आरोपियों ने उसे बेदम पीटा। फिर भी उसकी मौत नहीं हुई। तब आरोपियों ने लाठी-डंडे से मार-मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद 2 जनवरी की ही रात को आरोपियों ने शव को तेतेलपारा गांव के पास पवित्र दौरा के खलिहान में पैरे के नीचे छिपा दिया था।

फिर सपने में दिखाई देना लगा तांत्रिक

वारदात के अंजाम देकर सभी अपने घर चले गए थे। मगर पतिराम के एक परिजन दाखिल मांझी (जो इस वारदात में शामिल था)। उसके सपने में तांत्रिक आने लगा। 2 से 3 दिन तक ऐसा ही होता रहा। जिसके बाद 6 जनवरी की रात को दाखिल उसी खलिहान के पास पहुंच गया। जहां उसने तांत्रिक का शव छिपाया था। उसी दौरान कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी थी। तब लोगों ने ही उससे पूछताछ की, जिस पर ये पता चला कि खलिहान के नीचे एक शव है।

 

लोगों को गुमराह करने की कोशिश की

दाखिल ने लोगों को गुमराह करने बताया कि ये शव पता नहीं किसका है। मैं यहां से गुजर रहा था तो मैंने देख लिया। इसलिए रुककर देख रहा था। मगर लोगों को उस पर शक था। लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किया गया है।

4 गिरफ्तार, एक फरार

इसके बाद दाखिल से पूछताछ की। तब उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। उसने पुलिस को तांत्रिक के सपने में आने वाली बात भी बताई। अब पुलिस ने उसी की निशानदेही पर कुल 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में सुंदर यादव, चरण सिंह यादव, पतिराम और गिरफ्तार कर लिया है। कुल 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि जयसिंह अभी फरार चल रहा है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी सोमवार को सामने आई है।

TAGGED: # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, Gariyaband News, GRAND NEWS CHHATTISGARH, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Malaika Arora : तलाक का दर्द झेल चुकीं मलाइका ने शादीशुदा मर्दों को दी नसीहत, कहा -अपनी वाइफ को
Next Article CG CRIME NEWS : चोर गिरोह का पर्दाफाश : 6 आरोपी गिरफ्तार, 40 लाख का सामान बरामद

Latest News

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली सेना के जवानों से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मौजूदा हालात के बारे में ली जानकारी
Grand News May 13, 2025
CBSE Board 12th Result 2025: ​सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में देखें परिणाम 
CBSE Board 12th Result 2025: ​सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में देखें परिणाम 
Breaking News NATIONAL देश May 13, 2025
CG BREAKING : CM साय और केंद्रीय मंत्री शिवराज कर रहें हैं पंचायत, ग्रामीण विकास एवं कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा
CG BREAKING : CM साय और केंद्रीय मंत्री शिवराज कर रहें हैं पंचायत, ग्रामीण विकास एवं कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा
Breaking News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CG NEWS : रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आई महिला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
CG NEWS : रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आई महिला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?