Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए काम की खबर, विकासखंड स्तर तक प्राप्त होगा मौसम का सटीक पूर्वानुमान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए काम की खबर, विकासखंड स्तर तक प्राप्त होगा मौसम का सटीक पूर्वानुमान 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/09 at 10:49 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए काम की खबर, विकासखंड स्तर तक प्राप्त होगा मौसम का सटीक पूर्वानुमान 
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए काम की खबर, विकासखंड स्तर तक प्राप्त होगा मौसम का सटीक पूर्वानुमान 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के किसानों को नये वर्ष में एक नई सौगात मिलने जा रही है। किसानों को विकासखण्ड स्तर पर मौसम का सटीक पूर्वानुमान प्राप्त होगा, जिससे वे अपनी फसलों को मौसम की अनिश्चित्ताओं से रक्षा करने में सक्षम होंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर परिसर में जल्द ही मौसम का सटीक पूर्वानुमान देने हेतु लगभग 10 करोड़ रूपये की लागत से डॉप्लर राडार की स्थापना की जाएगी।

- Advertisement -

 

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा भारत मौसम विज्ञान मंत्रालय, नई दिल्ली के मध्य डॉप्लर राडार की स्थापना हेतु एक अनुबंध किया गया। अनुबंध के तहत डॉव्लर राडार की स्थापना हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जाएगी तथा इसकी स्थापना की लागत तथा परिचालन व्यय भारत मौसम विज्ञान मंत्रालय द्वारा वहन किये जाएंगे। समझौता ज्ञापन पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. वी.के. त्रिपाठी तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग के उप महानिदेशक डॉ. एम.एल. साहू ने हस्ताक्षर किये।

ALSO READ : धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति की बैठक 10 जनवरी को राजिम में आयोजित

इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डॉप्लर राडार की स्थापना नहीं होने के कारण अब तक मौसम का सटीक पूर्वानुमान प्राप्त नहीं हो पाता था। डॉप्लर राडार लगने से विकासखण्ड स्तर तक मौसम की सटीक जानकारी तथा पूर्वानुमान प्राप्त होगा जिसका राज्य के 37 लाख किसानों तथा आमजनों को लाभ मिलेगा।

ALSO READ : CG BIG NEWS : 16 जनवरी को रायपुर पहुंचेगी केंद्रीय संसदीय समिति, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति का करेंगे अध्ययन

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के समीपवर्ती राज्यों में नागपुर तथा विशाखापटनम में डॉप्लर राडार की सुविधा उपलब्ध थी जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों को मौसम की पूर्वानुमान की जानकारी अधिक शुद्धता के साथ नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब डॉपलर राडार की स्थपना होने से उन्हें सही समय पर ज्यादा शुद्धता के साथ मौसम के पूर्वानुमान के बारे में जानकारी मिल सकेगी जिसका उपयोग किसान कृषि संबंधित कार्याें में कर सकेंगे।

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के उप महानिदेशक डॉ. एम.एल. साहू ने इस अवसर पर कहा कि रायपुर में सी बैन्ड डॉप्लर राडार की स्थापना की जा रही है, जिसकी तरंग दैर्ध्य 4 से 8 गीगाबाईट होती है। इससे वातावरण में हिमकणों तथा पानी के कणों के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त होती है। यह तूफान के आने की सटीक भविष्यवाणी भी कर सकता है। इस तरह मौसम में होने वाले आकस्मिक परिवर्तन का सही पूर्वानुमान प्राप्त होता है। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास, कृषि मौसम विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. के.एल. नंदेहा तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Anemia Free India Campaign : एनीमिया मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश देश के तीसरे स्थान पर
Next Article CG BREAKING : भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की जारी की सूची जारी, देखें लिस्ट किनके-किनके नाम शामिल CG BREAKING : छग भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव की नियुक्ति, आशुतोष दुबे को मिली जिम्मेदारी 

Latest News

CGNEWS: मंगल भवन टिकरीपारा में समाधान शिविर का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
CG NEWS : द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र नंबर बढ़वाने के लिए जल्द करें आवेदन 
Grand News May 15, 2025
CGNEWS:”रायगढ़ में भक्ति ने बिखेरे रंग, साईं झूलेलाल के जयकारों से गूंजा नभ-गंगा!”
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
CGNEWS:धर्मजयगढ़ के ग्राम किन्धा के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,तीन महीने से राशन नहीं मिलने से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?