Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: By Election : पंचायत उप निर्वाचन में 72.96 प्रतिशत और नगरीय निकाय उप निर्वाचन में 73.66 प्रतिशत मतदान, परिणामों की घोषणा 12 जनवरी को
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

By Election : पंचायत उप निर्वाचन में 72.96 प्रतिशत और नगरीय निकाय उप निर्वाचन में 73.66 प्रतिशत मतदान, परिणामों की घोषणा 12 जनवरी को

Veena Chakravarty
Last updated: 2023/01/10 at 8:21 AM
Veena Chakravarty
Share
2 Min Read
Raipur News : Public holiday declared in the respective areas for the by-elections in urban bodies to be held on January 9
SHARE

रायपुर। प्रदेश में  त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं और नगरीय निकायों में उप निर्वाचन के लिए मतदान निर्विघ्न और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ।

- Advertisement -

Read more : CG NEWS : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए काम की खबर, विकासखंड स्तर तक प्राप्त होगा मौसम का सटीक पूर्वानुमान 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पंचायत उप निर्वाचन में 72.96 प्रतिशत और नगरीय निकाय उप निर्वाचन में 73.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन आयोग ने उप निर्वाचन के दौरान शांतिपूर्ण और निर्विघ्न मतदान के लिए इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों और कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

- Advertisement -

जनपद पंचायत सदस्य के आठ, सरपंच के 67 और पंच के 65 पदों के लिए

- Advertisement -

प्रदेश में आज त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं में जिला पंचायत सदस्य के एक पद, जनपद पंचायत सदस्य के आठ, सरपंच के 67 और पंच के 65 पदों के लिए प्रातः सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले गए। मतदान के लिए कुल 402 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। पंचायत उप निर्वाचन में 72.96 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग गया। पंचायत प्रतिनिधि चुनने के लिए 74.01 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं और 71.93 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान की समाप्ति के बाद सभी मतदान केन्द्रों पर मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। इनके सारणीकरण एवं निर्वाचन के परिणामों की घोषणा 12 जनवरी को की जाएगी।

नगरीय निकायों में मतदान का औसत प्रतिशत 73.66 रहा

राज्य के 12 जिलों के कुल 14 नगरीय निकायों में भी  उप निर्वाचन के लिए वोट डाले गए। प्रदेश के तीन नगर निगमों, चार नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों के 15 वार्डों में पार्षद के निर्वाचन के लिए सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। इसके लिए कुल 27 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। नगरीय निकायों में मतदान का औसत प्रतिशत 73.66 रहा। वार्ड पार्षद चुनने के लिए 75.32 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं और 72.07 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले।

TAGGED: @durg, @RAIPUR, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INDIA, jagdalpur, korba, Latest News In CG, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Godhan Nyay Yojana: CM Bhupesh Baghel paid 4 crore 41 lakhs to the beneficiaries of Godhan Nyay Yojana CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल करेंगे एक क्लिक और इन हितग्राहियों के खाते में आज आ जाएंगे 7 करोड़ 5 लाख रुपये
Next Article Buy Paddy: Chhattisgarh's paddy procurement figures exceed 103 lakh metric tonnes, payment of Rs 21,237 crore to 22.86 lakh farmers Paddy Purchase : छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 89 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद, 20 लाख से ज्‍यादा किसानों ने बेची अपनी फसल

Latest News

Sarkari Naukri 2025 : 1600 से ज्यादा होमगार्ड पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जानिए डिटेल्स
Sarkari Naukri 2025 : 1600 से ज्यादा होमगार्ड पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जानिए डिटेल्स
Government Job June 2, 2025
NEW CAR LAUNCH : इंतजार खत्म, कल लॉन्‍च होगी Tata Harrier EV, 500 से ज्‍यादा रेंज के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जानें कीमत से लेकर सब कुछ 
Grand News June 2, 2025
Mobile Loan: मोबाइल से लोन कैसे लें, 60 सेकंड में लोन अप्रूवल 
Business Grand News Technology छत्तीसगढ़ टेक्नोलॉजी June 2, 2025
CG NEWS : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गौ माता को रोटियां खिलाकर मनाया अपना जन्मदिन 
Grand News June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?