Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Buy paddy : छग में समर्थन मूल्य पर किसानों से 95.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, कस्टम मिलिंग के लिए 70 लाख मीट्रिक टन का उठाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Buy paddy : छग में समर्थन मूल्य पर किसानों से 95.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, कस्टम मिलिंग के लिए 70 लाख मीट्रिक टन का उठाव

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/12 at 7:22 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
Buy paddy: Purchase of 95.29 lakh metric tonnes of paddy from farmers on support price, lifting of 70 lakh metric tonnes for custom milling
SHARE

रायपुर : Buy paddy : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। 01 नवंबर 2022 से शुरू हुई धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से 12 जनवरी शाम 5.30 बजे तक 95.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में राज्य के 21.80 लाख से अधिक किसानों को 19,675 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : Buy paddy : प्रदेश में 18.94 लाख किसानों से 78.55 लाख टन धान की खरीदी,16,217 करोड़ रूपए का हुआ भुगतान

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री की पहल पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक लगभग 81 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा लगभग 70 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि 12 जनवरी को 35 हजार 719 किसानों से 1.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 11 हजार टन धान की भी खरीदी हुई है। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 45 हजार से अधिक टोकन तथा ”टोकन तुंहर हाथ एप” के जरिये 3 हजार से अधिक टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

- Advertisement -

गौरतलब है कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2616 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इसी तरह राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, Buy paddy, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CGLATESTNEWSUPDATE, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, ग्रैंड न्यूज़, धान खरीदी, धान खरीदी महाभियान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR CRIME NEWS : अधिकारियों पर धौंस जमाने वाला फर्जी IAS गिरफ्तार, संस्था के नाम पर जबरन कर रहा था वसूली  RAIPUR CRIME NEWS : अधिकारियों पर धौंस जमाने वाला फर्जी IAS गिरफ्तार, संस्था के नाम पर जबरन कर रहा था वसूली 
Next Article RAIPUR NEWS : जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने मजदूरों को बांटे निशुल्क हेलमेट एवं सेफ्टी जैकेट  RAIPUR NEWS : जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने मजदूरों को बांटे निशुल्क हेलमेट एवं सेफ्टी जैकेट 

Latest News

CGNEWS: मंगल भवन टिकरीपारा में समाधान शिविर का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
CG NEWS : द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र नंबर बढ़वाने के लिए जल्द करें आवेदन 
Grand News May 15, 2025
CGNEWS:”रायगढ़ में भक्ति ने बिखेरे रंग, साईं झूलेलाल के जयकारों से गूंजा नभ-गंगा!”
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
CGNEWS:धर्मजयगढ़ के ग्राम किन्धा के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,तीन महीने से राशन नहीं मिलने से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?