Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : गरियामय ढंग से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह, सामान्य प्रशासन विभाग ने COVID-19 के परिपेक्ष्य में विशेष सावधानी बरतने के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : गरियामय ढंग से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह, सामान्य प्रशासन विभाग ने COVID-19 के परिपेक्ष्य में विशेष सावधानी बरतने के दिए निर्देश

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/12 at 8:40 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
RAIPUR NEWS: Republic Day will be celebrated in a dignified manner, General Administration Department gave instructions to take special precautions in the context of Kovid-19
SHARE

रायपुर : RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन होगा। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके इस गरियामय समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए समस्त विभाग, समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को पत्र पत्र लिखकर COVID-19 महामारी के परिपेक्ष्य में समारोह में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कोविड वेरिएंट के फैलाव को ध्यान में रखते हुए मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के पालन करने कहा गया है। साथ ही स्कूली बच्चों के कार्यक्रम तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन नहीं करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : Buy paddy : छग में समर्थन मूल्य पर किसानों से 95.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, कस्टम मिलिंग के लिए 70 लाख मीट्रिक टन का उठाव

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तर के आयोजन में राज्यपाल द्वारा ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी के पश्चात उनका उद्बोधन होगा। इसके अलावा समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों संस्थानों द्वारा चलित झांकियों का प्रदर्शन होगा और पदक अलंकरण समारोह भी होगा। समारोह स्थल में रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए जाएंगे। राज्य स्तर पर होने वाले परेड में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, डीएफ, जेलबल, होमगार्ड, ASTF कमांडो, BSAF, ITBT एवं अन्य सशस्त्र बल की टुकड़ियां भी शामिल होंगी।

- Advertisement -

जिला मुख्यालयों में शासन द्वारा विनिर्दिष्ट मंत्रीगण द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि केवल जिला मुख्यालयों को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान में परेड नहीं होगी। यहां के परेड में सेना (जहां उपलब्ध हो), पुलिस, नगर सेना, जेल प्रहरी, की टुकड़ियां भाग लेंगी।

- Advertisement -

साथ ही जनपद पंचायत या तहसील स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा एवं ऐसी नगर पालिका/नगर पंचायत जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष, द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में, गांवों के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर, सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग और कार्यालय प्रमुख द्वारा उनके शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया जाएगा। शासकीय और सार्वजनिक भवनों में ध्वजारोहण किया जाएगा और 26 जनवरी की रात्रि में रोशनी की जाएगी।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, 26 जनवरी, BIG NEWS, Breaking News, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, COVID 19, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Uorfi Javed Bold Look : ब्लैक ड्रेस पहन उर्फी जावेद ने बोल्डनेस से मचाया कहर, फेंस ने किया ट्रोल, देखें वायरल वीडियो 
Next Article Drinking Alcohol In Winter: हाय इतनी सर्दी..! Brandy या Rum की एक घुट शरीर में लाती है गर्मी, जानिए आखिर क्या है सच?

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?