महाराष्ट्र न्यूज़। नासिक की सिन्नार तहसील में पथारे के पास बस एवं ट्रक भिड़ंत में 10 यात्रियों की घटना स्थल पर मौत हो गयी है। वही घायलों को पास के अस्पताल में दाखिल किया गया है। यह घटना सुबह सात बजे की है। पुलिस ने मार्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई है। प्राइवेट कम्फर्ट बस में सवार ज्यादातर यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस में करीब 50 लोग सवार थे।बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से शिरडी की ओर जा रही थी।

पुलिस ने बताया, मृतकों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के स्थानीय में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्जरी बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी।

हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। मौत हुए लोगो में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।