Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Buy paddy : छग में धान खरीदी का रिकार्ड टूटा, 16 जनवरी तक 98.92 लाख मीट्रिक टन की हुई खरीदी, CM बघेल और खाद्य मंत्री ने किसानों को दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Buy paddy : छग में धान खरीदी का रिकार्ड टूटा, 16 जनवरी तक 98.92 लाख मीट्रिक टन की हुई खरीदी, CM बघेल और खाद्य मंत्री ने किसानों को दी बधाई

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/16 at 8:55 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Buy Paddy: Paddy purchase figure in Chhattisgarh crossed 107 lakh metric tonnes, payment of more than 22 thousand crores to farmers
SHARE

रायपुर : Buy paddy : छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद अब तक सर्वाधिक धान खरीदी चालू खरीफ सीजन में हुई है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का पिछला रिकार्ड भी टूट गया है। 16 जनवरी 2023 तक 98.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष 2021-22 में 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। धान खरीदी का यह आकड़ा और भी बढ़ेगा। धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक चलेगी।

- Advertisement -

 इन्हें भी पढ़ें :  Buy paddy : छग में समर्थन मूल्य पर किसानों से 95.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, कस्टम मिलिंग के लिए 70 लाख मीट्रिक टन का उठाव

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य के किसानों को इस नई उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी फैसलों और न्याय योजनाओं से किसानों की जेब में सीधा पैसा आया, इससे किसानों की समृद्धि के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। राज्य सरकार ने चालू खरीफ सीजन में 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। धान खरीदी केन्द्रों में दिख रही किसानों की चहल-पहल और धान की आवक से यह अनुमान है कि यह लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त हो जाएगा।

- Advertisement -

Buy paddy : किसानों को 20,375 करोड़ का भुगतान

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में 1 नवम्बर से शुरू हुई धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। राज्य के 22.32 लाख किसानों ने धान विक्रय किया है। धान के एवज में इन किसानों को 20,375 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीदी 98.92 लाख मीट्रिक टन धान में से 84.62 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 75 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव कर लिया गया है।

Buy paddy :  110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य 

गौरतबल है कि राज्य सरकार की किसान हितैषी फैसलों से इन चार वर्षों में लगातार किसानों की पंजीयन में वृद्धि हुई है। इस वर्ष 24.96 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, इनमें 2.30 लाख नए किसान हैं। राज्य सरकार द्वारा इस सीजन में 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमान लगाया गया है। किसानों को धान विक्रय में सहुलियत हो इस लिहाज से राज्य में 2617 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।

Buy paddy : 30 हजार 461 किसानों से 1.24 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 16 जनवरी को 30 हजार 461 किसानों से 1.24 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 09 हजार टन धान की खरीदी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ सीजन में सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इसी तरह राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, 375 करोड़ का भुगतान, BIG NEWS, Breaking News, Buy paddy, Buy paddy :  110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य, Buy paddy : किसानों को 20, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : घर में चोरी करने घुसे थे चोर, पैसे नहीं मिले तो बिगड़ी नीयत, पति के सामने लूट ली पत्नी की अस्मत  CG Crime News : इंसान बना हैवान, सो रही महिला को बनाया हवस का शिकार, फिर की वो हरकत जिसकी नहीं थी उम्मीद
Next Article CG ACCIDENT NEWS : दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, जन्मदिन के दिन बच्चे ने गवाई जान, केक लेकर जा रहे थे घर 

Latest News

पिकअप वाहन पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन घायल – मोहेरा पुल के आगे रायपुर रोड पर हादसा
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था, उल्टी-दस्त से पीड़ित मासूम को नहीं मिला बेड, बस से जिला अस्पताल जाते वक्त बच्ची ने तोड़ा दम 
CG NEWS: स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था, उल्टी-दस्त से पीड़ित मासूम को नहीं मिला बेड, बस से जिला अस्पताल जाते वक्त बच्ची ने तोड़ा दम 
कोरिया छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में बढ़ेगा तापमान, रायपुर समेत कई स्थानों पर आज बारिश के आसार
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में बढ़ेगा तापमान, रायपुर समेत कई स्थानों पर आज बारिश के आसार
छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
CG NEWS : सड़क पर बेसहारा मवेशियों से बढ़ा खतरा, गाय की मौत के बाद युवाओं ने की मानवीय पहल
CG NEWS : सड़क पर बेसहारा मवेशियों से बढ़ा खतरा, गाय की मौत के बाद युवाओं ने की मानवीय पहल
छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?