Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, जन्मदिन के दिन बच्चे ने गवाई जान, केक लेकर जा रहे थे घर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोरबाछत्तीसगढ़दुर्घटना

CG ACCIDENT NEWS : दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, जन्मदिन के दिन बच्चे ने गवाई जान, केक लेकर जा रहे थे घर 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/16 at 8:56 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

Contents
जन्मदिन के दिन बेटे की मौतपरिजनों ने किया चक्काजाम माँ का रो-रो कर बुरा हाल 
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कोरबा। CG ACCIDENT NEWS : जिले में हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई है। बच्चे का बर्थडे केक लेकर युवक अपने परिवार के साथ घर जा रहा था। तभी सामने से आई बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हुई है। हादसे में दूसरे बाइक का चालक भी घायल हुआ है। कटघोरा थाना क्षेत्र की घटना है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुगदा निवासी अजय पटेल सोमवार को कसनिया में बार महोत्सव में शामिल होने गया था। उसके साथ उसका 5 साल का बेटा हिमांशु, बड़ा बेटा और पत्नी भी थी। चारों एक ही बाइक में सवार होकर महोत्सव में गए थे।

ALSO READ : CG News : डेम से नहाकर लौट रहे 3 बच्चों पर भालुओं ने किया हमला, 1 को मामूली खरोचें, 2 की हालत गंभीर

 

जन्मदिन के दिन बेटे की मौत

 

बताया गया कि महोत्सव के बाद चारों हिमांशु का जन्मदिन होने पर केक लेने कटघोरा गए थे। वहां से केक लेने के बाद शाम को करीब 4.30 बजे चारों वापस लौट रहे थे। ये अभी कटघोरा से बिलासपुर मार्ग पर कारखाने के पास पहुंच थे। उसी वक्त सामने से रही बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई।

 

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही अजय और उसके 5 साल के बेटे हिमांशु की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बड़े बेटे को हल्की चोटें आई हैं। वहीं दूसरे बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

ALSO READ : CG ACCIDENT NEWS : कार की टक्कर से स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र की मौत, पसरा मातम 

 

परिजनों ने किया चक्काजाम 

 

उधर, इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसे को लेकर लोग भड़क गए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद इस मार्ग पर 2 घंटे तक चक्का जाम किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम को मौके पर बुलाया गया था। जिसके बाद किसी तरह से एसडीएम ने लोगों को समझाया, तब जाकर लोग शांत हुए हैं। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

ALSO READ : CG ACCIDENT NEWS : कार की टक्कर से स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र की मौत, पसरा मातम 

 

माँ का रो-रो कर बुरा हाल 

वहीं परिजनों का घटना के बाद हिमांशू की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि आज बच्चे का जन्मदिन था। मगर यह हादसा हो गया है। जो कुछ हुआ है, वह ठीक नहीं हुआ है।
TAGGED: # latest news, CG ACCIDENT NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Buy Paddy: Paddy purchase figure in Chhattisgarh crossed 107 lakh metric tonnes, payment of more than 22 thousand crores to farmers Buy paddy : छग में धान खरीदी का रिकार्ड टूटा, 16 जनवरी तक 98.92 लाख मीट्रिक टन की हुई खरीदी, CM बघेल और खाद्य मंत्री ने किसानों को दी बधाई
Next Article Recruitment 2021: ग्रेजुएट्स के लिए 2789 पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, 15 और 18 नवंबर तक करें आवेदन Sarkari Naukari 2023 : LIC में होने जा रहीं बम्पर पद पर भर्तियां, ग्रेजुएट हैं तो करें आवेदन, जानिए तारीख से लेकर सबकुछ

Latest News

CG NEWS: एफसीआई गोदाम के बाहर मजदूरों ने किया प्रदर्शन, कम भुगतान का विरोध 
Grand News May 15, 2025
GRAND NEWS : AIIMS दिल्ली में घायल जवानों से मिले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा – देश इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जवानों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला, नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : नए किसानों को नहीं मिलेगा पीएम सम्मान निधि का लाभ, गाइडलाइन से अंजान किसान काट रहे दफ्तरों के चक्कर
Grand News May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?