Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, बच्चे पैदा करने पर महिला कर्मचारियों को मिलेगा इंक्रीमेंट, IVF से मां बनने पर मिलेंगे 3 लाख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

BIG NEWS : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, बच्चे पैदा करने पर महिला कर्मचारियों को मिलेगा इंक्रीमेंट, IVF से मां बनने पर मिलेंगे 3 लाख

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/17 at 5:05 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BIG NEWS : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, बच्चे पैदा करने पर महिला कर्मचारियों को मिलेगा इंक्रीमेंट, IVF से मां बनने पर मिलेंगे 3 लाख
BIG NEWS : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, बच्चे पैदा करने पर महिला कर्मचारियों को मिलेगा इंक्रीमेंट, IVF से मां बनने पर मिलेंगे 3 लाख
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BIG NEWS : सिक्किम में बच्चे के जन्म पर महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट मिलेगा। राज्य की सरकार ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके अनुसार दूसरी बार मां बनने पर महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट और तीसरे बच्चे के जन्म पर डबल इंक्रीमेंट मिलेगा। आम लोगों को भी ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, IVF से मां बनने वाली महिलाओं को 3 लाख की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने जोरेथांग में माघे संक्रांति समारोह के दौरान इस बारे में जानकारी दी।

 

CM ने कहा कि बीते कुछ सालों में सिक्किम में प्रजनन दर घटा है। यहां हर महिला पर एक बच्चे की सबसे कम वृद्धि दर दर्ज की गई है। वहीं, जातीय समुदायों की आबादी भी घट गई है। ऐसे में सीएम ने ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए जातीय समुदायों से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए यह घोषणा की।

 

मां बनने पर महिला कर्मचारी को मिलती है सालभर की छुट्टी

कार्यक्रम में CM ने कहा कि हमें महिलाओं और स्थानीय लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है, जिससे राज्य की प्रजनन दर में सुधार हो। हमारी सरकार पहले ही मां बनने पर महिला कर्मचारियों को 365 दिनों की छुट्टी और पुरुष कर्मचारियों को 30 दिन की लीव देती है।

 

तमांग ने बताया कि इस योजना का लाभ एक बच्चे की मां (महिला कर्मचारी) को नहीं मिलेगा। ज्यादा बच्चे पैदा करने पर आम लोगों को भी सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। इसका विवरण स्वास्थ्य और महिला एवं बाल देखभाल विभागों की ओर से तैयार किया जाएगा।

 

IVF से मां बनने वाली महिलाओं को 3 लाख की मदद मिलेगी

सरकार ने राज्य के अस्पतालों में IVF की सुविधा भी शुरू की है। इससे अगर महिलाओं को सामान्य तरह से गर्भधारण करने में परेशानी हो रही है तो वे तकनीक का सहारा ले सकते हैं। इस प्रोसेस के जरिए मां बनने वाली सभी माताओं को 3 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। अब तक राज्य में IVF के जरिए 38 महिलाएं प्रेग्नेंट हो चुकी हैं, इनमें से कुछ बच्चों को जन्म भी दे चुकी हैं।

TAGGED: # latest news, #National News, BIG NEWS, Interesting News, SIKKIM NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG MURDER : गर्भवती महिला की खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस ने हत्या की जताई आशंका
Next Article HEALTH NEWS : पुरुषों की तुलना में महिलाओं में हो जाती है इन विटामिंस की कमी, प्रेग्‍नेंसी में दिक्‍कत का ये भी है कारण, इस तरह रहें हेल्‍दी

Latest News

  CG NEWS : आदिवासी महिला किसानों को दी गई दुधारू गायें, छह जिलों में धारू पशु प्रदाय योजना का पायलट प्रोजेक्ट शुरू
Grand News July 14, 2025
Bollywood News: वरुण धवन का ‘संस्कारी’ अवतार सामने आया – “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” का फर्स्ट लुक रिलीज, 2 अक्टूबर को होगी फिल्म रिलीज!
bollywood Grand News मनोरंजन July 14, 2025
CG :  सीएम विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण
CG : सीएम विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण
छत्तीसगढ़ July 14, 2025
India will become the world’s largest Muslim country: “भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश!” – PEW रिपोर्ट का बड़ा दावा, जानिए हिंदुओं की जनसंख्या कहां पहुंचेगी
Grand News आलेख दिल्ली देश July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?