Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Lord Jagannath Temple : जगन्नाथ मंदिर में चूहों का बड़ा आतंक, कुतर डाले भगवान के कपड़े और लकड़ी की मूर्तियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
ओडिशा

Lord Jagannath Temple : जगन्नाथ मंदिर में चूहों का बड़ा आतंक, कुतर डाले भगवान के कपड़े और लकड़ी की मूर्तियां

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/17 at 11:58 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

पुरी। Lord Jagannath Temple : ओडिशा के पूरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर में चूहों के आतंक ने मंदिर प्रबंधन को परेशान कर रखा है। चूहों ने भगवान जगन्नाथ की रस्सी और कुछ कपड़े काट डाले हैं जिससे वहां के पुजारी और सेवादार बहुत चिंतित हैं।

उडिशा के पुरी में स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में लोग चूहों के आतंक से परेशान हैं। चूहों ने भगवान जगन्नाथ और उनके भाई और बहन भगवान बालभद्र और देवी सुभद्रा के कपड़ों को कुतर तीतर बितर कर दिया है। इसके बाद मंदिर प्रशासन काफी परेशान हो गया है। मंदिर में काम कर रहे सेवादारों का कहना है कि मंदिर के पवित्र गर्भगृह और लकड़ियों की मूर्तियों को चूहों से काफी खतरा है। गौरतलब है कि जगन्नाथ मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आते हैं।

- Advertisement -
Ad image

जगन्नाथ पुरी के मंदिर के सेवक सत्यनारायण पुष्पालक ने कहा, ‘हमें चूहों और उनके द्वारा फैलाई गई गंदगी के कारण पूजा-पाठ करने में दिक्कत आ रही है। वह भगवान के कपड़ों और उन पर चढ़ाई गई मालाओं को कुतर रहे हैं। इसके अलावा वह देवी देवताओं की मूर्तियों के चेहरे को भी खराब कर रहे हैं।’ एक अन्य सेवक भागबन पांडा ने कहा, ‘चूहों ने पत्थरों के बीच गैप या फिर फर्श में बिल बना रखे हैं। इससे इस पवित्र स्थल की अवसंरचना को काफी नुकसान पहुंच रहा है।’

- Advertisement -

कोरोना महामारी के दौर में मंदिर के अंदर चूहों और कॉकरोच की आबादी में काफी वृद्धि हो गई है। साल 2020 और साल 2021 में कई महीनों तक मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए बंद रहे थे। मंदिर प्रशासन ने इस पर कहा, ‘हमें इस मुद्दे को लेकर जागरूक हैं। हम सभी सावधानियां बरत रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि चूहों से छुटकारा मिल जाए। फिलहाल तत्काल राहत के लिए अपने चूहेदानी लगाई हुई है। इस चूहेदानी में जो भी चूहे फंसेंगे उन्हें मंदिर के बाहर छोड़ दिया जाएगा।’

- Advertisement -

मंदिर प्रशासन ने मीडिया को बताया कि वे चूहों की समस्या से वाकिफ है। मंदिर प्रशासन प्रमुख जीतेंद्र साहू ने बताया, ‘हम सतर्कता बरत रहे हैं और चूहों से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहें हैं। अस्थायी तौर हम चूहों को फंसाने के लिए हम चूहेदानी का प्रयोग कर रहे हैं। जाली में फंसे चूहों को मंदिर से बाहर छोड़ा जा रहा है। हम लोग रेट-पॉइजन का प्रयोग बिल्कुल नहीं कर रहे हैं।’

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INDIA, jagannath temple, Lord Jagannath Temple, Lord Jagannath Temple PURI, Rats menace in Jagannath temple, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Breaking : दुर्ग जिला भाजपा की कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 4 मंत्री समेत जम्बो कार्यसमिति घोषित, देखें लिस्ट
Next Article CRIME NEWS : अवैध शराब का जखीरा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Latest News

CG NEWS: जिले के अलग अलग स्कूलों के कुल 72 बस/छोटी वाहनों की सघन जांच की गई
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CG : सकरी क्षेत्र में चला निगम का बुलडोजर...अवैध निर्माण के खिलाफ निगम का अभियान जारी
CG : सकरी क्षेत्र में चला निगम का बुलडोजर…अवैध निर्माण के खिलाफ निगम का अभियान जारी
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
CG NEWS : पेड़ काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत  
छत्तीसगढ़ धमतरी June 7, 2025
First Video Game: क्या आपने कभी सोचा है…पहला वीडियो गेम का आविष्कार कब और किसने किया ?
Exclusive Featured Grand News Technology VIRAL VIDEO खेल छत्तीसगढ़ मनोरंजन रोचक खबरें विज्ञान शिक्षा June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?