Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Gina Lollobrigida Death : दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का हुआ निधन, कही जाती थी- ‘The Bold and Beautiful’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
18+FashionGrand Newsअंतराष्ट्रीयमनोरंजनसामाजिक

Gina Lollobrigida Death : दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का हुआ निधन, कही जाती थी- ‘The Bold and Beautiful’

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/18 at 4:22 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

Gina Lollobrigida Death : World’s Most Beautiful Woman का टैग हासिल करने वालीं प्रसिद्ध इटैलियन एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा (Gina Lollobrigida) का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। लोलोब्रिजीडा का जन्म 4 जुलाई, 1927 को हुआ. 16 जनवरी के दिन उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक लहर छा गई है। तमाम बड़ी हस्तियां, नेता और सेलेब्रिटीज उनके निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। जीना लोलोब्रिगिडा को ‘लोलो’ (Lolo) नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने एक अभिनेत्री के साथ-साथ फोटो जर्नलिस्ट और राजनेता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई थी। उसके पिता फर्निचर मैनुफेक्चरर थे. किशोरावस्था उन्होंने बमबारी से बचते हुए बिताई और फिर रोम के अकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स से प्रतिमा बनाने की ट्रेनिंग ली.

Contents
अपने दम पर बनाई फिल्म इंडस्ट्री में पहचान2 बार हो चुकी हैं यौन शोषण का शिकारकरिश्मा कपूर से भी है खास रिश्ताफिल्मी दुनिया में शोक की लहर
- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

 

एक टैलेंट स्काउट ने लोलोब्रिजीडा को Cinecitta में ऑडिशन देने का ऑफर दिया. अपने पहले रोल के बारे में लोलोब्रिजीडा कहा करती थी, ‘मैंने अपना पहला रोल एक्सेप्ट नहीं किया था. उन्होंने कहा कि वो मुझे हज़ार lire देंगे. मैंने कहा कि मैं एक मिलियन lire लुंगी. मुझे लगा कि वो मना कर देंगे लेकिन वो राज़ी हो गए. 1947 में लोलोब्रिजीडा ने मिस इटालिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया और तीसरे पायदान पर रहीं. एक साल बाद उन्होंने स्लोवेनियन डॉक्टर, मिलको स्कोफिक से शादी कर ली. स्कोफिक ने अपनी पत्नी के कुछ बिकनी फोटोज़ लिए और इन तस्वीरों पर हॉलीवुड में बैठे एक शख्स की नज़र पड़ी.

अपने दम पर बनाई फिल्म इंडस्ट्री में पहचान

जीना का जन्म 2 जुलाई सन 1927 को हुआ था। उनका परिवार फर्नीचर बनाने का काम किया करता था। फिल्मी दुनिया से उनका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं था। जीना का अधिकतर बचपन वॉर के दिनों में ही गुजर गया था। दूसरा विश्व युद्ध (Second World War) खत्म होने के बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और इसके बाद इटैलियन फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। 1950 और 60 के दशक तक जीना अपनी खास पहचान बना चुकी थीं।

 

 

फिल्म World’s Most Beautiful Woman में काम करने के बाद उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के तौर पर पहचान मिलने लगी। उनकी एक्टिंग भी कमाल की थी। अपने हुस्न और अदाओं से जीना ने लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था। फिल्म ‘Come September’ के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड (Golden Globe Award) से भी सम्मानित किया जा चुका है। फिल्मी दुनिया में उतार-चढ़ाव आने के बाद जीना ने फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर काम करना शुरू किया और इसमें भी उन्होंने खूब शोहरत हासिल की। राजनीति की दुनिया में भी जीना अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं।

https://twitter.com/Taniawlt/status/1614965281067073539

2 बार हो चुकी हैं यौन शोषण का शिकार

जीना लोलोब्रिगिडा का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है। साल 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें दो बार यौन शोषण का शिकार भी होना पड़ा है। जब वह 19 साल की थी और पढ़ाई कर रही थी, तब पहली बार वह यौन शोषण का शिकार हुई थीं। दूसरी बार फिल्मी दुनिया में आने के बाद उन्हें इसका सामना करना पड़ा। जीना ने कहा था कि वह उस समय शादीशुदा थीं, लेकिन उनमें इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह अपने लिए आवाज उठा सकें।

RIP Gina Lollobrigida, whom it was said “She makes Marilyn Monroe look like Shirley Temple” has passed away at 95. So many great films. Ciao, Lolo. pic.twitter.com/QnJoJVTkKT

— Shae Roberts 🌊 (@shaedreams1) January 16, 2023

करिश्मा कपूर से भी है खास रिश्ता

जीना को 20वीं सदी की मोना लिसा (Mona Lisa) भी कहा जाता है। इंटरनेशनल सेक्स सिंबल (Sex Symbol) के तौर पर भी उन्हें जाना जाता था। जीना को अधिकांश लोग उनके निकनेम ‘लोलो’ के नाम से ही पुकारा करते थे। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने जीना के निकनेम से ही प्रभावित होकर अपना निकनेम लोलो रखा था।

फिल्मी दुनिया में शोक की लहर

कुछ समय पहले ही जीना ने एक सर्जरी कराई थी। उस सर्जरी के बाद वह स्वस्थ हो गई थीं और चलने-फिरने लगी थीं। 95 साल की उम्र में जीना ने अंतिम सांस ली। दुनिया भर की तमाम बड़ी हस्तियां और प्रशंसक उनकी मौत पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। गुरूवार को एक चर्च में जीना का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

TAGGED: # latest news, Gina Lollobrigida, Gina Lollobrigida Death, GRAND NEWS, World's Most Beautiful Woman, World's Most Beautiful Woman Gina Lollobrigida, इटैलियन, इटैलियन एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा, इटैलियन जीना लोलोब्रिगिडा, एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Tata Motors ने Nexon EV की घटाई कीमत, साथ में मिला ये अपडेट
Next Article Govt Job 2023: Search for government job will end soon, bumper recruitment has come out in these states, know full details Govt Job 2023 : जल्द खत्म होगी सरकारी नौकरी की तलाश, इन राज्यों में निकली है बंपर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल्स 

Latest News

CGNEWS:समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 13, 2025
RAIPUR NEWS : मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से कल निकलेगी तिरंगा यात्रा, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने व्यापारियों से की शामिल होने की अपील
छत्तीसगढ़ रायपुर May 13, 2025
CG VIDEO : नशे से रोका तो कर दी बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 13, 2025
CG NEWS : रामगढ़ घटना के बाद विधायक राजेश अग्रवाल की तत्परता से की गई सुरक्षा व्यवस्था, खाई वाले क्षेत्र में की गई बैरिकेडिंग, नीचे गिरी थी 11 साल की बच्ची 
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?