Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम का किया औचक निरीक्षण, छात्रावास की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम का किया औचक निरीक्षण, छात्रावास की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/18 at 6:13 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
RAIPUR NEWS: Chief Minister Baghel did a surprise inspection of the Government Tribal Girls Ashram, reviewed the facilities and security arrangements of the hostel
SHARE

रायपुर : RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही छोटी-छोटी बच्चियों से बात की। उन्होंने बच्चियों के से पढ़ाई के बारे में पूछा और आश्रम में रहने के लिए सुविधाओं, भोजन, सुरक्षा, खेल-मनोरंजन के इंतज़ामों की जानकारी ली। इस दौरान बच्चियों की हाज़िर जवाबी से मुख्यमंत्री खासे प्रभावित हुए। पहली से पाँचवीं क्लास में पढ़ रही बच्चियों का आत्मविश्वास और पढ़ लिखकर आगे बढ़ने की ललक की मुख्यमंत्री ने सराहना की।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : CG BREAKING NEWS : किसान की शिकायत के बाद एक्शन, हटाए गए यहां के SDM और जनपद CEO, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूर दराज के इलाक़ों से आकर इस आश्रम में पहली से पाँचवी क्लास में पढ़ने वाली 36 बच्चियाँ अपना घर परिवार – अपने माता पिता को छोड़कर यहाँ रह रही है। पढ़ने के इस जुनून की मुख्यमंत्री ने भी तारीफ़ की और कहा कि अब छतीसगढ़ को देश का सबसे विकसित राज्य बनने से कोई रोक नहीं सकता। बच्चों ने बताया की आश्रम में सब सुविधाएँ है। सोने के लिए बढ़िया बिस्तर पलंग है। पूरे समय पानी आता है। खाना भी अच्छा मिलता है। अंडा भी खाने को दिया जाता है। बालिकाओं ने बताया की अधीक्षिका और सुरक्षा के लिए गार्ड दीदी भी साथ ही रहती है। दीक्षा ने बताया कि कपड़े धोने के लिए आश्रम में वाशिंग मशीन भी है।

- Advertisement -

- Advertisement -

इस दौरान बच्चियों की हाज़िर जवाबी से मुख्यमंत्री हुए प्रभावित 

कक्षा पांचवी की छात्रा सुनिधि ने बताया कि वह खपरी के प्राथमिक शाला में पढ़ाई करती है। स्कूल और आश्रम दोनों में ही बेहतर व्यवस्थाए मिल रही है। सुनिधि ने कहा कि स्कूल के सभी टीचर अच्छे हैं सभी विषयों को अच्छे से समझाते हैं वही आश्रम में भी खाने पीने और रहने की अच्छी सुविधाएं मिल रही है। इसी प्रकार आश्रम में रहने वाली कक्षा चौथी की छात्रा संध्या ने बताया कि हमारे आश्रम में खेलकूद लाइब्रेरी आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध है। आश्रम की अधीक्षिका और कर्मचारी भी हमारा बेहतर ख्याल रखते हैं। तखतपुर के शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम में मुख्यमंत्री ने छोटी बालिकाओं के साथ केरम, लुडो- साँप सीढ़ी खेल खेले और उन्हें जीत के टिप्स भी दिए।मुख्यमंत्री ने बच्चों की पढ़ाई के लिए सभी सम्भव सहायता और शासकीय योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं पर संतुष्टि जताई। उन्होंने बच्चियों को गिफ़्ट भी दिए और खूब मन लगाकर पढ़ने, आगे बढ़ने, छतीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने की समझाईश दी।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, bhupesh baghel, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम का किया औचक निरीक्षण, ग्रैंड न्यूज़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR CRIME : टेस्ट ड्राईव के नाम पर कार लेकर फरार हुआ युवक, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
Next Article CG NEWS : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित किताब ‘‘एक्जाम वारियर्स’’ का राज्यपाल उइके ने विमोचन किया

Latest News

CG VYAPAM Admit Card : प्री-D.El.Ed और प्री B.Ed परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम इस दिन 
Grand News May 17, 2025
CG NEWS: यह केवल आवेदन लेने या समस्याएं सुनने का अभियान नहीं, बल्कि यह जनता और शासन के बीच विश्वास का सेतु बन चुका है- अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ May 17, 2025
CG NEWS: बृजमोहन अग्रवाल के साथ तिरंगा यात्रा मे शामिल हुए विधायक अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ May 17, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया, हस्ताक्षर अभियान चलाकर एकता का दिया संदेश
Grand News May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?