Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ के मौसम में तेजी से परिवर्तन, सर्दी की होगी विदाई, जल्द बढ़ेगी गर्मी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ के मौसम में तेजी से परिवर्तन, सर्दी की होगी विदाई, जल्द बढ़ेगी गर्मी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/22 at 6:04 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ के मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी और बर्फीली हवाओं का आना रुक गया है। अब हवा की दिशा दक्षिण हो गई है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान बढ़ना शुरू हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में शनिवार-रविवार की रात सबसे कम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

- Advertisement -

ALSO READ : CG Weather Update : रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान बढ़ा, जानें- मौसम का पूरा हाल

- Advertisement -

 

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र से जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कबीरधाम प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहा न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी छोर पर अब एक जैसा तापमान हो गया है। उत्तर के जशपुर में 12.2 डिग्री, कोरिया में 13.7 डिग्री और अंबिकापुर में 13.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं दक्षिण के नारायणपुर के 11.8 डिग्री, कांकेर में 13 डिग्री और जगदलपुर में 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। रायपुर में रात सबसे गर्म रही।

ALSO READ : CG WEATHER UPDATE : कुछ जिलों में आज छाएंगे हल्के बादल, राजधानी समेत कई जगहों में बारिश की संभावना

यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं बिलासपुर और रायगढ़ में इसे 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। एक दिन पहले यानी 21 जनवरी को जशपुर के डुमरबहार में सबसे कम 10.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ था। रायपुर में यह 17.2 डिग्री और बिलासपुर में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अंबिकापुर में इसे 12.6 और जगदलपुर में 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इन सभी शहराें के न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहे हैं। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में धूप खिला है। कुछ जिलों में हल्के बादल भी छाये हुए हैं, इसकी वजह से मौसम खुशगवार हो गया है।

ALSO READ : CG Weather Update : रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान बढ़ा, जानें- मौसम का पूरा हाल

 

 सरगुजा संभाग सबसे ठंडा

एक दिन पहले तक दिन में सरगुजा संभाग के जिलों में तापमान अधिक ठंडा रहा। 21 जनवरी को प्रदेश भर में सबसे अधिक तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसे महासमुंद के कृषि विज्ञान केंद्र में रिकॉर्ड किया गया था। रायपुर का अधिकतम तापमान भी 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री, कोरिया और जशपुर का 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश में सबसे कम था। केवल दुर्ग संभाग के कबीरधाम जिले में अधिकतम तापमान 27.3 तक रहा। बस्तर में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

ALSO READ : CG Weather Update : रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान बढ़ा, जानें- मौसम का पूरा हाल

 

न्यूनतम तापमान दो बार 10 डिग्री सेल्सियस से पार 

 

छत्तीसगढ़ के मौसम तंत्र में दिसम्बर-जनवरी के महीनों में ही सबसे अधिक ठंड पड़ती है। इस साल जनवरी में सीजन का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है। लेकिन इस महीने न्यूनतम तापमान दो बार 10 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार भी कर चुका है। 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। उस दिन यह कबीरधाम में रिकॉर्ड हुआ। 15 जनवरी को जशपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम था। लेकिन अगले ही दिन हवा की दिशा उत्तरी हुई और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया।

ALSO READ : CG Weather Update : रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान बढ़ा, जानें- मौसम का पूरा हाल

 

इस दिन सबसे ठंडा था रायपुर

इस महीने 7 जनवरी को सीजन की सबसे अधिक ठंड रिकॉर्ड की गई थी। उस दिन कोरिया का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जशपुर में यह 4 डिग्री और सरगुजा में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बिलासपुर संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था। वहीं रायपुर संभाग में बलौदा बाजार का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। रायपुर में पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 8 जनवरी को कबीरधाम का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस था। अगले चार दिनों तक प्रदेश में शीतलहर की स्थिति रही।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Netflix Trending Films : OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग में नंबर 1 बनी जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिली’
Next Article Petrol Diesel Price: Now petrol-diesel will be cheaper by Rs 14! Fall in crude oil prices Petrol-Diesel Price : नए दाम जारी, जाने क्या है आपके राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमत

Latest News

GRAND NEWS : अद्भुत है भगवान शिव का ये मंदिर, 12 महीने नंदी के मुंह से निकलता है जल
छत्तीसगढ़ May 23, 2025
RAIPUR NEWS : बैडमिंटन खेलने के बाद अचानक जमीन पर गिरा युवक, हो गई मौत, हार्ट अटैक की आशंका 
छत्तीसगढ़ रायपुर May 23, 2025
निलंबित
CG NEWS : चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक निलंबित, अवैध शराब के साथ पकड़ी गई महिला के साथ किया था यह काम 
छत्तीसगढ़ सक्ती May 23, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई, कहा – व्यर्थ नहीं जाएगा शहीद जवानों का सर्वोच्च बलिदान
Grand News May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?