Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : छत्तीसगढ़ पाठ्‌यपुस्तक निगम में एक और घोटाला, एक ही कंप्यूटर से भरे गए 130 करोड़ के अलग – अलग कंपनियों के टेंडर !
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ पाठ्‌यपुस्तक निगम में एक और घोटाला, एक ही कंप्यूटर से भरे गए 130 करोड़ के अलग – अलग कंपनियों के टेंडर !

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/23 at 5:18 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BIG NEWS : छत्तीसगढ़ पाठ्‌यपुस्तक निगम में एक और घोटाला, एक ही कंप्यूटर से भरे गए 130 करोड़ के अलग - अलग कंपनियों के टेंडर !
BIG NEWS : छत्तीसगढ़ पाठ्‌यपुस्तक निगम में एक और घोटाला, एक ही कंप्यूटर से भरे गए 130 करोड़ के अलग - अलग कंपनियों के टेंडर !
SHARE

 

Contents
ये है चौकाने वाले इत्तेफाक समझ से परे पाठ्य पुस्तक निगम की कारस्तानी 

रायपुर। BIG NEWS : छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम से एक और भ्रष्टाचार का खुलासा हो रहा है, इसबार पाठ्यपुस्तक निगम में करीब 130 करोड़ का ई टेंडर घोटाला सामने आया है।

- Advertisement -
Ad image

 

आपको बता दें कि हर वर्ष की भांति इस साल भी 2023-24 के लिए विभाग ने स्कूली बच्चों के पुस्तकों की छपाई के लिए करीब 10,000 टन कागजों खरीदी की निविदा निकाली थी। हर वर्ष 130 करोड़ की खरीदी की जाती है। छपाई के बाद इन कितबों का वितरण हर साल विभाग स्कूली बच्चों को करता है।

 

इन कंपनियों ने भरा था टेंडर

  • शाह पेपर मिल्स लिमिटेड, गुजरात
  • सेथिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पंजाब
  • चढ्ढा पेपर्स लिमिटेड, उत्तर प्रदेश
  • श्रेयांस इंडस्ट्रीज, दिल्ली

 

जिनमें कि गुजरात की मे. शाह पेपर मिल्स लिमिटेड, वापी, गुजरात द्वारा टेंडर के लिए लोवर रेट मिला। बता दें कि इस कंपनी ने 1,18,800 अतिरिक्त जीएसटी का रेट भरा था। सरकार ने एक लाख 13 हजार अतिरक्त जीएसटी के साथ यह टेंडर 3000 मिट्रीक टन 70 जीएसएम पेपर खरीदने के लिए गुजरात की कंपनी को दे दिया। एल1 के आधार पर बाकी 3 कंपनियों से निगोशिएशन कर लिया गया।

 

अब इसे इत्तेफाक कहें या युनियोजित घोटाला देश के अलग अलग राज्यों की कंपनियों ने एक ही दिन 19 सितंबर 2022 को एक घंटे के अंतराल में ही टेंडर भर दिया। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि चार अलग अलग कंपनियों ने टेंडर का फाइनल सब्मिशन एक ही सिस्टम या लैपटॉप से किया जिसका सिस्टम इंफॉर्मेशन क्रमांक- WIN-0617OQKNPH7 है।

 

 

ये है चौकाने वाले इत्तेफाक

 

  • 19 सितंबर 2022 को ही चार अलग-अलग राज्यों की कंपनियों ने भरा टेंडर
  • एक ही दिन एक घंटे के अंतराल में भरा गया
  • सबसे चौकाने वाली बात की सभी कंपनियें ने एक ही कंप्यूटर या लैपटॉप से टेंडर भरा, जिसका इंफॉर्मेशन क्रमांक- WIN-0617OQKNPH7 है।

समझ से परे पाठ्य पुस्तक निगम की कारस्तानी 

 

आपको बता दें टेंडर फाइनल करने के कई नियम होते हैं। जिसमें पहले टेंडरों की स्क्रूटनी की जाती है। कंपनी की भूमिका भी जांची जाती है। कई स्तरों पर दस्तावेजों की जांच के बाद ही किसी कंपनी को एक टेंडर दिया जाता है। ऐसे में पाठ्य पुस्तक निगम की यह कारस्तानी समझ से परे हैं। क्या विभाग ने कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की जांच नहीं की या उपरी स्तर पर कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए 130 करोड़ का यह टेंडर चार कंपनियों को दे दिया गया।

 

ज्ञात हो कि इससे पहले भी 78 रु का कागज 113 रुपए में खरीदा जा चुका है। इसकी शिकायत भी ईओडब्लू में की जा चुकी है।

 

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ICC Men's T20 Team of the Year 2022 announced, these legendary players of India got place ICC Men’s T20 Team of the Year 2022 का ऐलान, इंडिया के इन दिग्गज प्लेयर्स को मिली जगह
Next Article गरियाबंद में दर्दनाक सड़क हादसा:बाइक और ट्रक की हुई भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौतOk

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?