Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू ने की आत्महत्या, खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद, सुसाइड नोट बरामद 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू ने की आत्महत्या, खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद, सुसाइड नोट बरामद 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/24 at 8:43 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू ने की आत्महत्या, खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद, सुसाइड नोट बरामद 
CG NEWS : रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू ने की आत्महत्या, खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद, सुसाइड नोट बरामद 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बिलासपुर। CG NEWS : जिले में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू और बैंक मैनेजर की पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि उसी दिन उसका पति भोपाल से ट्रेनिंग कर लौटा था। रात में खाना बनाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने परिवारवालों से माफी मांगी है और अपनी बच्ची का ध्यान रखने के लिए कहा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जीआर महिलाने रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर हैं और उनका परिवार तिफरा के यदुनंदन नगर में रहता है। उनका छोटा बेटा रविकांत महिलाने मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर-एरमसाही में कैनरा बैंक में मैनेजर है। उसकी शादी जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में रहने वाले टीचर राजकुमार जांगड़े की बेटी युक्तिरानी (29) से साल 2019 में हुई थी। शादी के बाद परिवार सहित रविकांत यदुनंदन नगर में रहता था। पिछले करीब 7 माह से रवि और उसकी पत्नी मोपका स्थित स्वर्ण रेसीडेंसी में रहने लगा था। उनकी 15 माह की बेटी भी है।

 

रात में बेड रूम में लगाई फांसी

रविकांत ने पुलिस को बताया कि रात में वह अपनी बेटी को खिला रहा था और टीवी देख रहा था। रात करीब 10 बजे तक युक्तिरानी खाना नहीं बनाई थी। वह खाना बनाने के लिए किचन में गई थी। इस दौरान वह टीवी की आवाज तेज कर बच्ची को खिला रहा था। करीब आधे घंटे बाद वह किचन में गया, तब युक्तिरानी वहां नहीं थी।

 

वहीं, बाजू के बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने काफी आवाज लगाया। लेकिन, अंदर से कोई आहट सुनाई नहीं दी। तब वह खिड़की से झांक कर देखा तो युक्तिरानी दुपट्‌टे से फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद उसने अपने पापा और ससुर सहित अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी।

 

मायकेवालों ने पति को पीटा

एएसआई देवेंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस को देर रात महिला के फांसी लगाने की जानकारी मिली थी, तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान रविकांत ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतार दिया था। पुलिस पहुंची, तब मायकेवाले भी पहुंच गए थे। इस दौरान मायकेवालों ने आरोप लगाते हुए रविकांत की जमकर पिटाई भी की। हालांकि, पुलिस ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रविकांत बैंक की ट्रेनिंग के लिए दस दिन से भोपाल में था। सोमवार दोपहर वह घर लौटा था। इस दौरान वह बेटी का वैक्सीनेशन कराने भी गया था। वैक्सीनेशन के कारण ही उनकी बेटी रो रही थी तो वह उसे देख रहा था।

TAGGED: # latest news, BILASPUR NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS, Latest News In CG, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Building Collapsed : हजरतगंज इलाके में इमारत गिरने पर हड़कंप, 3 लोगों की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
Next Article RAIPUR NEWS : नशे में धुत पति - पत्नी ने सड़क पर की अश्लील हरकते, पुलिस से भी बदसलूकी, अब गिरफ्तार  RAIPUR NEWS : नशे में धुत पति – पत्नी ने सड़क पर की अश्लील हरकते, पुलिस से भी बदसलूकी, अब गिरफ्तार 

Latest News

RAIPUR NEWS : यूनियन क्लब में मेगा समर कैंप का शुभारंभ कल, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे संत युधिष्ठिर लाल 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Railway Action : रील-बाजों को रेलवे की चेतावनी, जेल की सजा के साथ जुर्माना भी
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : जांजगीर चांम्पा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा, लोगों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा, देशभक्ति का दिया संदेश 
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने कर ली आत्महत्या, घर में फंदे से लटकती मिली लाश 
Grand News May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?