Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Pathan Movie Review : भारी विवाद के बाद भी पठान को लेकर फैंस में दिखा जबर्दस्त क्रेज, टिकट बुकिंग के टूटे रिकॉर्ड, पढ़िए फिल्म का रिव्यू 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़मनोरंजन

Pathan Movie Review : भारी विवाद के बाद भी पठान को लेकर फैंस में दिखा जबर्दस्त क्रेज, टिकट बुकिंग के टूटे रिकॉर्ड, पढ़िए फिल्म का रिव्यू 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/25 at 7:55 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
Pathan Movie Review : भारी विवाद के बाद भी पठान को लेकर फैंस में दिखा जबर्दस्त क्रेज, टिकट बुकिंग के टूटे रिकॉर्ड, पढ़िए फिल्म का रिव्यू 
Pathan Movie Review : भारी विवाद के बाद भी पठान को लेकर फैंस में दिखा जबर्दस्त क्रेज, टिकट बुकिंग के टूटे रिकॉर्ड, पढ़िए फिल्म का रिव्यू 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Pathan Movie Review : आज शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। एडवांस बुकिंग के मामले में भी पठान ने KGF-2 के 5 लाख टिकट बुकिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं, दूसरी तरफ फिल्म का विरोध भी जारी है। ग्रैंड न्यूज़ के मूवी रिव्यू में पढ़िए पठान कैसी है, कहानी से लेकर स्टार्स की एक्टिंग तक क्या-क्या खूबियां या खामियां हैं। 6 पॉइंट्स में पढ़ें पूरा फिल्म रिव्यू –

- Advertisement -
  • फिल्म – पठान
  • समय- 146 मिनट
  • डायरेक्टर- सिद्धार्थ आनंद
  • कास्ट- शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा

कैसी है फिल्म की स्टोरी?

फिल्म की कहानी है एक एक्स भारतीय एजेंट जिम की, जिसके परिवार को उसी के सामने इसलिए मार दिया गया क्योंकि भारत ने उन्हें छुड़ाने के लिए मुआवजा नहीं दिया। जिम को मरा हुआ समझकर भारत सरकार ने उसे वीर पुरस्कार दिया, लेकिन जिम बच गया। कुछ समय बाद जिम ने भारत से अपने परिवार की मौत का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाया और एक बायोलॉजिकल हथियार बनाया।

 

जिम को रोकने के लिए भारत की तरफ से पठान और उसकी टीम तैयार की गई है। मिशन के दौरान पठान की मुलाकात डॉक्टर रुबीना खान से होती है, जो पठान का मिशन और मुश्किल कर देती हैं। अब पठान कैसे ताकतवर जिम को रोकेगा, या रोक पाएगा भी या नहीं, यही फिल्म की कहानी है।

 

स्टार्स की एक्टिंगः एक्टिंग में शाहरुख ने इम्प्रेस किया, दीपिका की स्क्रीन प्रेजेंस अच्छी

शाहरुख खान पठान के रोल में अच्छे लगे हैं। एक्टिंग में उनका कोई तोड़ नहीं है। एक्शन सींस में भी शाहरुख ने इम्प्रेस किया है। दीपिका पादुकोण की स्क्रीन प्रेजेंस अच्छी है, लेकिन उनके खाते में अच्छे डायलॉग्स नहीं आए हैं। वैसे तो उन्हें पाकिस्तानी डॉक्टर से ISI एजेंट बनने का किरदार दिया गया है, लेकिन जिस बोल्डनेस से वो नजर आई हैं, उसमें पाकिस्तानी टच नहीं मिलता है। उनके पाकिस्तानी एक्सेंट पर भी ध्यान नहीं दिया गया है।

 

डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा ने सीनियर ऑफिसर्स के रोल में अच्छी परफॉर्मेंस दी है। यहां सबसे अच्छा रोल जॉन अब्राहम का है। इंटेंस लुक और दमदार डायलॉग के साथ बना जॉन का किरदार जब भी आया है, शाहरुख पर भारी पड़ा है। इनका एक्शन शाहरुख को फेल करता है। फिल्म में जॉन की डायलॉग डिलीवरी कमाल की है।

 

बेहतरीन डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले भी दमदार

डायरेक्शन की बात करें तो सिद्धार्थ आनंद का काम आउटस्टैंडिंग है। उन्होंने सभी सींस को बखूबी पेश किया है। स्क्रीनप्ले के लिहाज से फिल्म बेहतरीन बनी है, जिसमें नुक्स निकाल पाना मुश्किल है।

 

फिल्म का संगीत प्लस पॉइंट

पठान का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी फ्रेश है। किसी भी म्यूजिक को ओवरयूज नहीं किया गया है, जो इसका प्लस पॉइंट है। पठान के एंथम को भी कहीं-कहीं ही इस्तेमाल किया गया है। हर सीन का नया म्यूजिक उसे फ्रेश बनाता है।

VFX और स्पेशल इफेक्ट्स शानदार

एक्शन सीन में हाई लेवल VFX आपको सीट से हिलने नहीं देगा। कहीं भी आपको ऐसा नहीं लगेगा कि सीन नकली हैं, जो इसका प्लस पॉइंट है। एक्शन सीन काफी स्मूद हैं।

 

फिल्म देखें या नहीं?

फिल्म की कहानी बहुत तेजी से आगे बढ़ती है, लेकिन इसमें राइटर हर किरदार की पिछली स्टोरी नहीं दिखा सके हैं। दीपिका के बचपन को चंद सेकेंड में समेट दिया गया है, इसके बाद आपको खुद उनकी कहानी समझनी होगी। पठान किरदार को थोड़ा डिटेल के साथ बनाया गया है, लेकिन उसमें भी राइटर गहराई तक नहीं गए हैं, क्योंकि शाहरुख की एंट्री ही पिटते हुए होती है, तो दर्शकों को तालियां बजाने का मौका नहीं मिलता।

 

जॉन के एंट्री सीन में की गई मेहनत साफ दिखती है। सलमान यहां चंद मिनट के कैमियो में नजर आए हैं, जो धीमी पड़ी फिल्म की रफ्तार को फिर तेज करते हैं। सलमान यहां टाइगर बनकर दोस्त पठान की मदद करते हैं और गुदगुदाते भी हैं। एक और बात जो यहां खलती है वो ये कि कहानी मिशन से शुरू होकर मिशन पर खत्म कर दी गई है। रोमांस की एक कमी है, जो आपको महसूस होगी। पूरी फिल्म में सिर्फ एक गाना है वो है बेशरम रंग। इसके अलावा दूसरा गाना आपको फिल्म खत्म होने के बाद देखने को मिलेगा।

 

विलेन बने जॉन को कुछ ज्यादा ही ताकतवर बताया गया है, लेकिन आखिर में उसे यू हीं आसानी से गिरा दिया गया है। विलेन का बार-बार अपने प्लान और उसे रोकने का तरीका खुद बताना भी आपको अटपटा लग सकता है।

 

फिल्म से हटाया गया है विवादित सीन

बेशरम रंग गाने पर दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा बिकिनी पर खूब विवाद हुए थे। लोगों ने #BoycottPathaan ट्रेंड करवाया और फिल्म रिलीज रोकने की मांग की। विवाद बढ़ने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया था। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म से भगवा बिकिनी तो नहीं हटाई, लेकिन भगवा बिकिनी पहनीं दीपिका और शाहरुख का एक बोल्ड सीन हटाया गया है। आप शाहरुख और दीपिका के डाय हार्ड फैन हैं तो आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

TAGGED: boycott pathan movie, bycott pathan film, pathan film, pathan movie, pathan movie review
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छोटा हाथी में देशी दारू- शराब तस्करों के खिलाफ एक्टिव हुई पुलिस, बड़े पैमाने पर कार्रवाई की तैयारी में फ़िंगेश्वर पुलिस
Next Article Old Pension Scheme : सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को मिलेगा पुरानी पेंशन का फायदा, नोटिफिकेशन जारी!

Latest News

BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
NATIONAL उत्तरप्रदेश May 15, 2025
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
धर्म राशिफल May 15, 2025
CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?