Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Youth Festival in Raipur : रायपुर में 28 जनवरी से तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन, नृत्य, खेल, चित्रकला और क्विज समेत 38 विधाओं में होगी प्रतियोगिता  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

Youth Festival in Raipur : रायपुर में 28 जनवरी से तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन, नृत्य, खेल, चित्रकला और क्विज समेत 38 विधाओं में होगी प्रतियोगिता  

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/25 at 6:26 PM
Neeraj Gupta
Share
7 Min Read
Youth Festival in Raipur : रायपुर में 28 जनवरी से तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन, नृत्य, खेल, चित्रकला और क्विज समेत 38 विधाओं में होगी प्रतियोगिता  
Youth Festival in Raipur : रायपुर में 28 जनवरी से तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन, नृत्य, खेल, चित्रकला और क्विज समेत 38 विधाओं में होगी प्रतियोगिता  
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। Youth Festival in Raipur : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में 28 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव और छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस युवा महोत्सव में प्रदेशभर के 3 हजार प्रतिभागी 38 विविध विधाओं में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित खेल फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, कबड्डी एवं खो-खो के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में दिखाई देगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन महोत्सव में किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष 28 से 30 जनवरी तक छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

ALSO READ : CG NEWS : गिरोला में आयोजित आभार और सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले – बस्तर में लौट रही है शांति, बदल रहा है…

- Advertisement -

 

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के पहले दिन 28 जनवरी को राजधानी रायपुर के साइंस काॅलेज मैदान खेल संचालनालय परिसर में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक मुख्य मंच में लोकनृत्य एवं करमा नाच, द्वितीय मंच में बस्तरिया नाच तथा ओपन मंच में राउत नाचा की प्रस्तुति होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के 1500 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक लोकगीत और तात्कालिक भाषण, 100 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्तानी और कर्नाटका संगीत, 60 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक तबला और गिटार वादन की प्रतियोगिताएं होंगी। खेल संचालनालय के ऊपर के हॉल में दोहपर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता होगी। विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में दोपहर 1 बजे से खो-खो महिला एवं पुरुष, कबड्डी महिला एवं पुरुष तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।

 

ALSO READ : CG JOB ALERT : युवाओ के लिए सुनहरा मौका, इस दिन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 625 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स 

 

युवा महोत्सव के दूसरे दिन 29 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक पंथी नृत्य और सरहुल नृत्य, दूसरे मंच में सुबह 9 बजे से 5 बजे तक सुवा नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा और ओपन मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 4.30 बजे तक फुगड़ी और भौरा की प्रतियोगिता होगी। पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम के 1500 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 7.30 बजे तक एकांकी नाटक, 100 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे शास्त्रीय नृत्य भरत नाट्यम, कत्थक, ओडिसी, कुचीपुड़ी और मणिपुरी नृत्य और 60 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बांसुरी वादन, हारमोनियम, मृदंगम, सितार और वीणा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल संचालनालय के ऊपर के हाल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता तथा खेल परिसर डोम में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक फूड फेस्टिवल तथा विश्वविद्यालय खेल परिसर मैदान में खो-खो महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड, कबड्डी महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड, कुश्ती महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड और गेड़ी दौड़ का आयोजन होगा।

ALSO READ : CG NEWS : गिरोला में आयोजित आभार और सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले – बस्तर में लौट रही है शांति, बदल रहा है…

 

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अंतिम दिन 30 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर साइंस कॉलेज मैदान के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रॉक बैंड, विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खो-खो महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच, कबड्डी महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की फाइनल राउंड प्रतियोगिताएं होंगी। इसी दिन शाम 4 बजे से खेल संचालनालय परिसर साईंस कालेज मैदान के मुख्य मंच में समापन समारोह का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रदेश भर के तीन हजार प्रतिभागी भाग लेंगे।

ALSO READ : CG JOB ALERT : युवाओ के लिए सुनहरा मौका, इस दिन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 625 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स 

 

28 से 30 जनवरी तक 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का होगा आयोजन

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा 28 जनवरी से 30 जनवरी तक 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन होगा। पहले दिन 28 जनवरी को शासकीय नार्गाजुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम में दोपहर 1.00 बजे से 6.00 बजे तक छत्तीसगढ़ लोक साहित्य के उन्नयन में युवाओं की भूमिका और छत्तीसगढ़ के आंचलिक साहित्य में युवाओं की भूमिका, दूसरे दिन 29 जनवरी को 11.00 बजे से 6.00 बजे छत्तीसगढ़ साहित्य इलेक्ट्रानिक मीडिया और अंतिम दिन 30 जनवरी को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कहानी रचनापाठ तथा कविता पाठ विषय पर लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, Raipur News In Hindi, Youth Festival in Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : आत्मानंद स्कूलों में कन्वर्ट किये गए दर्जनों सरकारी स्कूल, देखें लिस्ट  CG JOB NEWS : स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती, यह है वॉक-इन-इन्टरव्यू की संशोधित तिथि 
Next Article Republic Day 2023: For the first time in Chhattisgarh, transgender policemen will participate in the Republic Day parade, Inspector General of Police gave information Republic Day 2023 : छत्तीसगढ़ में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे ट्रांसजेंडर पुलिसकर्मी, पुलिस महानिरीक्षक ने दी जानकारी

Latest News

Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई ईद उल अजहा ईदगाह में नमाज अदा कर दी गई एक-दूसरे को मुबारकबाद,त्योहार बना भाईचारे और सेवा का प्रतीक
Grand News June 7, 2025
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?