Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : रेलवे ट्रैक के पास आग से झुलसी मिली महिला, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG CRIME NEWS : रेलवे ट्रैक के पास आग से झुलसी मिली महिला, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/28 at 6:35 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG CRIME NEWS : रेलवे ट्रैक के पास आग से झुलसी मिली महिला, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर 
CG CRIME NEWS : रेलवे ट्रैक के पास आग से झुलसी मिली महिला, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बिलासपुर। CG CRIME NEWS : जिले में महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बुरी तरह से झुलसी महिला रेलवे ट्रैक के पास दर्द से कराह रही थी, तब लोगों ने उसकी आवाज सुनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

ALSO READ : CRIME NEWS : लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई : घर पर अवैध गाजे की कर रही थी तस्करी, महिला गिरफ्तार

- Advertisement -

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात उसलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई पड़ी थी। महिला आग से जलकर दर्द से कराह रही थी। उसकी आवाज सुनकर किसी ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस जब पहुंची, तब ठेठा डबरी रेलवे ट्रैक के पास महिला झुलसी हुई पड़ी थी।

ALSO READ : RAIPUR TRANSFER BREAKING : बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला, एसएसपी अग्रवाल ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट  

 

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि डायल 112 को फोन पर महिला के गंभीर रूप से जलने की जानकारी मिली। डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

ALSO READ : CG BREAKING NEWS : महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल झज ने दिया इस्तीफा

 

70 फीसदी झुलस गई महिला, नहीं हुई पहचान

टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार महिला आग से 70 प्रतिशत जल गई है। वह छत्तीसगढ़ी में बात कर रही है। लेकिन, अभी बदहवाश है। इसलिए, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके चलते पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किया। लेकिन, महिला बयान नहीं दे पाई है।

ALSO READ : CG BREAKING NEWS : SECL कर्मी के घर चोरो ने बोला धावा, सुने मकान का ताला तोड़कर किया लाखों का सामान पार

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इस घटना के बाद से पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सभी थानों में इसकी जानकारी देकर गुम इंसान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एक टीम को आसपास के कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने कहा गया है। इसके आधार पर महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।

ALSO READ : CG BREAKING NEWS : SECL कर्मी के घर चोरो ने बोला धावा, सुने मकान का ताला तोड़कर किया लाखों का सामान पार

 

महिला को जलाने की आशंका

जिस तरीके से महिला रेलवे ट्रैक के पास बुरी तरह से जली हुई हालत में मिली है। इससे आशंका है कि उसे किसी ने जलाकर मारने की कोशिश की होगी। माना जा रहा है कि महिला खुद से जली होती, तो रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचती। यह भी आशंका है कि किसी दूसरे जगह से महिला को जलाकर रेलवे ट्रैक के पास छोड़ दिया गया है। महिला की उम्र 35 से 37 साल के बीच बताई जा रही है। उसके दाएं हाथ की उंगलियों में सोने की दो अंगूठी है, पैर की एक ऊंगली में बिछिया पहनी है और कान में सोने की टॉप्स पहनी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TAGGED: # latest news, BILASPUR CRIME NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, cg news in hindi, CGLATESTNEWSUPDATE, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Raipur Latest News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई : घर पर अवैध गाजे की कर रही थी तस्करी, महिला गिरफ्तार
Next Article Crime News : तालाब किनारे मिला कॉलेज छात्र का शव : हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

Latest News

CG NEWS: स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था, उल्टी-दस्त से पीड़ित मासूम को नहीं मिला बेड, बस से जिला अस्पताल जाते वक्त बच्ची ने तोड़ा दम 
CG NEWS: स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था, उल्टी-दस्त से पीड़ित मासूम को नहीं मिला बेड, बस से जिला अस्पताल जाते वक्त बच्ची ने तोड़ा दम 
कोरिया छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में बढ़ेगा तापमान, रायपुर समेत कई स्थानों पर आज बारिश के आसार
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में बढ़ेगा तापमान, रायपुर समेत कई स्थानों पर आज बारिश के आसार
छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
CG NEWS : सड़क पर बेसहारा मवेशियों से बढ़ा खतरा, गाय की मौत के बाद युवाओं ने की मानवीय पहल
CG NEWS : सड़क पर बेसहारा मवेशियों से बढ़ा खतरा, गाय की मौत के बाद युवाओं ने की मानवीय पहल
छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 6, 2025
6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर राशिफल June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?