Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पूर्व CM रमन और पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बनेंगे भोले बाबा की बाराती, दया सिंह के आमंत्रण पर स्वीकारा महाशिवरात्रि में भिलाई आने का न्यौता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़भिलाईरायपुरसामाजिक

CG NEWS : पूर्व CM रमन और पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बनेंगे भोले बाबा की बाराती, दया सिंह के आमंत्रण पर स्वीकारा महाशिवरात्रि में भिलाई आने का न्यौता

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/28 at 2:33 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

भिलाई। CG NEWS : हर साल की तरह इस साल भी भोले बाबा की बारात में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भिलाई आएंगे। खुर्सीपार में निकलने वाली भोले बाबा की बारात के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है। समिति के अध्यक्ष और भाजपा पार्षद दया सिंह ने पूर्व सीएम रमन व पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से मुलाकात कर आमंत्रण कार्ड सौंपा है। निमंत्रण में दया ने आयोजन से संबंधित जरूरी जानकारी दी। इस साल आयोजन को लेकर क्या-कुछ तैयार है? क्या-क्या भव्य कार्यक्रम होंगे? इस बार नया क्या होगा, ऐसी तमाम जानकारी दया सिंह ने रमन और धरमलाल कौशिक को दिए हैं। दोनों नेताओं ने भोले बाबा की बारात में शामिल होने का सकारात्मक आश्वासन दिया है। संभवत: दोनों नेता कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। तैयारी में कोई कमी नहीं, हर मोर्चे पर जुटे हुए हैं कार्यकर्ता।

Contents
अलग-अलग रूट में निकलती है भोले बाबा की बारातझांकियों को लेकर तैयारी पूरीअग्रसेन भवन में होगी विशेष पूजा

- Advertisement -
Ad image

आपको बतादें भिलाई में 18 फरवरी को निकलने वाली भोले बाबा की बारात के लिए न्यौता देने का काम अब शुरू हो गया है। भोले की बाबा बारात के लिए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व पार्षद दया सिंह ने दोनों नेताओं से मुलाकात कर न्यौता दिया। दया सिंह ने दोनों प्रमुख नेताओं से आग्रह किया है कि वे भिलाई के इस सबसे बड़े कार्यक्रम में शामिल हो। उन्होंने दया के आमंत्रण को स्वीकारा है। कहा है कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि भोले बाबा की बारात में शामिल हो।

- Advertisement -

- Advertisement -

अलग-अलग रूट में निकलती है भोले बाबा की बारात

भिलाइयंस का इंतजार खत्म होने वाला है। भोले बाबा की बारात निकलने वाली है। हर साल की तरह इस साल भी भिलाई में यह आयोजन खास होने वाला है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर यह आयोजन होने जा रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से लगातार महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की बारात निकाली जाती है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारी जबरदस्त चल रही है। बारात इंदिरा नगर हथखोज से सुबह 11.30 बजे से निकलेगी। बारात का स्वागत रात 8.30 बजे किया जाएगा।

झांकियों को लेकर तैयारी पूरी

हर बार की तरह इस बार भी केरल और आंधप्रदेश की झांकी विशेष होगी। केरल की झांकी में हनुमान भगवान का विशाल रूप देखने को मिलेगा। हंश पक्षी नृत्य डांस होगा। यह 12 लोगों द्वारा किया जाएगा। शिव भगवान बूढ़ा नृत्य 10 टीमों द्वारा किया जाएगा। शिव बारात भूत पिशाच की 12 टीमें रहेंगी। वहीं आंधप्रदेश की झांकी भी खास होने वाली है। श्रीकाकुलम नवदुर्गा अधोरत लोकनृत्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति महादेव आर्ट ग्रुप हरियाणा, अघोर शमशान महाकाल की विशेष प्रस्तुति होगी।

अग्रसेन भवन में होगी विशेष पूजा

बाबा की बारात से पहले भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। न्यू खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन भिलाई में यह आयोजन किया जाएगा। इस बार महाबारात में हरियाणा सिरसा के रामू राजस्थानी (मलंग पागल बाबा जी) की विशेष प्रस्तुति होगी।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BHILAI, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CG NEWS भिलाई, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR CRIME NEWS :बहुचर्चित सोमानी अपहरण कांड फिर सुर्खियों में, प्रार्थी को फ़ोन पर मिल रही जान से मारने की धमकी
Next Article BRAKING NEWS : बारात में मारपीट और चाकूबाजी : दो युवक घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

Latest News

BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई ईद उल अजहा ईदगाह में नमाज अदा कर दी गई एक-दूसरे को मुबारकबाद,त्योहार बना भाईचारे और सेवा का प्रतीक
Grand News June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?