Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Health Tips : तेजी से बढ़ रहा है वजन? कहीं आप भी तो ऐसी गलतियां नहीं कर रहे…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALछत्तीसगढ़देशरायपुरसामाजिक

Health Tips : तेजी से बढ़ रहा है वजन? कहीं आप भी तो ऐसी गलतियां नहीं कर रहे…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/28 at 11:38 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

Health Tips : लोगों की गलत खानपान की वजह से अधिकांश लोग तेजी से मोटापे के शिकार हो रहे हैं। जबकि मोटापे को कंट्रोल में रखने के लिए संतुलित डाइट, सही जीवनशैली और नियमित व्यायाम की जरुरत होती है। हालांकि कई लोग तेजी से शरीर के वजन को कम करने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट पर चले जाते हैं, जो कि सही नहीं है। वजन कम करना एक प्रक्रिया है, जिसे समय और शरीर की जरुरतों के हिसाब से कम करना चाहिए। यूं तो वजन बढ़ने के लिए काफी हद तक हम खुद ही जिम्मेदार होते हैं, क्योंकि हमारे दैनिक जीवन में कई ऐसी आदतें शामिल हैं जो शरीर के वजन को तेजी से बढ़ाती हैं। आप अपनी रोजमर्रा की कुछ आदतों में परिवर्तन लाकर अपने मोटापे को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

Contents
अस्वास्थ्यकर भोजन से बढ़ता है वजनमीठी चीजों का अधिक सेवननियमित रूप से व्यायाम नहीं करने से बढ़ता है वजन

यह भी पढ़े-HAIR CARE TIPS : झड़ते बालों के लिए नारियल और आंवला का नहीं ये तेल है फायदेमंद, तेजी से करता है नए बालों का विकास…

- Advertisement -
Ad image

स्वास्थ्य विशेषज्ञ का मानना हैं कि हम जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां करते रहते हैं जो हमारे वजन को बढ़ा सकती हैं। ये गलतियां, वजन कम करने के लिए की जा रही अन्य तमाम कोशिशों को भी खराब कर देती हैं। ऐसे में सभी लोगों को इस बारे में जानकारी होना आवश्यक है। अध्ययनों से पता चलता है कि अगर बढ़ते वजन की समस्या पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण डायबिटीज, हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम काफी अधिक बढ़ जाता है। विशेषकर बच्चों में बढ़ते मोटापे की समस्या को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे खतरनाक मानते हैं। आइए उन गलतियों के बारे में जानते हैं जो वजन बढ़ने का कारण हो सकती हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों की रात की नींद पूरी नहीं होती है, उनमें अन्य लोगों की तुलना में मोटापा तेजी से बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है। नींद की कमी वजन बढ़ाने के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी कई तरह से प्रभावित कर सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि स्मार्टफोन्स-लैपटॉप से चिपके रहने की आदत आपकी नींद को प्रभावित कर देती है। इनसे निकलने वाली नीली रोशनी का आपके नींद पर नकारात्मक असर हो सकता है।

- Advertisement -

अस्वास्थ्यकर भोजन से बढ़ता है वजन

स्वस्थ शरीर के लिए सभी लोगों को सुबह का नाश्ता भरपेट, दोपहर का भोजन उससे कम और रात का भोजन बहुत हल्का करने की सलाह दी जाती है। यदि आप रात के समय भारी भोजन करते हैं तो इसके कारण भी वजन तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है, इसके लिए मेटाबॉलिज्म को प्रमुख कारण माना जाता है। रात के समय मेटाबॉलिज्म की दर कम हो जाती है। आपका पाचन धीमा होगा तो आहार से पोषक तत्वों का लाभ नहीं उठा पाएंगे और ये शरीर में फैट बढ़ने का कारण बन सकती है।

- Advertisement -

मीठी चीजों का अधिक सेवन

यदि आप भी मीठी चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो इसके कारण भी तेजी से वजन बढ़ने का जोखिम हो सकता है। मीठी चीजें न सिर्फ डायबिटीज के खतरे को बढ़ा देती हैं साथ ही इससे मोटापे का जोखिम बढ़ने का भी खतरा रहता है। सोडा, शुगर वाली चीजें, मिठाइयों का सेवन कम करें इससे भी तेजी से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।

नियमित रूप से व्यायाम नहीं करने से बढ़ता है वजन

अगर आप चाहते है कि आपका शरीर स्वस्थ और फिट रहे और आपके शरीर का वजन ना बढ़े तो आपको इसके लिए नियमित व्यायाम करना बेहद जरुरी है. ये ना केवल आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रखेगा बल्कि आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, health tips, INDIA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Rasmalai Recipe : दूध फट जाए तो न हो परेशान, बनाएं रसमलाई, ये रही रेसिपी
Next Article CG NEWS : गोबर पेंट यूनिट का हुआ शुभारंभ, प्लांट से प्रति शिफ्ट 500 लीटर पेंट होगा तैयार…

Latest News

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG NEWS: शिक्षा न्याय को लेकर कांग्रेस का हमला, शिव डहरिया ने स्कूल बंद करने को बताया साजिश, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
CG NEWS: शिक्षा न्याय को लेकर कांग्रेस का हमला, शिव डहरिया ने स्कूल बंद करने को बताया साजिश, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CORONA UPDATE: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 17 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा, एक्टिव केस पहुंचा 50
CORONA UPDATE: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 17 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा, एक्टिव केस पहुंचा 50
Breaking News Grand News कोरोना अपडेट छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG NEWS: पेड़ की टहनी काटते वक्त करंट से अधेड़ की मौत, पत्नी का एकमात्र सहारा टूटा, बिजली विभाग और घर मालिक की लापरवाही पर उठ रहे सवाल 
CG NEWS: पेड़ की टहनी काटते वक्त करंट से अधेड़ की मौत, पत्नी का एकमात्र सहारा टूटा, बिजली विभाग और घर मालिक की लापरवाही पर उठ रहे सवाल 
Breaking News छत्तीसगढ़ धमतरी June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?