Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Guru Pradosh Vrat 2023: कब है माघ मास का अंतिम प्रदोष व्रत? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Guru Pradosh Vrat 2023: कब है माघ मास का अंतिम प्रदोष व्रत? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/01/29 at 5:09 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रत्येक माह में दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं। इस व्रत को कृष्ण पक्ष अथवा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा प्रदोष काल अर्थात संध्याकाल में की जाती है। बता दें कि माघ मास खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि माघ मास में अंतिम प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा। आइए जानते हैं गुरु प्रदोष व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि।

Contents
गुरु प्रदोष व्रत तिथि एवं शुभ मुहूर्त (Guru Pradosh Vrat 2023 Date)गुरु प्रदोष व्रत महत्त्व (Guru Pradosh Vrat 2023 Importance)

गुरु प्रदोष व्रत तिथि एवं शुभ मुहूर्त (Guru Pradosh Vrat 2023 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 2 फरवरी 2022, शाम 4 बजकर 25 मिनट से होगा और इसका समापन 3 फरवरी को शाम 6 बजकर 59 मिनट पर होगा। प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा के कारण यह व्रत 2 फरवरी 2022, गुरुवार के दिन रखा जाएगा। गुरुवार के दिन पड़ने की वजह से इस व्रत गुरु प्रदोष व्रत के नाम से भी जाना जाएगा। इस दिन पूजा मुहूर्त शाम 6 बजकर 02 मिनट से रात्रि 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

- Advertisement -
Ad image

गुरु प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य दें और व्रत का संकल्प लें। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ गुरु एवं भगवान विष्णु की भी उपासना करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की उपासना करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके बाद प्रदोष काल अर्थात शाम के समय शुभ मुहूर्त में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें और 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप अवश्य करें। पूजा के अंत में भगवान शिव की आरती व चालीसा का पाठ करें।

- Advertisement -

गुरु प्रदोष व्रत महत्त्व (Guru Pradosh Vrat 2023 Importance)

गुरु प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की उपासना करने से धन, समृद्धि, सुख एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। पुराणों में भी प्रदोष व्रत को अत्यंत फलदाई बताया गया है। इस दिन पूजा-पाठ करने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं भी दूर हो जाती हैं और संतान को भी आरोग्यता एवं सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

TAGGED: 2023 ka pradosh vrat, 2023 ka pradosh vrat kab hai, 2023 pradosh vrat list, guru pradosh vrat, Guru Pradosh Vrat 2023, guru pradosh vrat katha, pradosh, pradosh kab hai, pradosh vrat, pradosh vrat 2023, pradosh vrat 2023 dates, pradosh vrat 2023 list, pradosh vrat 2023 list in hindi, pradosh vrat calendar 2023, pradosh vrat dates 2023, pradosh vrat january 2023, pradosh vrat kab hai, pradosh vrat kab hai 2023, pradosh vrat katha
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IND vs NZ 2nd T20: After the defeat in the first match, there may be a change in Team India, will Prithvi Shaw return? See playing XI IND vs NZ 2nd T20 : पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया में हो सकता है बदलाव, पृथ्वी शॉ की होगी वापसी? देखें प्लेइंग इलेवन 
Next Article CG NEWS : तहसीलदार व नायब तहसीलदार का तबादला, आदेश जारी   BREAKING NEWS : नहीं रहे मशहूर अभिनेता, 74 की उम्र में ली अंतिम साँस

Latest News

RAIPUR BREAKING: इमली के पेड़ से लटकी मिली नाबालिग की लाश, इलाके में फैली सनसनी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जिपं सदस्य संजय नेताम की तबीयत बिगड़ी,तीसरे दिन हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से मैनपुर अस्पताल ले जाया गया,
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सारंगढ़ में मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: महिला सुरक्षा में लापरवाही नहीं – गैस चूल्हा बेचने के बहाने छेड़छाड़ – पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?