Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : राज्य स्तरीय युवा महोत्सव: 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा सुआ और पंथी नृत्यों की शानदार प्रस्तुति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

RAIPUR NEWS : राज्य स्तरीय युवा महोत्सव: 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा सुआ और पंथी नृत्यों की शानदार प्रस्तुति

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/01/29 at 1:30 PM
Mahak Qureshi
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। raipur news राज्य स्तरीय युवा महोत्सव State Level Youth Festival के दूसरे दिन साईंस कालेज मैदान के मुख्य मंच और दूसरा मंच में लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति देखने को मिली। युवा कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में सुआ नृत्य और पंथी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।


मुख्य मंच में पांचों संभाग के 15 से 40 आयु वर्ग में कलाकारों द्वारा पंथी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति हुई। पंथी नृत्य में रायपुर संभाग के प्रतिभागियों ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरु घासीदास के संदेशों को नृत्य- गीत के माध्यम से प्रस्तुत क़िया। बेरा बखत के मोल ना समझो समय बड़ा बलवान है। अर्थात जीवन में समय का बड़ा महत्त्व होता है इस इस संदेश के साथ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। दूसरे क्रम में सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के प्रतिभागियों ने नृत्य के माध्यम से पिरामिड बनाकर साहसिक प्रदर्शन कर गीत के माध्यम से संदेश दिए। उन्होंने सुमर लगाऊ तोर, वंदना ला सुन ले मोर, ज्ञान गंगा ज्ञान दाता गुरु बाबा मोर,गीत गायन के साथ गुरु बाबा गुरुघासीदास का स्मरण करते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी।तीसरे क्रम में दुर्ग संभाग के दुर्ग जिले के पंथी नर्तकों ने पिरामिड बनाक अद्भुत प्रस्तुति दी और अपने जोश एवं उल्लासपूर्ण नृत्य से लोगों को मंत्रमुंग्ध कर दिया।

- Advertisement -
Ad image

चौथे क्रम में बस्तर संभाग के कोंडागांव जिला और पांचवे और अंतिम प्रस्तुति बिलासपुर संभाग के जिला बिलासपुर के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम रलिया के पंथी नर्तको ने दी।

कोंडागांव के दल ने सत्य के जोत जला के सतनाम बगराये, भक्त मन ला रद्दा दिखा के ज्ञान के दीप जलाए, गीत के साथ बाबा गुरुघासीदास का चरणवन्दन कर पंथी नृत्य की प्रस्तुति दी। मांदर की ताल, सामूहिक रूप से कलाकरों के पैरों की लय, कलाकरों के जोश और उनके करतबों ने, पिरामिड बनाकर सलामी की प्रस्तुति ने दर्शकों को सहसा अपनी ओर आकर्षित किया। पंथी नृत्य में लड़कियों के समूह के जोशीले प्रदर्शन ने दर्शकों की भीड़ जुटाने में मुख्य भूमिका निभाई।


इसी प्रकार मुख्य मंच के समीप दूसरे मंच में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय नृत्य सुआ नृत्य की प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू हुई। 15 से 40 आयु वर्ग में सुआ नृत्य में प्रदेश के पांचों संभागो के प्रतिभागियों ने ऐसी प्रस्तुति  दी कि दर्शक भी स्वयं को भी सुआ नृत्य के ताल-लय में समाहित महसूस करने लगे। सुआ नृत्य प्रतियोगिता में पहली प्रस्तुति रायपुर संभाग के बलौदाबाजार जिले से आए नृत्य दल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

दल की युवतियां सुआ नृत्य की पारंपरिक वेशभूषा से सज्जित, मोर पंख की कलगी एवं कौड़ी पटिया लगाकर सुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। दूसरी प्रस्तुति बिलासपुर संभाग के सक्ति जिले से आए नृत्य दल द्वारा दिया गया। दल की युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में श्रृंगार कर कौड़ी के करधन, सिक्का माला एवं रंग-बिरंगी कलगी लगाए हुए सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी। तीसरा प्रस्तुति बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, चौथी प्रस्तुति दुर्ग संभाग के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, पांचवी एवं अंतिम प्रस्तुति सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले से आए नृत्य दल द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ सुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

TAGGED: Festival, kerala state youth festival 2019, kerala youth festival 2023, mdu inter zonal youth festival, mdu youth festival, natinaol youth festival, national level youth festival, national youth festival, nellore celebrations youth festival, punjab state youth festival theater competition, quiz on national youth festival, RAIPUR NEWS, state level youth festival, state youth festival, youth fest, Youth Festival, youth festival 2023, youth festival pune
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : बदमाशों ने मां-बेटे पर तेजाब फेंका, मामला दर्ज
Next Article सूरज कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेता पुरस्कृत

Latest News

New Governer : कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल और उपराज्यपाल, राष्ट्रपति मूर्मू ने की नई नियुक्तियां, देखें लिस्ट
देश July 14, 2025
CG : MLA गुरु खुशवंत साहेब को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए, हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सतनामी समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन 
CG : MLA गुरु खुशवंत साहेब को मिलेगा Z+ सुरक्षा! हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सतनामी समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 14, 2025
CG NEWS : बालक आश्रम में पदस्थ शिक्षक ने दे दी जान, कुछ महीने पहले ही हुई थी सगाई, परिजनों में पसरा मातम
क्राइम छत्तीसगढ़ बीजापुर July 14, 2025
CG VIDHANSABHA : सदन में जोर शोर से गूंजा राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला, सवालों से घिरे विभागीय मंत्री, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का सदन से वॉकआउट
Grand News July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?