Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SAKTI NEWS : कबीरदास साहेब का आज अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है- डा.चरण दास महंत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़सक्ती

SAKTI NEWS : कबीरदास साहेब का आज अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है- डा.चरण दास महंत

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/04 at 5:07 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SAKTI NEWS : कबीरदास साहेब का आज अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है- डा.चरण दास महंत
SAKTI NEWS : कबीरदास साहेब का आज अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है- डा.चरण दास महंत
SHARE

 

- Advertisement -

सक्ती। SAKTI NEWS : कबीरदास साहेब का आज अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है, इस आयोजन में न केवल भारत के बल्कि सीरिया, अमेरिका, मारिशस और सिडनी जैसे विदेशों से महंत साहेब उपस्थित है मैं देश विदेश से पधारे हुए सभी संतों का आत्मीय अभिनंदन करता हूं, साहेब बंदगी। उक्त बातें 3 फरवरी को डा.चरणदास महंत अध्यक्ष छ.ग.विधानसभा ने कबीर धर्म स्थान खरसिया में तीन दिवसीय पंथ श्री हुजूर मुकुंद मणि नाम साहेब स्मृति महोत्सव एवं एकोत्तरी चौका आरती महायज्ञ का विशाल आयोजन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार बहुत पहले से इस पंथ के सदस्य है। आज आप सभी संतों का सुखद सानिध्य पाकर मैं अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य व जनपद सदस्य गीता गबेल व रामकुमार गबेल है। कार्यक्रम में पूर्व कलेक्टर व प्रत्याशी खरसिया विधानसभा ओपी चौधरी, संयोगिता सिंह उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

विदित हो कि खरसिया स्थित विश्व की सबसे बड़ी आचार्य गद्दी श्री कबीर धर्म स्थान में विशाल आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश विदेश से कबीर पंथ के अनुयायी भक्तजन पधारे हुए है। तीन दिवसीय महा महोत्सव एवं सद्गुरु कबीर साहेब का भव्य मंदिर एवं पंथश्री हुजूर मुकुंदमणिनाम साहेब स्मृति सत्संग भवन का भव्य उद्घाटन 3 फरवरी को पंथश्री हजूर अर्धनाम साहेब आचार्य कबीर पंथ, चरणदास महंत अध्यक्ष विधानसभा, राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महामंडलेश्वर गौ सेवा आयोग अध्यक्ष, आचार्य सूर्य नारायण दास जी महाराज, आचार्य मंगल साहेब जी राजनांदगांव, सुनील शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि खरसिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

इस अवसर पर मंगलाचरण एवं स्वागत गीत कबीरपंथी कन्या सेवा समूह की बालिकाओं द्वारा किया गया साथ ही आमंत्रित संत महापुरुषों एवं महंत साहबों का पुष्पहार से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में संध्या के समय केबिनेट मंत्री उमेश पटेल जी का आगमन महा महोत्सव स्थल पर हुआ एवं आचार्य श्री अर्धनाम साहेब से क्षेत्र की खुशहाली एवं तरक्की का आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य गद्दी श्री कबीर धर्म स्थान खरसिया कबीर पंथ की गौरवशाली धर्मदासीय परंपरा की सबसे बड़ी गद्दी है। यहां से पूरे विश्व में सदगुरु कबीर साहेब के मूल ज्ञान और उपदेश का प्रचार प्रसार किया जाता है। पंथ श्री हुजुर मुकुंदमणिनाम साहेब धर्मदासीय वंश ब्यालिस परंपरा के सत्रहवें वंश गुरु हैं। उन्हीं की स्मृति में 3 से 5 फरवरी तक स्मृति महोत्सव भंडारा एवं कबीर पंथ की सबसे बड़ी पूजा एकोत्तरी चौका आरती का आयोजन किया जा रहा है। उनके नाम से नामित सत्संग भवन तथा सदगुरु कबीर मंदिर में सदगुरु कबीर साहेब एवं उनके परम शिष्य गुरु धनी धर्मदास साहेब की मूर्ति की प्रतिष्ठा की जावेगी।

 

उपदेश करता सर्व समर्थ सद्गुरु (कबीर साहेब) एवं उनके परम मुमुक्षु शिष्य (धर्मदास साहेब) की मूर्ति की एक साथ प्रतिष्ठा पहली बार की जा रही है। महोत्सव के द्वितीय सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद गोमती साय, नंद कुमार साय सांसद जसवंत सिंह गणपत भाई वसावा गुजरात, व अन्य सहित विशिष्ट दानदाताओं का एवमं सेवा देने वालो का सम्मान किया जाएगा। वही 4 फरवरी को सुबह भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। दोपहर को महासम्मेलन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे और अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत करेंगे, विशिष्ट अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री उमेश पटेल, सांसद ज्योत्सना महंत होंगी। अंतिम दिन 5 फरवरी को महायज्ञ व एकोत्तरी आरती होगी तत्पश्चात पंथश्री हुजूर अर्धनाम साहेब सहित आरती में विराजमान एक सौ एक महंत साहेबो को चादर व नारियल भेंट विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत व मंत्री उमेश पटेल करेंगे। स्मृति महोत्सव व एकोत्तरी चौका आरती में रामकुमार गबेल, गीता गबेल, अनमोल गवेल, सुनयना राघवेन्द्र गबेल शामिल रहे। वहीँ यहाँ शामिल होने के लिए भारत ही नही विश्व के कोने कोने से हजारों के संख्या में भक्तजन खरसिया पधार रहे है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, SAKTI NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Jhoome Jo: First look out of Pathan's second song 'Jhoome Jo' after Besharam Rang Pathaan Box Office : शाहरुख़ खान ने ट्वीट कर बताई पठान की असल कमाई, जाने क्या है
Next Article Abu Nechim: This fast bowler of Team India retired from all forms of cricket Abu Nechim : टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के सभी प्ररूपों को कहा अलविदा

Latest News

CG ACCIDENT BREAKING : दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत, डिवाइडर से टकराई क्रेटा कार
CG ACCIDENT BREAKING : दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, डिवाइडर से टकराई क्रेटा कार
Breaking News छत्तीसगढ़ धमतरी June 4, 2025
PVC Aadhar Card : 50 रुपये में घर बैठे मंगाएं PVC आधार कार्ड, यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
PVC Aadhar Card : 50 रुपये में घर बैठे मंगाएं PVC आधार कार्ड, यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
Technology June 4, 2025
Chhattisgarh : को-ऑपरेटिव बैंक में 28 करोड़ की लूट का पर्दाफाश; बैंक मैनेजर की पत्नी समेत 13 गिरफ्तार
Chhattisgarh : को-ऑपरेटिव बैंक में 28 करोड़ की लूट का पर्दाफाश; बैंक मैनेजर की पत्नी समेत 13 गिरफ्तार
अंबिकापुर क्राइम छत्तीसगढ़ June 4, 2025
BIG ACCIDENT : MP में टैंकर और कार की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
BIG ACCIDENT : MP में टैंकर और कार की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
Breaking News मध्य प्रदेश June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?