Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सद्गुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा मेला पहुँचे मुख्यमंत्री बघेल, की कई बड़ी घोषणाएं, कबीर सागर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : सद्गुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा मेला पहुँचे मुख्यमंत्री बघेल, की कई बड़ी घोषणाएं, कबीर सागर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/05 at 7:35 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
CG NEWS : सद्गुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा मेला पहुँचे मुख्यमंत्री बघेल, की कई बड़ी घोषणाएं, कबीर सागर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश
CG NEWS : सद्गुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा मेला पहुँचे मुख्यमंत्री बघेल, की कई बड़ी घोषणाएं, कबीर सागर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दामाखेड़ा के 10 किलोमीटर के दायरे में कोई भी स्पंज आयरन उद्योग नहीं लगाने एवं पर्यटकों के लिए सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला का निर्माण कराये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ रूपये से अधिक लागत से बनने वाले कबीर सागर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने और प्राथमिक शाला भवन का जीर्णोंद्धार कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

- Advertisement -

- Advertisement -

 

ALSO READ :  CG NEWS : स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कैंपस में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच हुई जमकर मारपीट, लड़की की फोटो दिखाकर पूछने पर शुरू हुआ विवाद, अब केस दर्ज 

 

समारोह में मुख्यमंत्री ने पंथश्री हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहेब का स्वागत करते हुए उनसे छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, भाटापारा विधायक श्री शिवरतन शर्मा, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा ने भी गुरू का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्मगुरू पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहेब ने मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार दामाखेड़ा आगमन पर भूपेश बघेल का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल से कबीरपंथी हैं। संत कबीरदास के सिद्धांत और उपदेश का अनुसरण करते हैं। बीते 22 सालों से मेरा उनसे गहरा नाता है। उन्होंने संत समागम में पहुंचकर दामाखेड़ा का गौरव बढ़ाया है। साथ ही दामाखेड़ा के आसपास स्थापित हो रहे उद्योगों खासकर स्पंज आयरन एवं बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर अपनी चिंता व्यक्त की।

 

ALSO READ : RAIPUR NEWS : अब नवा रायपुर राज्योत्सव मैदान के सामने होंगे बड़े धरना प्रदर्शन, प्रशासन ने तय की जगह, एक सौ से अधिक आंदोलनकारी नहीं कर सकेंगे बूढ़ातालाब के सामने प्रदर्शन

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव है। इसलिए यहां के लोग शांतिप्रिय है और छत्तीसगढ़ पूरे देश में शांति का टापू बना हुआ है। युग चाहे कोई भी हो संत कबीरदास जी को भुलाया नहीं जा सकता, उनके जीवन दर्शन अनमोल है। मैं जब भी प्रकाश मुनि नाम साहेब से मिलता हूं, तो हर बार कुछ नया जानने को मिलता है। कुछ दिन पहले बेमेतरा में मुलाकत हुई तो हमें साहेब बंदगी साहेब के अर्थों के बारे में जानकारी मिली। आज भी कबीर के बहुआयामी दर्शन योग, तप, ध्यान एवं अनुराग के बारे में जानकारी मिली।

 

ALSO READ : CG BREAKING NEWS : अब केवल इतने बजे तक ही कर पाएंगे माँ बम्लेश्वरी के दर्शन, आदेश जारी, जाने क्या है मामला

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कबीर दास जी का कहना है कि व्यक्ति को सरल होना चाहिए, परंतु आज के समय में सबसे कठिन है सरल होना। सरल होना है, तो गुरु के पास आना ही होगा। गुरूकृपा से ही जीवन धन्य हो सकता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा धर्मनगर दामाखेड़ा कबीरपंथियों की आस्था का एक प्रमुख केन्द्र है। राज्य सरकार यहां के प्राचीन तालाब सहित संपूर्ण दामाखेड़ा के विकास के लिए वचनबद्ध है, ताकि यहां दर्शन के लिए आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु दामाखेड़ा की मधुर स्मृति लेकर वापस जाएं।

ALSO READ : BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, देखें सूची

 

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रकाश मुनि नाम साहेब के गद्दी संभालने के बाद देश-विदेश में कबीरपंथ का प्रचार-प्रसार हुआ है। कबीरपंथ सादगीपूर्ण जीवन जीने का एक रास्ता है, जिसमें सभी जाति और समाज के लोग शामिल हैं। उन्होंने कबीर सरोवर के निर्माण के सभी तकनीकी पहलुओं का निराकरण कर लिया गया है। इसका निर्माण तेजी से कराया जाएगा। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने अपने उद्बोधन में कहा कि दामाखेड़ा मेला में देश-विदेश के लोग एकत्र होते हैं। गुरूओं का आशीर्वाद इस दौरान उन्हें मिलता है। आज के समय मे नागरिकों को धर्म एवं जाति के नाम पर लड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कबीर पंथ हमें सामाजिक सद्भाव और सौहार्द्र का रास्ता बताता है, जो एक ईश्वर को मानते हैं एवं सबको साथ मे लेकर चलते हैं।

 

समारोह को क्षेत्रीय विधायक शिवरतन शर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि साहेब, गुरूगोसांई भानुप्रताप साहब, विधायक आशीष छाबड़ा, दामाखेड़ा के सरपंच पूर्णिमा पूरन देवांगन, पूर्व सरपंच कमलेश साहू, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा, डीएफओ मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता सहित जनप्रतिनिधिगण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 

TAGGED: # latest news, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को अनियंत्रित गाड़ी ने रौंदा, 1 की मौत, 1 की हालत गंभीर CG NEWS : सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को अनियंत्रित गाड़ी ने रौंदा, 1 की मौत, 1 की हालत गंभीर
Next Article CG NEWS : होटल में युवक ने की खुदकुशी, भाई को कॉल कर बोला - मैंने जहर पी लिया है... CG NEWS : होटल में युवक ने की खुदकुशी, भाई को कॉल कर बोला – मैंने जहर पी लिया है…

Latest News

CG NEWS : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में होंगे शामिल, नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेश
Grand News May 12, 2025
CGNEWS:”एक देश, एक चुनाव से सशक्त होगा लोकतंत्र” — नगरी में पेंशनर समाज की संगोष्ठी में उठी बुलंद आवाज
Grand News छत्तीसगढ़ May 12, 2025
CG NEWS : विशेष वर्ग से प्यार और अन्य पर कार्रवाई की तलवार लटका रहे है जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी
Grand News May 12, 2025
CG NEWS : क्रिकेट के शौकीनों के लिए बड़ी खबर: भानुप्रतापपुर में अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे मंत्री ओ. पी. चौधरी
Grand News May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?