Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : संगोष्ठी का आयोजन : पुरातात्विक धरोहरों को सहेज कर रखना सभी की जिम्मेदारी- इतिहासकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़महासमुंदसामाजिक

CG NEWS : संगोष्ठी का आयोजन : पुरातात्विक धरोहरों को सहेज कर रखना सभी की जिम्मेदारी- इतिहासकार

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/08 at 1:43 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

सिरपुर। CG NEWS : पुरातत्व नगरी सिरपुर में एक विचार विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस  संगोष्ठी के दौरान रायपुर के वरिष्ठ इतिहासकार प्रो. डॉ. एस.एल. निगम और डॉ. रमेंद्रनाथ मिश्र ग्राम सिरपुर निवासी प्रधान पाठक आदित्य सिंह ठाकुर ने संबंधित विषय पर अपने विचार रखे। इतिहासकारों ने संगोष्ठी में उपस्थित स्कूली बच्चों के सिरपुर और उससे जुड़ी इतिहास की जिज्ञासा संबंधित प्रश्नों का समाधान भी किया। इस दौरान इतिहासकारों ने सिरपुर के वैभवशाली इतिहास के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इस संगोष्ठी का आयोजन सिरपुर के कांवरिया शेड मेला मैदान में किया गया। संगोष्ठी में इतिहास में रुचि रखने वाले स्कूल, कॉलेज सहित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

ऐतिहासिक स्थल का अवलोकन

संगोष्ठी के दौरान पुरातत्वविद डॉ.एल.एस. निगम ने कहा कि हम अपने पुरातात्विक चीजों को सहेज कर रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने सिरपुर के ऐतिहासिक मन्दिर को बचा कर रखा है जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

यह भी पढ़े-CG NEWS : ग्रामीणों के चेहरे पर आई मुस्कान : पंडो जनजाति बाहुल्य ग्राम दुर्गापुर के 47 घरों तक पहुंची गुणवत्तायुक्त पेयजल की सुविधा

इतिहासकार डॉक्टर रमेंद्रनाथ मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में दक्षिण कौशल में जो भी स्थापनाएं हुई वो आज पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। सिरपुर के माटी-माटी में भगवान निवास करते है। आरंग और सिरपुर में ताम्र-पत्र मिले जिसे हमने शासन की मदद से सहेज कर रखा है। उन्होंने कहा कि जन जागरण में युवाओं की जिम्मेदारी है विकास के लिए कार्य करें ताकि हम अपनी संस्कृति और पर्यटन क्षेत्रों को बचा पाएं। इसके लिए हमें खुद जिम्मेदारी उठानी होगी।

यह भी पढ़े-CG NEWS : ग्रामीणों के चेहरे पर आई मुस्कान : पंडो जनजाति बाहुल्य ग्राम दुर्गापुर के 47 घरों तक पहुंची गुणवत्तायुक्त पेयजल की सुविधा

वक्ता आदित्य सिंह ठाकुर ने विचार में बताया कि छत्तीसगढ़ में कई ऐतिहासिक धरोहर है। उनमें सिरपुर सबसे प्राचीन व विश्व प्रसिद्ध है। अभी भी इस शानदार जगह में कई अनछुए पहलू हैं। प्राचीन काल में यहाँ घने जंगल थे, महानदी के इस तट पर मिट्टी के बड़े-बड़े टीले थे। जिनके नीचे लक्ष्मण देव मंदिर, बोध प्रतिमाएँ आदि प्राचीन मूर्तियाँ मिली। संगोष्ठी के समापन के बाद अतिथियों और स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सिरपुर के ऐतिहासिक स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। आभार व्यक्त अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा ने किया।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Bastar CG NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CG NEWS Sirpur, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, MAHASMUND, पुरातत्व नगरी सिरपुर, संगोष्ठी, संगोष्ठी का आयोजन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Happy Propose Day Wishes : आज कहे अपनी दिल की बात : अनोखें अंदाज में करें पार्टनर से अपने प्यार का इजहार
Next Article RAIPUR NEWS : ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने किया DCB बैंक का उद्घाटन 

Latest News

CG NEWS: एमसीबी जिले के चिरमिरी पुलिस ने सिंडीगेट कबाड़ियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए लाखों का कबाड़ जप्त किया।
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ July 21, 2025
CG NEWS: दुर्ग के कैलाश नगर में धर्मांतरण की आशंका पर बजरंग दल का जोरदार विरोध, पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों को लिया थाने
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 21, 2025
CG NEWS: सावन में शिवभक्ति की गूंज! शिवपुर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ किया जलाभिषेक
Grand News छत्तीसगढ़ धर्म July 21, 2025
CG NEWS: ठाकुरपाली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मनमानी से ग्रामीण परेशान
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?