Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Friday Movies: सिनेमाघरों में कल से मनाया जाएगा वेलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल, DDLJ समेत ये फिल्में होंगी रिलीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

Friday Movies: सिनेमाघरों में कल से मनाया जाएगा वेलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल, DDLJ समेत ये फिल्में होंगी रिलीज

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/02/10 at 6:10 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

शाह रुख खान की फिल्म पठान के शोरशराबे के बीच शुक्रवार को दो हिंदी और द अंग्रेजी फिल्में भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। हालांकि, कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा आज बड़े पर्दे पर आने वाली थी, मगर पठान की रफ्तार को देखते हुए इसकी रिलीज एक हफ्ता आगे खिसका दी गयी है।

Contents
पीवीआर में होगा वेलेंटाइन डे फिल्म फेस्टिवलये फिल्में भी हुईं रिलीज
- Advertisement -

यह भी संयोग है कि अपने रोमांटिक किरदारों के लिए मशहूर शाह रुख खान पठान में जमकर एक्शन कर रहे हैं। मगर, इस वेलेंटाइन डे के मौके पर उनके फैंस को किंग खान की रोमांटिक साइड भी देखने को मिलेगी, क्योंकि सिनेमाघरों में उनकी आइकॉनिक फिल्म डीडीएलजे फिर रिलीज की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पीवीआर में होगा वेलेंटाइन डे फिल्म फेस्टिवल

पीवीआर सिनेमाज में 10 से 16 फरवरी तक वेलेंटाइन डे फिल्म फेस्टिवल मनाया जा रहा है, जिसके तहत देशभर के 25 पीवीआर सिनेमाज में बॉलीवुड, हॉलीवुड और रीजनल भाषाओं की कुछ चुनिंदा रोमांटिक फिल्में रिलीज की जा रही हैं।

- Advertisement -

इन फिल्मों में अंग्रेजी फिल्म टाइटैनिक 3डी, हिंदी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, तमाशा, जब वी मेट, अंग्रेजी फिल्म टिकट टु पैराडाइज, मराठी फिल्म वेड, तेलुगु फिल्म गीत गोविंदम, तमिल फिल्म विन्नाईठांडी वारुवाया, मलयालम फिल्म ह्रदयम, कन्नड़ फिल्म गुगली और गुजराती फिल्म लव नी भावई शामिल हैं।

- Advertisement -

ये फिल्में भी हुईं रिलीज

वेलेंटाइन डे फिल्म फेस्टिवल के अलावा 10 फरवरी को सिनेमाघरों में अनुपम खेर और नीना गुप्ता की फिल्म शिव शास्त्री बल्बोआ, स्टीवन स्पीलबर्ग की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म द फेबेलमैंस और टॉम हैंक्स स्टारर अ मैन कॉल्ड ओट्टो भी रिलीज हुई हैं।

द टेनेंट

सुश्रुत जैन निर्देशित द टेनेंट भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में शमिता शेट्टी ने लीड रोल निभाया है। यह समाज के पाखंड को दिखाने वाली फिल्म है।

द फेबेलमैंस

यह विश्व सिनेमा के दिग्गज निर्देशकों में से एक स्टीवन स्पीलबर्ग की बायोपिक फिल्म है, जिसमें उनके फिल्मों की तरफ आकर्षित होने की कहानी दिखायी गयी है। हालांकि, यह कहानी स्पीलबर्ग के किशोरवय तक ही सीमित है।

अ मैन कॉल्ड ओट्टो

यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें टॉम हैंक्स टाइटल रोल में हैं। अमेरिका में फिल्म पिछले साल रिलीज हो चुकी है। कहानी एक अकेले 63 साल के बुजुर्ग की है, जो अपनी पत्नी को खोने के बाद आत्महत्या की कोशिश करता है।

TAGGED: bad movies, black movies, cringe movies, cult movies, free movies 2022 full movie, Friday, friday 1995, friday full movie, friday movie, friday movie best scenes, friday movie bloopers, friday movie comedy series, friday movie reaction, friday movie review, Friday Movies, friday reaction, friday review, friday the 13th, friday the 13th full movie, friday the 13th movie, friday the 13th movies, hood movies, MOVIE, Movies, old movies, old school movies, react to friday
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IND vs AUS 1st Test Day 2: Day 2 game over, Team India score 321/7, Jadeja-Akshar hit half century IND vs AUS 1st Test Day 2 : दूसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया का स्कोर 321/7, जडेजा-अक्षर ने लगाया अर्धशतक 
Next Article Bigg Boss 16 Finale: काउंटडाउन शुरू…संघर्षों से भरा रहा है बिग बॉस कि सबसे दमदार कंटेस्टेंट अर्चना गौतम की कहानी..

Latest News

health in summer: गर्मी में राहत और सेहत दोनों देगा दही और काली मिर्च का कॉम्बिनेशन, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे
health in summer: गर्मी में राहत और सेहत दोनों देगा दही और काली मिर्च का कॉम्बिनेशन, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे
Grand News May 12, 2025
CG BREAKING : बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, कांग्रेस नेता को धारदार हथियार से मार डाला
CG BREAKING : बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, कांग्रेस नेता को धारदार हथियार से मार डाला
छत्तीसगढ़ बीजापुर May 12, 2025
लॉन्च से पहले लीक हो गए Moto G86 Power के फीचर्स
लॉन्च से पहले लीक हो गए Moto G86 Power के फीचर्स, जानिए क्या है खास
Technology May 12, 2025
CG NEWS : हसौद परसदा चौक में बेलोरो और आर्टिका की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
CG NEWS : हसौद परसदा चौक में बेलोरो और आर्टिका की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Grand News May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?