Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Money Laundering Case : इनकम टैक्स अधिकारी का पद छोड़कर बनी हिरोइन, अब करोड़ के घोटाले में फंसी, जाने पूरा मामला…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
18+Grand NewsNATIONALदेशमनोरंजनसामाजिक

Money Laundering Case : इनकम टैक्स अधिकारी का पद छोड़कर बनी हिरोइन, अब करोड़ के घोटाले में फंसी, जाने पूरा मामला…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/10 at 3:58 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। Money Laundering Case : जैकलीन फर्नांडिज और नोरा फतेही के बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। ED के निशाने पर इस एक्ट्रेस का भी नाम सामने आ गया है। आयकर अधिकारी का पद छोड़कर अभिनेत्री बन चुकी कृति वर्मा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने 263 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच शुरू कर दी है। रोडीज और बिग बॉस सीजन 12 जैसे टीवी शो में दिखाई देने वाली कृति वर्मा पर आरोप है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेन्ट से टैक्स रिफंड जारी करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले और ऐसे ही अपराध में शामिल प्रमुख आरोपियों के साथ उनके संबंध हैं। जिसके बाद अब ईडी ने कृति को पूछताछ के लिए तलब किया है।

Contents
ED ने जांच की शुरूजाने क्या है मामला?

- Advertisement -
Ad image

ED ने जांच की शुरू

दरअसल, साल 2022 में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आयकर विभाग के एक वरिष्ठ कर सहायक तानाजी मंडल अधिकारी, पनवेल के कारोबारी भूषण अनंत पाटिल समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से टैक्स रिफंड जारी करने के मामले में केस दर्ज किया था। दिल्ली में सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें साल 2007-08 और 2008-09 के लिए फेक रिफंड जारी करने की शिकायत की गई थी। उसी एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की है।

- Advertisement -

जाने क्या है मामला?

अनंत पाटिल के बैंक अकाउंट के अलावा कई अन्य बैंक अकाउंट्स में पैसा ट्रांसफर किया गया था। जांच के मुताबिक, तानाजी मंडल अधिकारी ने 15 नवंबर 2019 और 4 नवंबर 2020 के बीच 263.95 करोड़ रुपये के 12 फर्जी टीडीएस रिफंड जारी किए गए थे। धोखाधड़ी करके मिला रिफंड का पैसा संबंधित लोगों, पाटिल, संस्थाओं के बैंक अकाउंट के अलावा शेल कंपनियों में भी ट्रांसफर किया गया था। ईडी का कहना है कि अधिकांश अवैध पैसा भूषण पाटिल के अकाउंट में भेजा गया था और एक हिस्सा प्रॉपर्टी खरीदने के लिए इस्तेमाल किया गया था। इस पैसे से जो प्रॉपर्टी खरीदी गईं, उनमें से कुछ कृति वर्मा के नाम पर भी थीं। हालांकि, कृति वर्मा ने इन आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पाटिल के साथ रिश्ते में आने से पहले उन्होंने एक डांस परफॉर्मेंस दी थी। उस परफॉर्मेंस का भुगतान उन्हें 1 करोड़ रुपये किया गया था।

- Advertisement -

कृति वर्मा का कहना है कि 2020 के अंत में एक डांस शो के दौरान पाटिल से मिलने के बाद उनका पाटिल के साथ रिलेशन बना। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आरोपी के खिलाफ तमाम जानकारी प्रदान करके उन्होंने एजेंसियों की मदद की। कृति ने दावा किया कि धोखाधड़ी के बारे में जानने के 6 महीने के अंदर वह भूषण पाटिल से अलग हो गई थीं। एक्ट्रेस बनने से पहले कृति वर्मा गुड्स एंड सेल्स टैक्स (जीएसटी ) इन्सपेक्टर थीं। साल 2018 में रोडीज में सेलेक्शन के बाद उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। कृति ने बिग बॉस के 12वें सीजन में भी पार्टिसिपेट किया था। उन्हें कई वेब सीरीज के ऑफर मिले और एक डांस शो भी मिला। इसी डांस शो के दौरान कृति की मुलाकात बिजनेसमैन भूषण पाटिल से हुई और कुछ समय बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

TAGGED: # latest news, INDIA, Money laundering Case, Money Laundering Case बानी कृति वर्मा, एक्ट्रेस, एक्ट्रेस बानी कृति वर्मा, ग्रैंड न्यूज़, बानी कृति वर्मा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Ekta Kapoor: Ekta Kapoor gave a big shock to the fans, resigned from this post..... Ekta Kapoor : एकता कपूर ने फैंस को दिया बड़ा झटका, इस पद से दिया इस्तीफा…..
Next Article CG NEWS : हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा DJ और साउंड सिस्टम रोकने क्या प्रयास किये, 4 सप्ताह में मांगा जवाब  CG BREAKING NEWS : हाईकोर्ट ने नोटिस जारी करने पर लगाई रोक, राज्यपाल सचिवालय को पहले नोटिस जारी करने दिया था आदेश

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?