Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAPIUR NEWS : एनआईटी रायपुर में हुआ 2022-23 वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव इक्लेक्टिका का आगाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसामाजिक

RAPIUR NEWS : एनआईटी रायपुर में हुआ 2022-23 वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव इक्लेक्टिका का आगाज

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/11 at 10:25 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। RAPIUR NEWS : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में 10 फरवरी 2023 को मध्य भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव “इक्लेक्टिका 2k23” का आगाज किया गया। इक्लेक्टिका, संस्थान का तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है, जिसका आयोजन 10 फरवरी से 12 फरवरी तक संस्थान की कल्चरल समिति – संस्कृति द्वारा किया जा रहा है।

10 फरवरी को इक्लेक्टिका के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संस्थान के करियर डेवलपमेंट सेंटर के हेड डॉ. समीर बाजपाई थे और सम्मानित अतिथि डीन (स्टूडेंट और फैकल्टी वेलफेयर) डॉ. पी.वाई. ढेकने, डीन (रिसर्च एंड कंसल्टेंसी) डॉ. प्रभात दीवान एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डॉ. एस. सान्याल थे।इक्लेक्टिका के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। जिसके बाद अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ “इक्लेक्टिका 2k23” का आगाज किया गया। इसके बाद डॉ. पी. वाई. ढेकने ने सभी दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों के बीच फेयर एवं हैल्थी कॉम्पीटीशन के बारे में बताया और टीम संस्कृति को ‘इक्लेक्टिका’ के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद डॉ. प्रभात दीवान ने सभी दर्शकों को संबोधित किया और स्टूडेंट्स के साथ फेस्ट आयोजित करने के अपने अनुभव को बताया। उन्होंने डॉ. एस. सान्याल और मुख्य अतिथि डॉ. समीर बाजपाई के संस्थान में कल्चरल इवेंट आयोजित करने में किए गए योगदान का जिक्र किया एवं उनका धन्यवाद दिया और टीम संस्कृति को इक्लेक्टिका के आयोजन की बधाई दी। इसके बाद डॉ. एस. सान्याल ने टीम संस्कृति एवं टीम संस्कृति के फैकल्टी-इन-चार्ज डॉ. लता उपाध्याय की इतने बड़े स्तर पर फेस्ट के आयोजन करने की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे ही बड़े इवेंट को आयोजित करने से हम नेतृत्व करने, योजना बनाने और इवेंट को सँभालने जैसी चीज़ो के बारे में सीखते है।

- Advertisement -
Ad image

इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. समीर बाजपाई ने सभी दर्शकों को संबोधित किया और विधार्थी जीवन में सॉफ्ट स्किल्स के महत्व को बताया और संस्थान के सीनियर्स को अन्य छात्रों को इसके महत्व बताने के लिए कहा। उन्होंने इक्लेक्टिका जैसे बड़े फेस्ट को सॉफ्ट स्किल्स में सुधार लाने का सबसे उत्तम मंच बताया और कल्चरल फेस्ट के छात्रों के जीवन में योगदान के बारे में बताया। उन्होंने टीम संस्कृति को इक्लेक्टिका के आयोजन की बधाई दी और इसके साथ ही मध्य भारत के सबसे बड़े फेस्ट “इक्लेक्टिका 2k23” का आरम्भ किया गया।

इक्लेक्टिका का पूरा पहला दिन छात्रों के लिए जोश से भरा हुआ था, जिसमें छात्रों के मनोरंजन के लिए रैप बैटल, पिक्सेल लेन, म्यूजिकल मैथ, हेस पेंटिंग, नेल आर्ट और स्पिन दि व्हील जैसे इवेंट्स का आयोजन किया गया था। इक्लेक्टिका के मुख्य इवेंट्स एलायर – फैशन शो, कलोप्सिया – चित्रकारी प्रतियोगिता, आविर्भाव – बैंड्स प्रतियोगिता, गूँज – नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता और एनआईटी टैलेंट हंट प्रतियोगिता का भी आगाज किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी के सामने अपने हुनर की प्रस्तुति दी। पहले दिन का समापन कल्चरल नाईट के साथ किया गया जिसमे संस्थान के नृत्यम क्लब और रागा क्लब द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

यह भी पढ़े- Sports Fest : एनआईटी रायपुर के स्पोर्ट्स फेस्ट “समर 2022-23” का हुआ समापन, चार दिनों तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

इक्लेक्टिका के दूसरे एवं तीसरे दिन में मुख्य इवेंट्स एलायर – फैशन शो, कलोप्सिया – चित्रकारी प्रतियोगिता, आविर्भाव- बैंड्स प्रतियोगिता, गूँज- नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, एनआईटी टैलेंट हंट प्रतियोगिता, क्लैश ऑफ़ कोरियोस – नृत्य प्रतियोगिता, इक्लेक्टिका आइडल- गायन प्रतियोगिता और तफरी– स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता को आगे बढ़ाया जायेगा और जुरासिक चेस, रंगोली, पेपर टोपिया, युथ शेफ, बीट दि ट्विस्ट एवं स्लैम पोएट्री जैसे 30 से अधिक इवेंट्स का आयोजन किया जायेगा।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news in hindi, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAPIUR NEWS :, RAPIUR NEWS NIT, वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव इक्लेक्टिका का आगाज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News: मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर धर्मेश आज जगदलपुर में, डांस कॉम्पिटिशन के ग्रैंड फिनाले में होंगे जज
Next Article Anti cheating law: लागू हुआ देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून, उम्र कैद के साथ 10 करोड़ का जुर्माना, CM के भेजे अध्यादेश पर राज्यपाल ने लगाई मुहर

Latest News

CG NEWS : छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा साढ़े 3 माह की गर्भवती, पेट में दर्द और चक्कर आने पर हुआ खुलासा 
छत्तीसगढ़ बीजापुर July 22, 2025
CG NEWS: विकासखंड शिक्षा विभाग बरमकेला में भ्रष्टाचार चरम पर, दसवीं पास कर्मचारियों को सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नति किया
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 22, 2025
CG NEWS : सरपंच संघ ने प्रभारी सीईओ को हटाने की उठाई मांग, मनमानी, अभद्रता और वित्तीय दबाव का आरोप, प्रभार नहीं बदला तो होगा आंदोलन की चेतावनी 
Grand News July 22, 2025
CG NEWS : सेवा व समर्पण को समर्पित रहा इंद्रजीत सिंह छोटू का जन्मदिवस समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि
छत्तीसगढ़ दुर्ग July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?