Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में एक और भाजपा नेता की हत्या, नक्सलियों ने अपहरण कर रेत दिया गला, मचा हड़कंप 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़दंतेवाड़ानारायणपुर

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में एक और भाजपा नेता की हत्या, नक्सलियों ने अपहरण कर रेत दिया गला, मचा हड़कंप 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/12 at 3:46 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में एक और भाजपा नेता की हत्या, नक्सलियों ने अपहरण कर रेत दिया गला, मचा हड़कंप 
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में एक और भाजपा नेता की हत्या, नक्सलियों ने अपहरण कर रेत दिया गला, मचा हड़कंप 
SHARE

 

Contents
ALSO READ : Crime News :धारदार हथियार से भाजपा नेता की हत्या, आरोपी की तलाश में है पुलिसकुछ ही दिनों में 4 की मौत 
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले में इंद्रावती नदी पार माओवादियों ने पूर्व सरपंच और भाजपा के मंडल कार्यसमिति के सदस्य की हत्या कर दी है। पूर्व सरपंच का नाम रामधर अलामी है, जो पिछले 15 सालों से BJP में सक्रिय था। हत्या के बाद माओवादियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके हैं। जिसमें पुलिस की मुखबिरी और बोधघाट परियोजना के संबंध में रुपए लेने की वजह से मौत की सजा देने की बात लिखी है। पिछले 7 दिनों में बस्तर के 3 BJP नेताओं की हत्या की गई है।

- Advertisement -

- Advertisement -

 

रामधर अलामी दंतेवाड़ा जिले के हितामेटा गांव का पूर्व सरपंच था। जो पारिवारिक कामों से इंद्रावती नदी के पार धुर नक्सल प्रभावित गांव मुरूमवाड़ा-थुलथुली गया हुआ था। जब माओवादियों को रामधर के बारे में पता चला तो इसी इलाके से शनिवार को उसका अपहरण कर लिए थे। जिसके बाद कुछ घंटे उसे अपने साथ रखे थे। फिर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने BJP नेता का शव हिकुल गांव के जंगल में फेंक दिया।

 

ALSO READ : CG BIG BREAKING : जेपी नड्डा के दौरे से पहले एक और भाजपा नेता की हत्या, नक्सलियों ने सिर में गोली मारकर दिया वारदात को अंजाम

 

जब गांव के ग्रामीण जंगल में शव को देखा। तो इसकी जानकारी पुलिस को दिए। जिसके बाद इंद्रावती नदी के पार एक गांव में शव रखा गया, और रविवार की सुबह शव को गृहगांव हितामेटा लाया गया है। आज गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि, माओवादियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है।

ALSO READ : CG BIG BREAKING : दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या, नक्सलियों ने दिया घटना को अंजाम, मचा हड़कंप 

 

शव के पास पर्चे भी फेंके

हत्या के बाद माओवादियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके थे। माओवादियों ने BJP नेता पर गोपनीय सैनिक बनकर पुलिस के लिए काम करने का आरोप लगाया है। माओवादियों ने पर्चे में लिखा है कि रामधर को तीन बार समझाइश दी गई थी। लेकिन, फिर भी नहीं माना। इसलिए मौत की सजा दे दिए।

 

15 सालों से BJP में था सक्रिय

भाजपा के दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने दैनिक भास्कर को बताया कि, रामधर अलामी पिछले 15 सालों से भाजपा का सक्रिय नेता था। हितामेटा गांव का सरपंच भी रह चुका था। साथ ही वर्तमान में बारसूर मंडल कार्यसमिति का सदस्य था। हमेशा पार्टी के हित में कार्य करता था। चैतराम ने कहा कि इस घटना को लेकर दंतेवाड़ा SP सिद्धार्थ तिवारी से मुलाकात करेंगे।

ALSO READ : Crime News :धारदार हथियार से भाजपा नेता की हत्या, आरोपी की तलाश में है पुलिस

 

कुछ ही दिनों में 4 की मौत 

  • 16 जनवरी 2023 को भाजपा नेता और पूर्व सरपंच बुधराम करटाम की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। घर से कुछ दूरी पर ही BJP नेता का शव मिला घा। भाजपा ने इसे हत्या बताया था।
  • 5 फरवरी 2023 को बीजापुर जिले के आवापल्ली इलाके के एक अंदरूनी गांव में मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम को माओवादियों ने मारा था।
  • 10 फरवरी 2023 को नारायणपुर के छोटे डोंगर में BJP के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या की गई।
  • 11 फरवरी की शाम रामधर की हत्या की गई।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Former Sarpanch and member of Mandal Working Committee of BJP, GRAND NEWS, Latest News In CG, Latest News In Raipur, murder of bjp leader, ramdhar alami
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज का वार्षिक महासभा कार्यक्रम संपन्न
Next Article CG NEWS : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन व टेबलेट जब्त, सास-बहू समेत चार आरोपी गिरफ्तार CG NEWS : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन व टेबलेट जब्त, सास-बहू समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Latest News

CG NEWS: शहर की समस्याओं के निदान के लिए रिटार्यड कर्मचारी बैठे आमरण अंशन पर
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 19, 2025
CG NEWS: रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान में 296 स्थायी वारंट तामिल, 20 साल से छिपे हत्यारे समेत कई वारंटी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 19, 2025
CG Crime
CG Crime: ओवरब्रिज के नीचे गांजा तस्करी करते महिला समेत दो गिरफ्तार, 21 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 19, 2025
छत्तीसगढ़ में पहली बार कैमरा ट्रैप में कैद हुआ यूरेशियन ऊदबिलाव, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व से मिली बड़ी कामयाबी
Grand News May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?