Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Mainpat Festival : मैनपाट महोत्सव से अंचल की कला-संस्कृति को मिलती है नई पहचान: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Mainpat Festival : मैनपाट महोत्सव से अंचल की कला-संस्कृति को मिलती है नई पहचान: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/14 at 9:10 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Mainpat Festival : Art-culture of the region gets new identity from Mainpat Festival: Minister Dr. Shivkumar Dahria
Mainpat Festival : Art-culture of the region gets new identity from Mainpat Festival: Minister Dr. Shivkumar Dahria
SHARE

रायपुर : Mainpat Festival : छत्तीसगढ़ के बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध मैनपाट में आज लोक कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए मैनपाट महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव का शुभारंभ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने किया। मैनपाट महोत्सव का आयोजन रोपाखार जलाशय के समीप आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय महोत्सव में सरगुजा अंचल के लोक कलाकारों द्वारा शैला, करमा सहित अन्य स्थानीय गीत-संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तति दी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें : CG NEWS : CM बघेल कल नगरीय निकायों के महापौरों और अध्यक्षों से करेंगे सीधा संवाद, गौरव समागम, अर्बन प्राइड अवार्डस’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

- Advertisement -
Ad image
Mainpat Festival : Art-culture of the region gets new identity from Mainpat Festival: Minister Dr. Shivkumar Dahria

मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के उद्देश्य से मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में सरगुजा अंचल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला संस्कृति की झलक दिखेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से अंचल की कला संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। सरगुजा में कई दर्शनीय स्थल हैं जिसमें दर्शनीय स्थल एवं सांस्कृतिक विरासत के अनमोल धरोहर भी हैं। मैनपाट में बौद्ध मठ एवं अध्यात्म के भी दर्शन होते हैं। यहां तिब्बती बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा का भी दो बार पदार्पण हुआ है। यहां के तिब्बती भाई-चारे के साथ मिलजूल कर रहते हैं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत विवाह सूत्र में बंधे 350 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

मंत्री डॉ. डहरिया ने इस मौके पर 78 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया और विभागीय उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह सूत्र में बंधे 350 जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में मंत्रीद्वय ने 6 मुक्तांजलि वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

- Advertisement -

डॉ डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजना बनाई जा रही है ताकि योजना का लाभ व सम्मान सभी वर्ग को मिल सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को देश में धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। अगले वर्ष किसानों को धान का और अधिक मूल्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की उन्नति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से परंपरागत खेलों को पुर्नजीवित करने का प्रयास किया जा रहा है।

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि 8 वर्ष पहले शुरू हुए मैनपाट महोत्सव का देश-प्रदेश में विशेष पहचान बनते जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गठन के बाद किसानों का कर्जा माफी तथा देश में सर्वाधिक मूल्य पर धान की खरीदी करने का कार्य किया गया। राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान कठिन चुनौतियों के बाद भी राज्य सरकार ने सबके लिए दवाई, उपचार एवं खाने की व्यवस्था की। कोविड काल से मुफ्त चावल दिया जा रहा है। इस वर्ष धान खरीदी में रिकार्ड 1 करोड़ 8 लाख मीट्रिक टन की खरीदी की गई। इस दौरान जिले के 41 विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है।

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Mainpat Festival, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सरकारी नौकरी : प्रदेश में जूनियर इंजीनियर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिये आवेदन तिथि 2 सप्ताह बढ़ी,बढ़ाई गई आयुसीमा भी Govt Job 2023 : इस टीचिंग इंस्टीट्यूट में नॉन-टीचिंग पद पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन की प्रक्रिया से लेकर सबकुछ
Next Article Crime News : वैलेंटाइन डे पर राजधानी में फिर ‘श्रद्धा’ जैसा मर्डर, ढाबे के फ्रिज में मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार

Latest News

बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Crime News: गरियाबंद-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़िता को
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?