Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Raipur News : 24 सूत्रीय मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का धरना प्रदर्शन, मरीज परेशान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

Raipur News : 24 सूत्रीय मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का धरना प्रदर्शन, मरीज परेशान

Veena Chakravarty
Last updated: 2023/02/15 at 9:34 PM
Veena Chakravarty
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं के कर्मचारियों द्वारा सामुहिक अवकाश लेकर अपनी 24 सुत्रीय मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा एवं महामंत्री अश्वनी गुर्देकर द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि प्रदेश के समस्त जिलों में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने के बाद कलेक्टर के माध्यम से  मुख्यमंत्री  के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया।

- Advertisement -

Read more : CG NEWS : आदमखोर तेंदुए का आतंक जारी, मवेशी पर किया हमला, हुई मौत….

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर राजधानी में अंबेडकर अस्पताल, डेंटल काॅलेज, आयुर्वेदिक अस्पताल सहित राजधानी के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में कर्मचारी अवकाश पर रहे। राजधानी रायपुर के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं के कर्मचारी अंबेडकर अस्पताल एवं अन्य संस्थाओं में नाराबाजी के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर के मुख्य गेट पर एकत्रित होकर जिला अध्यक्ष, रायपुर एवं महिला स्टाफ से अभद्रता करने वाले चिकित्सक  प्रणय वर्मा, चिकित्सा अधिकारी का पुतला दहन किया गया। चूंकि मात्र 95 कर्मचारियों के लिए प्रशासन ने अनुमति दी थी इसलिए राजधानी के कर्मचारी सीमित संख्या में बुढ़ा तलाब धरना स्थल पर उपस्थित होकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

ज्ञापन में 24 मांग की गई

मुख्यमंत्री के नाम पे्रषित ज्ञापन में 24 मांग की गई है जिसमें मुख्य मांगे हैं कि – स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन विसंगति दूर किया जाए, केन्द्र शासन के समान भत्ते, नर्सों का पूर्वानुसार 3-4 अग्रिम वेतनवृद्धि का लाभ, वर्ष मंे 13 माह का वेतन, स्वास्थ्य कर्मचारियों का 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा करते हुए कैशलेश ईलाज की सुविधा, स्वास्थ्य कर्मचारियों को चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान, पैरामेडिकल कोर्स को उन्नयन कर डिप्लोमा/डिग्री कोर्स प्रारंभ, रू. 6000ध्. धुलाई भत्ता, 25ः विकिरण भत्ता, डी.के.एस. अस्पताल में आदर्श सेवा भर्ती नियम लागू करने, भारी वाहन चालकों का लेवल-6 वेतनमान संबंधी मांग की गई है।

शासन को दी चेतावनी, मांग पूरी नही होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी महासंघ के साथ संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया गया। उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संरक्षक ओ.पी. शर्मा, प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष प्रदीप बोगी, महामंत्री- अश्वनी गुर्देकर, रायपुर जिला अध्यक्ष- एस.एस. सोनी, एस.पी. देवांगन, राजेन्द्र यादव, बी.के. शुक्ला, सतीश पसेरिया, डाॅ गणेश दास, डाॅ. गोकुल सरकार, संतोष देवांगन, लक्ष्मी बनर्जी, हरिशंकर साहू, खोमन पटेल, सुजीत पाल, संतोष गिरी गोस्वामी,  उमा स्वामी, रोनु मोहित्रा,  श्यामा यादव, इमरान मिर्जा, नरेन्द्र पटेल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए शासन को चेतावनी दी है कि कर्मचारियों की मांगों पर अतिशीघ्र निर्णय नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जावेगा। ए.एन.एम. एवं जी.एन.एम. ट्रेनिंग सेंटर को चिकित्सा शिक्षा विभाग के नियंत्रण से हटाकर पूर्व की तरह संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छ.ग. के अधीन कर दिये जाने संबंधी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की लंबित मांग पर छ.ग. शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 14.02.2023 को आदेश जारी करने पर संघ द्वारा स्वास्थ्य सचिव  आर. प्रशन्ना  को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

धरना प्रदर्शन में टी.के. सोनी सहित अन्य कर्मचारी रहे शामिल 

आज के धरना प्रदर्शन में जौली थाॅमस, विजयलक्ष्मी नायडू, धनेश्वरी साहू, सावित्री लक्ष्मी चंद्राकर, तापसी दत्ता, समीरा टंडन, बलराम शर्मा सुमीत दुबे, चंद्रभूषण ठाकुर, चित्रचंद मारकंडे, प्रेम बिड़ला, नर्सिंग ठाकुर, विकास कुरिल, दीपमाला, गौतम रात्रे, जय सिंह कोर्राम, कमलकांत चंद्राकर, बी.पी. पटेल, कुंभकरण वर्मा सुभाष सहारे, उत्तम कुमार सोनवानी, टी.के. सोनी सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

 

TAGGED: @durg, @RAIPUR, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, INDIA, jagdalpur, korba, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: Health Employees Union submitted memorandum to the Collector in the name of CM regarding the demands of salary discrepancy and inconveniences CG NEWS : वेतन विसंगति और असुविधाओं की मांग को लेकर, स्वाथ्य कर्मचारी संघ ने CM के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 
Next Article INDW VS WIW T20: Indian team crushed West Indies by 6 wickets, Richa played unbeaten 44 runs INDW VS WIW T20 : भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से रौंदा, ऋचा ने खेली 44 रन नाबाद की पारी

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?