Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : पं.प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़, एक महिला की मौत, कई लापता, 2000 लोग अस्पताल में भर्ती, 17 किलोमीटर तक लगा जाम 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsमध्य प्रदेश

BREAKING NEWS : पं.प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़, एक महिला की मौत, कई लापता, 2000 लोग अस्पताल में भर्ती, 17 किलोमीटर तक लगा जाम 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/16 at 9:24 PM
Neeraj Gupta
Share
8 Min Read
BREAKING NEWS : पं.प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़, एक महिला की मौत, कई लापता, 2000 लोग अस्पताल में भर्ती, 17 किलोमीटर तक लगा जाम 
BREAKING NEWS : पं.प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़, एक महिला की मौत, कई लापता, 2000 लोग अस्पताल में भर्ती, 17 किलोमीटर तक लगा जाम 
SHARE

 

- Advertisement -

 सीहोर। BREAKING NEWS : मध्यप्रदेश में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को भारी भीड़ के कारण हालात बेकाबू हो गए। रुद्राक्ष लेने के चक्कर में भगदड़ जैसी स्थिति बनी हुई है। एक महिला की मौत हो गई। तीन महिलाएं लापता हो गई हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

- Advertisement -

 

 भीड़ इतनी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। रुद्राक्ष पाने में नाकाम लोग पंडित मिश्रा के खिलाफ नारे लगाते हुए लौट रहे हैं। इस वक्त यहां करीब 10 लाख लोगों के मौजूद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का महोत्सव स्थल का दौरा भी निरस्त कर दिया गया है।

ALSO READ : Bageshwar Dam : बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आयी महिला की मौत

2000 लोग अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि बढ़ती भीड़ के आगे प्रशासन ने भी घुटने टेक दिए हैं। श्रद्धालुओं के लिए यहां छांव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस वक्त महोत्सव में करीब 10 लाख लोगों के मौजूद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इतनी भीड़ को देखते हुए सारे इंतजाम फेल हो गए हैं। 10-10 घंटे धूप में खड़े होने की वजह से लोग अब चक्कर खाकर बेहोश हो रहे हैं। करीब 2000 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित जिला अस्पताल पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

ALSO READ : Bageshwar Dam : बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आयी महिला की मौत

तीन महिलाएं लापता

बता दें कि कार्यक्रम के एक दिन पहले ही बुधवार को यहां 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटना शुरु हो गए थे जबकि गुरुवार को यहां करीब 10 लाख से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं। आज तीन महिलाएं लापता हो गईं हैं। लापता महिलाओं में एक महिला छत्तीसगढ़ के भिलाई की, दूसरी राजस्थान के गंगापुर और तीसरी महाराष्ट्र के बुलढाणा की रहने वाली हैं। सुबह 10 बजे तक 5 लाख श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटे गए। एक दिन पहले भी डेढ़ लाख रुद्राक्ष बांटे गए थे। 40 काउंटर से रुद्राक्ष बांटे जा रहे हैं।

ALSO READ : Bageshwar Dam : बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आयी महिला की मौत

एक महिला की मौत 

मंडी थाना ASI धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक के मालेगांव से आई मंगला बाई (50) की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे चक्कर आया और वह गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के भिलाई, राजस्थान के गंगापुर और महाराष्ट्र के बुलढाणा की रहने वाली तीन महिलाएं लापता हो गई हैं।

 

ALSO READ : Bageshwar Dam : बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आयी महिला की मौत

 

अगर मौत आनी है तो आएगी ही – पंडित प्रदीप मिश्रा

कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि लोग मौत से डरते हैं। कहते हैं कि हम केदारनाथ नहीं जाएंगे। वहां बहुत ठंड है, कुछ हो गया तो क्या होगा, लेकिन अगर मौत आनी है तो आएगी ही। भले ही आप घर में ही क्यों न हो। आप घर में होगे, पैर पोछने के लिए पायदान पर पैर रखोगे और अगर मौत आनी ही होगी तो तुरंत पायदान फिसल जाएगा। आप 7 तालों में ही क्यों न बंद हो, मौत को आना है तो वह आएगी ही।

 

ALSO READ : Bageshwar Dam : बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आयी महिला की मौत

 

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जो लोग यहां रुद्राक्ष के लालच में आ रहे हैं, तो वे न आएं। टिकट कैंसिल करा लो। यहां आना है तो महादेव के लिए आओ। उनसे क्या मिलेगा, उसकी लालच में आओ। रुद्राक्ष के लिए आने की आवश्यकता नहीं है।

 

7 से 17 किलोमीटर तक का जाम, 15 हजार लोग संभाल रहे व्यवस्था

गुरुवार सुबह के हालात देखें तो कुबेरेश्वर धाम से इछावर रोड तक 7 किमी का लंबा जाम लगा था। सीहोर से इंदौर की तरफ हाईवे पर भी 17 किलोमीटर लंबा और भोपाल की ओर हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था।

ALSO READ : Bageshwar Dam : बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आयी महिला की मौत

 

अधिक भीड़ होने के कारण मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा। पुलिस और प्रशासन की टीम के अलावा RSS, बजरंग दल, स्थानीय लोग, समिति सदस्य सहित कुल 15 हजार लोग व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। इनकी ड्यूटी कथा पंडाल, भोजन पंडाल, रुद्राक्ष वितरण केंद्र पर लगी हुई है।

ALSO READ : Bageshwar Dam : बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आयी महिला की मौत

 

भीड़ देखते हुए बुधवार से ही रुद्राक्ष वितरण शुरू हुआ

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए धाम में पं. प्रदीप मिश्रा ने बुधवार को रुद्राक्ष वितरण शुरू कर दिया था। समिति ने 20 काउंटर से श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटे। गुरुवार सुबह 10 बजे तक 5 लाख श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटे गए। 40 काउंटर से रुद्राक्ष बांटे जा रहे हैं।

ALSO READ : Bageshwar Dam : बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आयी महिला की मौत‘

 

2 शिफ्ट में काम कर रही पुलिस

महोत्सव में पुलिस 2 शिफ्ट में काम कर रही है। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर रात 8 बजे तक है। 700 जवान तैनात किए गए हैं। SP सीहोर मयंक अवस्थी के साथ 12 जवान लगे हैं। ASP और एसपी सीहोर के साथ 8-8 जवान लगे हैं। जबकि 100 जवानों को रिजर्व रखा गया है। ट्रैफिक पुलिस के जवान भी व्यवस्था संभाल रहे हैं।

ALSO READ : Bageshwar Dam : बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आयी महिला की मौत

 

देश के अलग-अलग राज्यों से आ रहे भक्त

शहर में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए क्षेत्रवासी लगे हैं। सेवा करने के लिए जिले और आस-पास के क्षेत्रों से कई संगठन आगे आए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने आधा दर्जन से अधिक यात्री बसों को भक्तों की सेवा में लगाया है। बुधवार को कुबेरेश्वर धाम महादेव के दर्शन करने के लिए 2 किमी लंबी लाइनें लगीं। महोत्सव में मध्यप्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र सहित देश के अन्य राज्यों से भक्त आ रहे हैं।

ALSO READ : Bageshwar Dam : बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आयी महिला की मौत

TAGGED: # latest news, Breaking News, GRAND NEWS, Latest News In CG, MP BIG NEWS, MP BIG NEWS IN HINDI, MP LATEST NEWS, MP NEWS, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP CRIME: Sensation spread in the area after the skeleton of Congress leader was found in the forest, police engaged in investigation MP CRIME : जंगल में कांग्रेस नेता का कंकाल मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस 
Next Article Maghi Punni Fair: Want to do something new for folk music: Singer Sunil Soni Maghi Punni Fair : लोक संगीत के लिए कुछ नया करने की चाह : सिंगर सुनील सोनी 

Latest News

CG Breaking : RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
CG Breaking : RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 17, 2025
Chhattisgarh : बारात जाने की थी तैयारी और अचानक आ धामकी पुलिस : शादी के मंडप से दुल्हा बने प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी और शारीरिक शोषण का आरोप!
Chhattisgarh : शादी के मंडप से दुल्हा बने प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी और शारीरिक शोषण का आरोप!
छत्तीसगढ़ May 17, 2025
“ऑपरेशन सिंदूर की गूंज के साथ गरियाबंद में तिरंगे का अभूतपूर्व जयघोष, जनसैलाब ने दिखाया देशभक्ति का रंग”
Grand News May 17, 2025
CG SUICIDE : पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या.., फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूला, सात महीने पहले हुई थी शादी
CG SUICIDE : पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या.., फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूला, सात महीने पहले हुई थी शादी
क्राइम छत्तीसगढ़ बेमेतरा May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?