Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में हुक्का बार का संचालन अवैध घोषित, पकड़े जाने पर दर्ज होगा गैर-जमानतीय अपराध, संशोधन अधिनियम तत्काल प्रभाव से लागू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में हुक्का बार का संचालन अवैध घोषित, पकड़े जाने पर दर्ज होगा गैर-जमानतीय अपराध, संशोधन अधिनियम तत्काल प्रभाव से लागू

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/16 at 9:12 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में हुक्का बार का संचालन अवैध घोषित, पड़के जाने पर दर्ज होगा गैर-जमानतीय अपराध, संशोधन अधिनियम तत्काल प्रभाव से लागू
CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में हुक्का बार का संचालन अवैध घोषित, पड़के जाने पर दर्ज होगा गैर-जमानतीय अपराध, संशोधन अधिनियम तत्काल प्रभाव से लागू
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG BIG BREAKING : प्रदेश में हुक्का बार का संचालन अवैध घोषित कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाते हुये राज्य में एक स्वस्थ वातावरण के निर्माण की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम उठाया गया है। हुक्का बार संचालन की रोकथाम के लिए अधिनियम में संशोधन करते हुए कठोर प्रावधान किए गए हैं। संशोधित अधिनियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

- Advertisement -

ALSO READ : RAIPUR NEWS : राजधानीवासियों के लिए बड़ी खबर, कल शहरी एवं देहात क्षेत्रों के ये रास्ते रहेंगे बंद, भाजपा करेगी चक्काजाम 

- Advertisement -

 

प्रदेश के विभिन्न भोजनालय, होटल, रेस्टॉरेन्ट आदि सहित अन्य जगहों पर संचालित हुक्का बारों में फ्लेवरयुक्त सामग्री के अलावा तम्बाकू एवं अन्य मादक द्रव्यों के उपयोग किये जाने से युवा पीढ़ी सहित आमजन आकर्षित होकर अपने स्वास्थ्य का नुकसान करने की जानकारी प्राप्त हो रही थी। अतः इन हुक्का बारों पर प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस अवैध गतिविधि पर संज्ञान लेते हुये हुक्का बारों पर कठोर कार्यवाही करने तथा समस्त हुक्का बारों को बंद किये जाने के निर्देश दिये गये थे। मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में पुलिस विभाग द्वारा समस्त हुक्का बारों पर कठोर कार्यवाहियां की गई तथा प्रदेश के समस्त हुक्का बारों को बंद कराया गया।

ALSO READ : Petrol-Diesel Price: बड़ी खुशखबरी! सस्ता होगा पेट्रोल डीजल? FM ने दिए ये संकेत

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा निर्देश दिया गया कि उपरोक्त अधिनियम में वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुये आवश्यक संशोधन किया जाये, ताकि युवा पीढ़ी इस प्रकार के नशे की आदि न हो सके। निर्देशों को गंभीरता से लेते हुये भारत सरकार के “सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003’’ में आवश्यक संशोधन का प्रारूप छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तैयार किया गया। अधिनियम के संशोधन प्रस्ताव को छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा पारित किये जाने के पश्चात् सक्षम अनुमति प्राप्त की गई। छत्तीसगढ़ राज्य के विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा 10 फरवरी 2023 को अधिनियम का प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में किया गया।

ALSO READ : शहरी क्षेत्रों में बनेंगे ‘अर्बन रूरल इंडस्ट्रियल पार्क’: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

संशोधन अधिनियम के तहत राज्य में किसी भी प्रकार के हुक्का बार के संचालन को प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही किसी भी सामुदायिक हुक्का बार में हुक्का या नरगिल के माध्यम से धुम्रपान को भी निषिद्ध किया गया है। हुक्का बार के संचालन पाये जाने पर हुक्का बार के विषय या साधन के रूप में उपयोग की जाने वाली किसी भी सामग्री या वस्तु को जप्त करने का प्रावधान किया गया है। जो कोई भी व्यक्ति हुक्का बार का संचालन करते पाया जाएगा उसके विरूद्ध गैर-जमानतीय अपराध कायम होगा तथा वह ऐसे कारावास जो कि 03 वर्ष तक का हो सकेगा, किन्तु 01 वर्ष से कम नहीं होगा और जुर्माना, जो कि 50 हजार रुपये तक का हो सकेगा, किन्तु जो 10 हजार रुपये से कम का नहीं होगा, से दण्डनीय होगा। इसी तरह जो कोई व्यक्ति हुक्का बार में हुक्का के माध्यम से धुम्रपान करते हुये पाया जाता है तो वह ऐसे जुर्माना, जो कि 5 हजार रुपये तक हो सकेगा, किन्तु जो एक हजार रुपये से कम नहीं होगा, से दण्डित किया जाएगा। यह संशोधन अधिनियम तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है।

ALSO READ : BREAKING NEWS : पं.प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़, एक महिला की मौत, कई लापता, 2000 लोग अस्पताल में भर्ती, 17 किलोमीटर तक लगा जाम 

 

अधिनियम के कठोर प्रावधानों से हुक्का बारों के संचालन एवं हुक्का बारों में सम्मिलित होकर हुक्कापान करने की प्रवृत्ति पर निश्चित रूप से प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।

TAGGED: # latest news, CG BIG BREAKING, Cg Latest News, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, Latest News In Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Prithvi shaw: Scramble with Prithvi for selfie, police arrested Sapna Gill, see viral VIDEO Prithvi shaw : सेल्फी के चक्कर में पृथ्वी से हाथापाई, सपना गिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वायरल VIDEO
Next Article RAIPUR NEWS: CM Baghel unveiled the statue of Chhatrapati Shivaji, returned an amount of Rs 2 crore 84 lakh 20 thousand to 4 thousand 309 investors of chit fund company RAIPUR NEWS : CM बघेल ने छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का किया अनावरण, चिटफण्ड कंपनी के 4 हजार 309 निवेशकों को लौटाई 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार रूपए की राशि

Latest News

Big News : तेज आंधी तूफान से 2 इंडिगो फ्लाइट क्षतिग्रस्त, की गई इमरजेंसी लैंडिंग, 227 यात्री सुरक्षित
Breaking News NATIONAL May 21, 2025
CG Accident Breaking : दो ट्रक और सवारी गाड़ी में जोरदार भिड़ंत से लगी भीषण आग, एक की मौत, तीन घायल
Breaking News छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG Crime : युवती से दुष्कर्म करने वाले चार दरिंदे गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 21, 2025
Arang News : पहलगाम हमले के शहीदों की याद में युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया
रायपुर May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?