Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : छग में BJP नेताओं की हत्या पर भाजपा का हल्लाबोल, 17 फरवरी को गरियाबंद ज़िले में बड़ा प्रदर्शन, नेशनल हाईवे मे 6 स्थानो में होगा चक्काजाम, पूर्व सांसद विधायक भी उतरेंगे मैदान में…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsFeaturedGrand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़रायपुर

CG BIG NEWS : छग में BJP नेताओं की हत्या पर भाजपा का हल्लाबोल, 17 फरवरी को गरियाबंद ज़िले में बड़ा प्रदर्शन, नेशनल हाईवे मे 6 स्थानो में होगा चक्काजाम, पूर्व सांसद विधायक भी उतरेंगे मैदान में…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/16 at 10:18 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BIG NEWS: BJP's hue and cry over the killing of BJP leaders in Chhattisgarh, a big demonstration in Gariaband district on February 17, there will be blockades at 6 places on the National Highway, former MPs and MLAs will also enter the fray...
SHARE

गरियाबंद : CG BIG NEWS : बस्तर संभाग क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के चार पदाधिकारियों के सुनियोजित तरीके से लक्ष्य बनाकर हत्या एवं प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 17 फरवरी को जिले के विभिन्न स्थानो में चक्काजाम आंदोलन किया जाएगा। जिले में आठ अलग अलग स्थानो में चक्काजाम किए जाने की तैयारी है।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : RAIPUR NEWS : राजधानीवासियों के लिए बड़ी खबर, कल शहरी एवं देहात क्षेत्रों के ये रास्ते रहेंगे बंद, भाजपा करेगी चक्काजाम   

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय गरियाबंद के साथ, छुरा, राजिम, फिंगेश्वर, पाण्डुका, मैनपुर, ध्र्रुवागुड़ी और देवभोग में भाजपा चक्काजाम करेंगी। इसमें सबसे अधिक नेशनल हाईवे 130 सी के लगभग छ अलग अलग स्थानो में चक्काजाम होगा। जिसके चलते देवभोग रायपुर मार्ग जगह जगह बाधित होने की संभावना है। केवल छुरा फिगेश्वर की ऐसे स्थान है जो नेशनल हाईवे से अलग है। इधर चक्काजाम होने से निश्चित अवधि तक गरियाबंद जिला का तो राजधानी व पड़ोसी जिलो से सम्पर्क कटेगा, वही ब्लाक मुख्यालय का भी आपस में सम्पर्क बाधित रहेगा।

- Advertisement -

जिले मे पहली बार हो रहे वृहद चक्काजाम को सफल बनाने भाजपा एक दिन पहले से ही तैयारी में जुट गई हैं कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो को जिम्मेदारी भी बांटी गई है। नेतृत्वकर्ता के साथ ही कार्यक्रम्र प्रभारियो की घोषणा की गई है। जिसमें गरियाबंद में पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू एवं नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, राजिम मे पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय व पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सोनकर, फिंगेश्वर में पूर्व अध्यक्ष रामकुमार साहू व प्यारेलाल सोनकर, छुरा मे संदीप शर्मा व नपा अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, पांडुका मे पूर्व जिप अध्यक्ष डॉ श्वेता शर्मा व संदीप पांडेय, मैनुपर में प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा विभा अवस्थी व जिला उपा. योगेश शर्मा, ध्रुवागुड़ी में विधायक डमरूधर पुजारी व गुरूनारायण तिवारी, देवभोग में पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी व लुद्राक्ष साहू को प्रभारी बनाया गया है। जिलामुख्यालय में आयोजित चक्काजाम आंदोलन के लिए प्रभारी गफ्फु मेमन व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने मंडल में निवासरत सभी भाजपा पदाधिकरी एवम कार्यकर्ता को शामिल होने कहा है।

- Advertisement -

इस संबंध में भाजपा जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा ने बताया कि भाजपा पदाधिकारियो की सुनियोजित हत्या के विरोध में चक्काजाम किया जा रहा है। इसमे पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित पार्टी के सभी बड़े चेहरे प्रदर्शन करते नजर आयेंगे। इसके साथ ही सभी स्थानो मे बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Gold Price today : सराफा बाजार में सोना चांदी के दाम में उतार चढ़ाव जारी, जानिये रायपुर में आज क्या है रेट  Gold Price Today : सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, कई दिन बाद सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें रेट
Next Article Asia Cup 2023 Venue: Big update regarding Asia Cup: Matches will be played in Pakistan only! This condition will be applicable for Team India Asia Cup 2023 Venue : एशिया कप को लेकर बड़ा अपडेट : पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे मुकाबलें! टीम इंडिया के लिए लागू होगी यह कंडीशन

Latest News

CGNEWS: चिटफंड कंपनी द्वारा बेची जा रही जमीन, निवेशकों ने की रोक लगाने की मांग 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 14, 2025
CG NEWS : कलाकारों और साहित्यकारों का बढ़ा मासिक पेंशन, 2000 से हुआ 5000 रुपये
Grand News May 14, 2025
फिंगेश्वर में पीएम आवास योजना की धीमी रफ्तार पर गरजे कलेक्टर उइके — 12 पंचायत सचिव और 1 तकनीकी सहायक को नोटिस
Grand News May 14, 2025
CG NEWS : रातोरात चावल बन गया खंडा! खाद्य विभाग की क्लीन चिट, शिकायतकर्ता ने जांच के लिए सौंपा ज्ञापन 
Grand News May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?