Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भूपेश सरकार भयमुक्त एवं विधिसम्मत शासन व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़नक्सलवादबस्तररायपुरसामाजिक

CG NEWS : भूपेश सरकार भयमुक्त एवं विधिसम्मत शासन व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/16 at 1:30 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार भयमुक्त एवं विधिसम्मत शासन व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बघेल ने अपराध पर लगाम लगाए जाने और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के संवेदनशील रवैये के साथ नक्सलवादियों के आत्मसमर्पण के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि विकास, विश्वास और सुरक्षा की रणनीति के कारण ही प्रदेश में नक्सली हिंसा की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगी है।

यह भी पढ़ें-CG News : मुख्यमंत्री बघेल आज बालोद तथा राजनांदगांव जिले के दौरे पर, हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में होंगे शामिल, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

- Advertisement -
Ad image

प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले चार वर्षों में नक्सली उन्मूलन को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को आधुनिक हथियार, सुरक्षा उपकरण, आवश्यक  प्रशिक्षण एवं वाहन उपलब्ध करा रही है। बीते वर्ष सरकार के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर और छत्तीसगढ़ पुलिस के संवेदनशील व्यवहार के कारण 555 नक्सलवादियों ने आत्मसमर्पण किया है जो एक बड़ी  सफलता है। इसी दौरान 46 नक्सलवादियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत भी हुई  है। बीते चार वर्षों में नक्सल पीड़ित क्षेत्रों में 900 से अधिक परिवारों को मुकदमों से मुक्ति दिलाई जा चुकी है। जो सरकार की आदिवासियों के हित में दूरदर्शी सोच और पुलिस की संवेदनशीलता से संभव हो पाया है। बस्तर को लेकर 4 वर्ष पहले तक देश में कई भ्रांतियां थीं। लेकिन अब सरकार ने सुरक्षा और विश्वास को लेकर कार्य किया है। इस दौरान बस्तर क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े स्कूलों को फिर से प्रारंभ किया गया. नए अस्पताल खोले गए, ग्रामीणों के लिए पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गयीं। प्रत्येक गांव में राशन दुकान खोले गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को वन अधिकार पट्टों का वितरण किया गया है और आदिवासियों को उनकी  जमीनें वापस कराई गई है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें-CG News : मुख्यमंत्री बघेल आज बालोद तथा राजनांदगांव जिले के दौरे पर, हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में होंगे शामिल, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने एनआईए के महानिदेशक को पत्र लिखकर बस्तर में हुई तीन जनप्रतिनिधि हत्या की जांच की मांग किया है। जुनेजा ने कहा है कि माओवादियों का इलाका लगातार सिकुड़ रहा है, केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के प्रयास से विगत वर्षों में नक्सली उन्मूलन में सफलता मिली है और इससे नक्सली बौखलाहट में जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, cg news raipur, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ACCIDENT NEWS : चट्टान से गिरी बस, हादसे में 33 यात्रियों की मौत
Next Article CG POLITICAL NEWS : बस्‍तर में भाजपा नेताओं की हत्या मामले में पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत का बड़ा बयान

Latest News

CG SUICIDE : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव 
CG SUICIDE : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव 
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
भगवान खुद कराते हैं लगान वसूली! देवभोग के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की अनोखी परंपरा
Grand News June 26, 2025
GRAN DNEWS : भगवान खुद कराते हैं लगान वसूली! देवभोग के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की अनोखी परंपरा
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 26, 2025
 CG CRIME NEWS : 4 साल की मासूम बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार, 15 दिन पहले ही दुष्कर्म की सजा काटकर आया था बाहर 
क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?