Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News : घृणा के समय में प्रेम, अंतिम दिन इंडियन रोलर बैंड ने मचाया धमाल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG News : घृणा के समय में प्रेम, अंतिम दिन इंडियन रोलर बैंड ने मचाया धमाल 

Veena Chakravarty
Last updated: 2023/02/16 at 10:09 AM
Veena Chakravarty
Share
5 Min Read
SHARE

रायपुर।‘घृणा के समय् में प्रेम’ आयोजन के दूसरे दिन चर्चा, कविता पाठ, कहानी पाठ के साथ ही इंडियन रोलर बैंड की करीब एक घंटे की जानदार प्रस्तुति ने शमां बाद दिया। पूरे कार्यक्रम में सुबह से शाम तक नौजवानों की अच्छी भागीदारी रही। सुबह ‘घृणा का प्रतिवाद: लेखकों और कलाकारों की भूमिका’ विषय पर चर्चा की गई। गोष्ठी में वरिष्ठ कवि मदन कश्यप ने कहा कि आज राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए धर्म का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

REad more : RAIPUR NEWS : CM बघेल कल महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में होंगे शामिल, चिटफण्ड कंपनी के 4309 निवेशकों को 2.84 करोड़ का चेक करेंगे वितरित

- Advertisement -
Ad image

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के नाम पर सांप्रदायिक राष्ट्रवाद को आगे किया जा रहा है। आज की सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या धर्मों को घृणा व सांप्रदायिक हिंसा से मुक्त किया जा सकता है। आज लेखक की सबसे बड़ी भूमिका यह है कि वह यह पहचाने कि नफरत के स्रोत क्या है और वह कैसे दूर हो सकती है।

घृणा गैर-बराबरी को बनाए रखने का एक तरीका

आलोचना के संपादक आशुतोष कुमार ने कहा कि प्रेम हमेशा प्रतिरोध के साथ जुड़कर ही सार्थक होता है। हमें याद रखना चाहिए कि घृणा गैर-बराबरी को बनाए रखने का एक तरीका है। हमें घृणा के ठोस रूपों को और उनके अन्याय व शोषण के साथ रिश्तों को पहचानना होगा और उसके मुकाबले कि लिए ठोस रणनीति बनानी होगी।

घृणा सबसे पहले लोगों के बीच के यकीन को तोड़ देती है,

युवा कवि व आलोचक अंशु मालवीय ने कहा कि घृणा सबसे पहले लोगों के बीच के यकीन को तोड़ देती है, फिर हमारे सामूहिक तर्क और विवेक को धीमा कर देती है। जब सामूहिक रूप से तर्क और विवेक का स्तर नीचा होता जाता है, तब उस स्थिति को फासीवाद कहा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सद्भाव और शांति का कोई आंदोलन आज नहीं है, गांधी ने यह आंदोलन किया था। आज यह आंदोलन फिर से पैदा करना होगा।

नौ सालों से हुकूमत ही डर का माहौल पैदा कर रही हैं

लेखक व पत्रकार विजेंद्र सोनी ने कहा कि मौजूदा समय में नफरत यूं ही नहीं पैदा हो गई है, उसके लिए डर का माहौल बनाया गया है। विभाजन के समय भी एक नफरत पैदा हुई थी, उस घृणा को हमने बहुत जल्दी समाप्त कर लिया था। तब राज नेतृत्व की यह जिम्मेदारी थी कि समाज में डर का माहौल नहीं बनने दे। मगर आज विडंबना यह है कि पिछले आठ नौ सालों से हुकूमत ही डर का माहौल पैदा कर रही हैं।

धर्म राजनीति और पूँजी का गठजोड़

युवा लेखिका अनुपम सिंह ने कहा कि धर्म राजनीति और पूँजी का गठजोड़ आज हिंसा के रुझान को फैलाने के लिए जिम्मेदार है। आज भारत में भीड़तंत्र को जिस तरह बढ़ाया जा रहा है, वह बड़े पैमाने पर समाज को असंवेदनशील बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रेम का पंथ कठिन है, वह तलवार की धार पर चलने के समान है। प्रेम के रास्ते पर चलने वालों को बहुत धैर्यवान होना होता है। गोष्ठी का संचालन पत्रकार व लेखक राजकुमार सोनी ने किया।

कविता पाठ सत्र का संचालन युवा लेखिका अनुपम सिंह ने किया

दोपहर को कविता पाठ का सत्र हुआ। इसमें नामी व युवा कवियों विष्णु नागर, नासिर अहमद सिकंदर, राकेश पाठक, रजत कृष्ण, संजय शाम, अंशु मालवीय, अदनान कफ़ील दरवेश, बच्चालाल उन्मेष ने अपनी कविताएं पढ़ीं। कविता पाठ सत्र का संचालन युवा लेखिका अनुपम सिंह ने किया। इसके बाद हुए कहानी पाठ के सत्र में राकेश मिश्र और श्रद्धा थवाईत ने अपनी कहानियों का पाठ किया। कहानी पाठ सत्र का संचालन विजेंद्र सोनी ने किया।

घृणा के विरोध में प्रेम के बहुत से गीत गाए

शाम को इंडियन रोलर बैंड ने घृणा के विरोध में प्रेम के बहुत से गीत गाए, जिन्हें बहुत पसंद किया गया। इंडियन रोलर बैंड द्वारा गाए गए गीतों में से प्रमुख थे- बेखौफ आज़ाद… मज़हबों से आगे, आबाद रहेंगे वीराने…शादाब रहेंगी जंजीरें, खून के छीटों से लिखा है मातम, जो इस पागलपन में शामिल नहीं होंगे मारे जाएंगे.

TAGGED: @durg, @RAIPUR, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, INDIA, jagdalpur, korba, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Breaking : DGP अशोक जुनेजा ने एनआईए को लिखा पत्र, भाजपा नेताओं की हत्या की जांच का किया अनुरोध
Next Article Raquel Welch Death : हॉलीवुड की सेक्स सिंबल अभिनेत्री रैक्वेल वेल्च का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस….

Latest News

CG NEWS: स्वामी आत्मानंद स्कूल के 600 शिक्षक सड़क पर उतरे – नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 20, 2025
CG NEWS: वेतनमान वृद्धि और नियमितीकरण की दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षकों का गांधी मैदान में धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG NEWS: न्याय की गुहार: तीसरे दिन भी मंडल परिवार का धरना जारी, निजी ज़मीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ लड़ाई बनी जनचर्चा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 20, 2025
CG NEWS: ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर हज़ारों लोगों की मौजूदगी, रक्तदान, भव्य सजावट और समाजसेवा ने रच दिया यादगार पल।
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?