Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा पदाधिकारियों के सुनियोजित हत्या के विरोध में ज़िले के 5 ब्लाक मुख्यालय के सड़कों पर आज भाजपा ने किया चक्काजाम,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भाजपा पदाधिकारियों के सुनियोजित हत्या के विरोध में ज़िले के 5 ब्लाक मुख्यालय के सड़कों पर आज भाजपा ने किया चक्काजाम,

Vijay Sinha
Last updated: 2023/02/17 at 6:10 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

गरियाबंद – बस्तर संभाग क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के चार पदाधिकारियों के सुनियोजित तरीके से लक्ष्य बनाकर हत्या एवं प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे 130 सी ने चक्कजाम किया। इस दौरान करीब 2 घंटे रायपुर देवभोग मार्ग बाधित रहा। चक्का जाम के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके भी मौजूद थे।

इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा की भूपेश सरकार के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर हो गई है। बस्तर संभाग क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से लक्ष्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की निर्मम हत्या कर दी। लेकिन प्रदेश सरकार चुप्पी साधे बैठे है। उन्होंने कहा की प्रदेश में आज अराजकता की स्थिति है, लूटपाट, हत्या, दुष्कर्म के मामले रोज सामने आ रहे है, भूपेश सरकार कानून व्यवस्था को संभालने में नाकाम है। आज बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते प्रदेश में नक्सली गतिविधिय बढ़ गई है, बस्तर में जिस प्रकार एक माह के के बितर भाजपा के चार पदाधिकारियों की निर्मम हत्या कर दी गई, यह पूरी तरह सुनियोजित घटनाक्रम है। इसके बाद भी भूपेश सरकार खामोश है। घटना के पीछे सरकार का संरक्षण स्पष्ट नजर आता हैं। भूपेश सरकार को जगाने आज प्रदेशव्यापी चक्काजाम आंदोलन किया गया है।

बस्तर में BJP नेताओं के निर्मम हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने सरकार पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा राज्य में कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल की सरकार षड़यंत्र पूर्वक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की हत्या करवा रही है। और छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट है. छत्तीसगढ़ की भूमि को रक्त रंजित करने का प्रयास किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया गया है। ऐसे में ये बताता है की आज राज्य की कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल की सरकार विपक्ष से कितनी डरी हुई है।अलोकतांत्रिक कदम भूपेश बघेल की सरकार उठा रही है। भूपेश बघेल को न तो संविधान पर भरोसा है न ही लोकतंत्र पर भरोसा है। सरकार आज डरी हुई है , छत्तीसगढ़ चार साल में अपराध का गढ़ बन गया है। भाजपा के चार पदाधिकारियों की हत्या के पीछे षड्यंत नजर आता है। इसके विरोध में भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में चक्काजाम आंदोलन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बलदेव सिंह हुंदल, मिलेश्वरी साहू, आशीष शर्मा, मुकेश दासवानी, रिखीराम यादव, अजय रोहरा, फारुख चौधरी, धनंजय नेताम, ईश्वर वर्मा, आसिफ मेमन, राधेश्याम सोनवानी, रिजवान मेमन, केशव साहू, बिंदु सिन्हा, तनु साहू, सागर मयाणी, रेणुका साहू, विष्णु मरकाम, पुष्पा साहू, दीनू सिन्हा, प्रह्लाद ठाकुर, गुलेश्वरी ठाकुर, किशोर यदु, तीजू सिन्हा, शेषणारायण गजभिए, तोरण सागर, रितेश यादव, संजू साहू, आनंद ठाकुर, त्रिलोक राठौर, राज दे, राजेंद्र सिंह राजपूत, काजूराम चक्रधारी, रीना सिन्हा,खिरमनी हरपाल, परमेश्वर सेन, दशरू सिन्हा, प्रीति बंजारे, मनीष यादव, सुनीता झरिया, नेहरू साहू, नारायण ध्रुव विनोद नेताम, नरोत्तम साहू, हेमंत वर्मा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING: HC dismisses petition filed against ED BIG BREAKING : हाई कोर्ट ने न्यायाधीश के पदों पर पदोन्नति के लिए सूची की जारी, देखिए लिस्ट…
Next Article CG NEWS : भाजपा नेताओं की नक्सली हत्या के विरोध में आज भाजपाईओं ने किया चक्का जाम, थम गए गाड़ियों के पहिये, राहगीर हुए परेशान

Latest News

RAIPUR : विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हुए हमले की जांच व सुरक्षा की मांग, सतनामी समाज और भाजपा पदाधिकारियों ने SP को सौंपा ज्ञापन, बोले- दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए 
RAIPUR : विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हुए हमले की जांच व सुरक्षा की मांग, सतनामी समाज और भाजपा पदाधिकारियों ने SP को सौंपा ज्ञापन, बोले- दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 14, 2025
CG NEWS : करैत सांप के काटने से 11 साल की बच्ची की मौत
कोरबा छत्तीसगढ़ July 14, 2025
CG BREAKING : नक्सलियों की कायराना हरकत, IED की चपेट में आने से 3 ग्रामीण झुलसे
CG BREAKING : नक्सलियों की कायराना हरकत, IED की चपेट में आने से 3 ग्रामीण झुलसे
छत्तीसगढ़ बीजापुर July 14, 2025
CG ACCIDENT NEWS : रायपुर से जगदलपुर जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक और महिला हेल्पर की मौत, कई घायल 
Breaking News छत्तीसगढ़ जगदलपुर दुर्घटना July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?