Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Pali Festival 2023 : पाली महोत्सव का आज होगा रंगारंग आगाज, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और बाॅलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की सुरीली आवाज से सजेगी शाम….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकोरबाछत्तीसगढ़मनोरंजनसामाजिक

Pali Festival 2023 : पाली महोत्सव का आज होगा रंगारंग आगाज, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और बाॅलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की सुरीली आवाज से सजेगी शाम….

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/02/18 at 11:48 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

कोरबा। Pali Festival 2023 : जिला के पाली में स्थित प्राचीन शिव मंदिर और महाशिवरात्रि में अवसर पर पाली महोत्सव आज किसी पहचान का मोहताज नही हैं। हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा पाली महोत्सव का आज रंगारंग आगाज किया जायेगा। इस महोत्सव का शुभारंभ संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और आबकारी मंत्री कवासी लखमा की मौजूदगी में होगा। राजस्व मंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। दो दिवसीय इस महोत्सव के पहले दिन छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार गायक अनुज शर्मा और बाॅलीवुड सिंगर पलक मुच्छल अपनी मखमली आवाज की जादू बिखेरेंगे।

- Advertisement -
Ad image

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित पाली महोत्सव में प्रसिद्ध गायिका पलक मुच्छाल गीतों की प्रस्तुति देंगी, कार्यक्रम में आमंत्रण पर "छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया" कहकर उन्होंने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। #cgmodel@DPRChhattisgarh@ChhattisgarhCMO@SanjeevCG_IAS pic.twitter.com/MqIDltZS0P

— Korba (@KorbaDist) February 17, 2023

- Advertisement -

औद्योगिक नगरी कोरबा जिला में प्राचीन विरासतों का भंडार हैं। इन्ही में एक पाली के शिव मंदिर का भी इतिहास रहा हैं। सोमवंशी,बाणवंशी और कल्चुरी के राजाओं क लिए पाली का शिव मंदिर विजय का प्रतीक बना रहा। यहीं वजह हैं कि पाली के इस ऐतिहासिक शिव मंदिर में हर साल जहां महाशिवरात्रि में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं महाशिवरात्रि के इस विशेष अवसर पर पाली महोत्सव जिला प्रशासन द्वारा मनाया जाता हैं। कोरोना संक्रमण के कारण 2 वर्ष बाद एक बार फिर जिला प्रशासन इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में हैं। कोरबा कलेक्टर संजीव झा के नेतृत्व में तैयारिंया पूरी कर ली गयी हैं। रंगारंग कार्यक्रम के साथ छत्तीसगढ़ शासन की विकास की प्रदर्शनी और पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल कार्यक्रम स्थल पर लगाये जायेंगे।

- Advertisement -

 

पाली के ग्राम केराझरिया स्थित मैदान में विशाल पंडाल के साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की विकास को प्रदर्शित करने विभागोें के स्टाॅल लगाये गये हैं। पाली महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय स्तरीय कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आज के कार्यक्रम में छालीवुड के सुपर स्टार अनुज शर्मा सहित बाॅलीवुड सिंगर पलक मुच्छल अपनी प्रस्तुति देंगी। साथ ही बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 19 फरवरी को फेमस पाॅप सिंगर हार्डी संधु और स्टार प्लस वाॅइस आफ इंडिया फेम जाकिर हुसैन अपनी गायिकी से लोगो को रिझाएंगे। छत्तीसगढ़ की उभरती गायिका आरू साहू छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति देंगी। पाली महोत्सव के दौरान कठपुतली नृत्य शिव महिमा, शिव ताण्डव, राधा कृष्ण नृत्य एवं बाॅलीवुड डांस ग्रुप कोलकाता द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Pali Festival 2023, Pali Festival 2023 KORBA, अनुज शर्मा, अनुज शर्मा और पलक मुच्छल, पलक मुच्छल, पलक मुच्छल सिंगर, पाली महोत्सव, प्राचीन शिव मंदिर और महाशिवरात्रि, महाशिवरात्रि, शिव मंदिर, सांस्कृतिक प्रस्तुति
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Maha Shivratri 2023 : धर्म नगरी के त्रिवेणी संगम में भक्तों ने किया पुण्य स्नान, भगवान कुलेस्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांग आशीर्वाद…
Next Article ACCIDENT NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार 2 लोगों को रौंदा, हादसे में एक युवती की मौके पर मौत, दुसरा घायल….

Latest News

Chhattisgarh : युक्तियुक्तकरण विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक की मांग खारिज
Chhattisgarh : युक्तियुक्तकरण विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक की मांग खारिज
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 6, 2025
Mahasamund : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा की गुणवत्ता में होगी सुधार - कलेक्टर विनय कुमार लंगेह
Mahasamund : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा की गुणवत्ता में होगी सुधार – कलेक्टर विनय कुमार लंगेह
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 6, 2025
CG VIDEO : शहर में बदमाश बेखौफ; आपसी रंजिश में युवक को दौड़ा-दौड़कर पीटा, वीडियो वायरल
CG VIDEO : शहर में बदमाश बेखौफ; आपसी रंजिश में युवक को दौड़ा-दौड़कर पीटा, वीडियो वायरल
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 6, 2025
Chhattisgarh Crime : दिल दहला देने वाला हत्याकांड; जायदाद के लिए पोते ने दादा को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार 
Chhattisgarh Crime : दिल दहला देने वाला हत्याकांड; जायदाद के लिए पोते ने दादा को जिंदा जलाया, गिरफ्तार 
कवर्धा क्राइम छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?